Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आयकर छापेमारी में 1.95 करोड़ की नकदी जब्त
    राष्ट्रीय

    आयकर छापेमारी में 1.95 करोड़ की नकदी जब्त

    By Tv 36 HindustanOctober 17, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Income tax Raid in chhattisgarh : IT raid on influential people house in  Chhattisgarh Mayor Ejaz Dhebar are also affected

    नयी दिल्ली :आयकर विभाग द्वारा कई राज्‍यों में स्थित दो समूहों पर की गयी छापेमारी में 1.95 करोड़ रुपये की नकदी और 65 लाख मूल्य के आभूषण जब्त किये गये हैं।
    विभाग ने आज यहां बताया कि इस तलाशी और जब्ती अभियान की शुरूआत 12 अक्टूबर को की गयी थी। पहला समूह डिजिटल मार्केटिंग और अभियान प्रबंधन से जुड़ा है जिसमें बंगलुरू, सूरत, चंडीगढ़ और मोहाली में स्थित सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया है। पाए गए आपत्तिजनक साक्ष्‍यों से पता चलता है कि समूह एक एंट्री ऑपरेटर का उपयोग करके आवास प्रविष्टियां प्राप्‍त करने से जुड़ा हुआ है। एंट्री ऑपरेटर ने हवाला ऑपरेटरों के माध्‍यम से समूह की नकदी और बेहिसाबी आय के हस्‍तांतरण को सुगम बनाने की बात स्‍वीकार की है।
    व्‍यय को बढ़ा-चढ़ाकर तथा राजस्‍व की कम सूचना दिए जाने का भी पता चला है। यह समूह बेहिसाबी नकदी भुगतान में संलिप्‍त पाया गया है। यह भी पाया गया है कि निदेशकों के व्‍यक्तिगत खर्चों को बहीखातों में व्‍यवसायिक व्‍यय के रूप में दर्ज किया गया है। यह भी पाया गया है कि निदेशकों और उनके परिवारजनों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले विलासितापूर्ण वाहनों की कर्मचारियों और एंट्री प्रदाता के नामों से खरीद की गई है।
    जिस दूसरे समूह की तलाशी ली गई है, वह ठोस अपशिष्‍ट प्रबंधन जिसमें ठोस अपशिष्‍ट संग्रह, परिवहन, प्रसंस्‍करण और निपटान सेवाएं शामिल हैं, से जुड़ा हुआ है और मुख्‍य रूप से भारतीय नगरपालिकाओं को सेवाएं देता है। तलाशी लेने के दौरान, विभिन्‍न आपत्तिजनक दस्‍तावेज, खुले कागज तथा डिजिटल साक्ष्‍यों को जब्‍त किया गया है। प्राप्‍त साक्ष्‍यों से पता चलता है कि यह समूह व्‍यय तथा उप-संविदाओं के लिए नकली बिल की बुकिंग से जुड़ा हुआ है। एक प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, बुक किए गए ऐसे नकली व्‍यय 70 करोड़ रुपए के बराबर के हैं।
    तलाशी की कार्रवाई में लगभग सात करोड़ रुपए की संपत्ति में बेहिसाबी निवेश का पता चला है। इसके अतिरिक्‍त, तलाशी की कार्रवाई में 1.95 करोड़ की बेहिसाबी नकदी तथा 65 लाख रुपए के आभूषण जब्‍त किए गए हैं। दोनों समूहों की जांच जारी है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअमेजन और फ्लिपकार्ट के विरोध में 15 नवंबर से कैट करेगा प्रदर्शन
    Next Article सर्वेक्षण : अधिकांश माताओं को लगता है कि उनके बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतें अद्वितीय
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…

    March 11, 2026

    इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…

    March 11, 2026

    आज विधानसभा में उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से लेकर रासायनिक कचरे तक चर्चा…

    March 11, 2026

    रोज करें ये 7 काम, शरीर रहेगा हमेशा जवान जैसा फिट और बीमारियां रहेंगी दूर…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…
    • इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…
    • आज विधानसभा में उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से लेकर रासायनिक कचरे तक चर्चा…
    • रोज करें ये 7 काम, शरीर रहेगा हमेशा जवान जैसा फिट और बीमारियां रहेंगी दूर…
    • जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?