Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आपकी वैवाहिक संबंध में दरार डाल देती हैं ये आदतें, जानिए कैसे मजबूत होगी रिश्ते की बुनियाद…
    समाचार

    आपकी वैवाहिक संबंध में दरार डाल देती हैं ये आदतें, जानिए कैसे मजबूत होगी रिश्ते की बुनियाद…

    By Tv 36 HindustanSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- ये बात सच है कि रिश्ते बनाने में तो सालों लग जाते हैं लेकिन टूटने में बिल्कुल भी वक्त नहीं लगता। खासकर रिश्ता जब पति-पत्नी का हो। पति-पत्नी के रिश्ते में हल्के-फुल्के मतभेद और नोंक-झोंक होना तो आम बात है। लेकिन आपको बता दें, जब ये मतभेद लगातार बने रहें और रिश्ते में तनाव का स्तर बढ़ता जाए तो ये रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। कई बार तो ये समस्या इतनी गहराई तक रच बस जाती है कि कपल को खुद समझ नहीं आता कि उनके रिश्ते में दरार क्यों पड़ रही है।

    ऐसे कुछ कारण हैं जिससे रिश्ता धीरे-धीरे टूटता चला जाता है और पता भी नहीं चलता। तो आइए आपको कारण बताते हैं, जो शादीशुदा जिंदगी को बर्बादी के मोड़ पर ला खड़ा करते हैं।

    आर्थिक परेशानियां

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, कई बार आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण भी पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं। शादीशुदा लाइफ में आर्थिक तंगी कड़वाहट का मुख्य कारण है। पैसा न होने की वजह से घर में झगड़े होने लगते हैं, जिस वजह से नाराजगी बढ़ती चली जाती है।

    पुरानी बातों को उछालना

    हर रिश्ते में कभी न कभी तकरार होती है, लेकिन इसे पुरानी बातों को उछालकर और बड़ा बनाना सही नहीं है। ऐसा करने से आप न सिर्फ अपने रिश्ते को जख्मी करते हैं बल्कि अपने दिल को भी दुखाते हैं। याद रखें, हर पल नया होता है, इसे पुरानी बातों के बोझ से न दबाएं।

    जीवन के अलग-अलग लक्ष्य

    समय के साथ लोगों की आकांक्षाएं एवं लक्ष्य बदलते रहते हैं। कई बार पार्टनर एक-दूसरे के लक्ष्य को पूरा करने में सपोर्ट नहीं करते। जिसके कारण रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं।

    पीठ पीछे बुराई

    बता दें, शादीशुदा जीवन में छोटे-मोटे झगड़े होना आम बात है, लेकिन इनको दूसरों तक पहुंचाने से समस्या का हल नहीं निकलता, बल्कि और बढ़ जाती है। जब आप अपने साथी की बुराई करते हैं तो आप न सिर्फ अपने रिश्ते को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि दूसरों के मन में भी आपके लिए नकारात्मक भावनाएं पैदा करते हैं। याद रखें, हर रिश्ते में समस्याएं आती हैं लेकिन इन्हें आपस में मिलकर सुलझाना चाहिए।

    क्वालिटी टाइम न दे पाना

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पार्टनर एक-दूसरे को वक्त नहीं दे पातें। वो अपने बिजी शेड्यूल में व्यस्त रहते हैं। जिसके कारण रिश्ता कब धीरे-धीरे खत्म होने लगता है पता ही नहीं चलता।

    खुलकर बात न करना

    अक्सर पति-पत्नी के बीच कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनके बारे में खुलकर बात करना दोनों के लिए मुश्किल होता है। लेकिन याद रखिए, चुप रहने से समस्या दूर नहीं होती बल्कि बढ़ती जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता मजबूत रहे तो आपको अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना होगा।

    Views: 1,335
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleयात्रियों के लिए बड़ा तोहफा,दिवाली से पहले रेल रेलमंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान…
    Next Article खासकर डायबिटीस रोगी भूलकर भी ना पिएं ये 3 हर्बल टी, शुगर लेवल बुरी तरह से हो जाता है डाउन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तिलक वर्मा में कप्तानी की क्षमता देखते हैं कैफ, इनकी बल्लेबाजी को भी सराहा…

    October 26, 2026

    बाप भी जाएगा PM मोदी पर खड़गे की टिप्पणी से सियासी बवाल, अमित शाह बोले—सारी मर्यादाएं…

    October 26, 2026

    भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें ये सरल उपाय, जानें जलाभिषेक, मंत्र जाप और पूजा की विधि…

    October 26, 2026

    PM मोदी ने किया शुभारंभ, इस बैंक को मिला नया डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग हब…

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तिलक वर्मा में कप्तानी की क्षमता देखते हैं कैफ, इनकी बल्लेबाजी को भी सराहा…
    • बाप भी जाएगा PM मोदी पर खड़गे की टिप्पणी से सियासी बवाल, अमित शाह बोले—सारी मर्यादाएं…
    • भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार को करें ये सरल उपाय, जानें जलाभिषेक, मंत्र जाप और पूजा की विधि…
    • PM मोदी ने किया शुभारंभ, इस बैंक को मिला नया डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग हब…
    • मेष-सहित इन राशि के लिए नई संभावनाएं, बाकी राशि वालों को सोच-समझकर बढ़ाने होंगे कदम पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?