मध्यप्रदेश :-दिनांक 26, 27, 28 सितंबर 2024 को बारिश के कारण पुलिस आरक्षण जीडी एवं रेडियो की भर्ती वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु तैयार मैदान उपयुक्त नहीं होने के कारण, सुविधा की दृष्टि से 30 सितंबर, 1 अक्टूबर एवं 2 अक्टूबर 2024 को होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षण की तिथियां पुनर्निधारित की गई हैं।शारीरिक दक्षता परीक्षण क्रमश: 18, 19 और 20 नवंबर 2024 को किया जाएगा। परीक्षण केन्द्र ,स्थान एवं शेष तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
