Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रात में कितने मिनट में नींद आना हार्ट और ब्रेन रखे सालों साल जवां, 5 से 30 मिनट में छुपा है राज..
    समाचार

    रात में कितने मिनट में नींद आना हार्ट और ब्रेन रखे सालों साल जवां, 5 से 30 मिनट में छुपा है राज..

    By Tv 36 HindustanSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- हमारे जीवन का एक तिहाई समय सोने में जाता है और अच्छी नींद स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन हमारे बदलते रहन-सहन में हमने नींद के समय भी बदल लिए हैं. इसकी वजह से नींद से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ रही हैं. डॉक्टर का कहना है कि दिल और दिमाग की ज्यादातर बड़ी बीमारियों की मुख्य वजह नींद है. नींद के बारे में कुछ अहम बातें हैं, जिन पर डॉक्टर अध्ययन कर रहे हैं और जिनके बारे में आम आदमी को जानना जरूरी है.

    बढ़ रही नींद से जुड़ी समस्याएं

    जबलपुर के डॉक्टर अविनाश जैन नींद की बीमारी के डॉक्टर हैं. डॉ. अविनाश जैन का कहना है कि ‘इन दिनों नींद एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है. उनके पास कई ऐसे लोग आते हैं. जो बताते हैं कि उन्हें रात भर नींद नहीं आती और फिर इसका असर उनके रोजमर्रा के काम पर पड़ता है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी आते हैं. जिन्हें बेहोशी की नींद आती है. डॉक्टर अविनाश जैन का कहना है कि नींद संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन इनका इलाज संभव है. नींद को लेकर Sleep Apnea नाम की एक बीमारी भी होती है. जिसमें सोते-सोते आदमी सांस लेना भूल जाता है और उसकी सांस रुक जाती है. इसमें कई बार मोटापा और कई बार शरीर के भीतर ही कोई दूसरी समस्या वजह होती है.

    नींद से जुड़े ये लक्षण आप में तो नहीं

    डॉ अविनाश का कहना है Sleep Apnea के मरीज बढ़ रहे हैं, हालांकि इसका भी इलाज संभव है. डॉ अविनाश जैन का कहना है कि नींद में दो बड़ी समस्याएं हैं. कुछ लोगों को बिस्तर पर पहुंचते ही नींद आ जाती है. यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो डॉक्टर इसे असामान्य व्यवहार मानते हैं. बिस्तर पर पहुंचते ही 5 मिनट में यदि नींद आ रही है, तो यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है. इसके साथ ही यदि दिनभर में कभी भी नींद आ जाती है, तो यह नींद की बीमारी है.

    नींद के ये लक्षण होने पर तुरंत कराएं जांच

    इसी के उलट यदि बिस्तर पर काफी कोशिश करने के बाद भी 30 मिनट तक नींद नहीं आती और आप लगातार बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं, तो यह भी एक नींद की समस्या है. रात में बार-बार नींद टूटना, सुबह उठ जाने के बाद फिर से नींद आ जाना. सुबह फ्रेश फील न करना, नींद के यह सारे व्यवहार डॉक्टर अविनाश जैन के अनुसार असामान्य है. डॉ अविनाश जैन का कहना है कि यदि आप नींद की इनमें से किसी समस्या से भी जूझ रहे हैं, तो आपको अपने शरीर की जांच करवानी चाहिए, क्योंकि यह किसी बड़ी बीमारी की शुरुआत है. यह बीमारी दिल से जुड़ी भी हो सकती है और दिमाग से जुड़ी भी हो सकती है.

    Post Views: 905

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकमाल है अपराजिता का नीला रंग, स्वर्ग के इस फूल में गजब की है खासियत…
    Next Article थाईलैंड के मंदिर की तर्ज पर यहां बन रहा माता का भव्य दरबार, 160 फीट ऊचा प्रवेश द्वार, 32 फीट ऊंची रहेगी माँ की प्रतिमा …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वन्यजीव संरक्षण को मिली नई उम्मीद कैमरे में कैद हुआ जंगल का राजा उदंती-सीता नदी टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ वन विभाग में खुशी, …

    March 7, 2026

    ATM से निकालें UPI के जरिए कैश, कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, समझें ये आसान सा तरीका…

    March 7, 2026

    एशिया में युद्ध का असर भारत पर, एलपीजी सिलेंडर महंगे, पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते है दाम…

    March 7, 2026

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वन्यजीव संरक्षण को मिली नई उम्मीद कैमरे में कैद हुआ जंगल का राजा उदंती-सीता नदी टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ वन विभाग में खुशी, …
    • ATM से निकालें UPI के जरिए कैश, कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, समझें ये आसान सा तरीका…
    • एशिया में युद्ध का असर भारत पर, एलपीजी सिलेंडर महंगे, पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते है दाम…
    • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…
    • महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?