Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 6 दिनों के लिए धारा 163 लागू, जानिए इन चीजों पर लगी पाबंदी…
    समाचार

    6 दिनों के लिए धारा 163 लागू, जानिए इन चीजों पर लगी पाबंदी…

    By Tv 36 HindustanOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- दिल्ली के कई इलाकों में धारा 163 लागू की गई है। बता दें कि 163 अगले छह दिनों के लिए लागू रहेगी। यानी की 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक। नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली समेत दिल्ली की सभी सीमाओं पर 163 लागू रहेगी। यह फैसला तब लिया गया है, जब दिल्ली पुलिस को वक्फ बोर्ड अमेंडमेंट बिल, ईदगाह मामला और दो राज्यों में चुनाव के चलते गड़बड़ी फैलाने के इनपुट मिली हैं।

    इस वजह से धारा 163 लगाने का दिया गया निर्देश
    दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि अक्टूबर 2024 के पहले सप्ताह में कई संगठनों ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करने का आह्वान किया है। ये आयोजन वक्फ संशोधन विधेयक, शाही ईदगाह विवाद, एमसीडी स्थायी समिति के चुनाव और अन्य मुद्दों से संबंधित हैं। इसके चलते राजधानी का माहौल कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील बना हुआ है। इसके अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव परिणाम भी अभी घोषित नहीं हुए हैं, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो सकती है। इस परिस्थिति को देखते हुए, दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर में धारा 163 लागू करने के आदेश दिए हैं।

    ऐसे में आज के इस लेख में हम जानेंगे कि दिल्ली में धारा 163 लगने के बाद, किन चीजों पर पाबंदी रहेगी। सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि इससे पहले धारा 144 लागाई जाती थी लेकिन नए कानूनों में बदलाव के बाद इसकी जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 ने ली है। बीएनएसएस की धारा 163 के तहत, पांच या उससे अधिक लोग एक साथ कहीं एकत्रित नहीं हो सकते हैं। इसके साथ जनसभा, नुक्कड़ सभा, जुलूस या प्रदर्शन बिना अनुमति की नहीं हो सकती है।

    इन चीजों पर रहेगी पाबंदी
    दिल्ली पुलिस कमीश्नर संजय अरोड़ा ने आदेश में कहा है कि दिल्ली की सीमाओं पर क्षेत्रीय अधिकार वाले सभी पुलिस स्टेशनों के अलावा नई दिल्ली, उत्तरी और मध्य जिलों में 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक धारा 163 लागू रहेगी। इस दौरान इन गतिविधियों पर पांबदी रहने वाली है।

    पांच या अधिक अनधिकृत व्यक्तियों की सभा।
    फायर-आर्म्स, बैनर, तख्तियां, लाठियां, भाले, तलवारें, लाठियां ले जाना।
    किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र में धरना आदि करना।
    दिल्ली पुलिस के नोटिस में कहा गया है कि किसी भी आदेश का उल्लंघन करना भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडनीय होगा।

    Post Views: 1,145

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस पेड़ के तने से बनता है साबूदाना, व्रत में खाने से मिलते हैं एक से बढ़कर एक फायदे…
    Next Article अब हार्ट ब्लॉकेज को खोल देगा ये मसाले, और Heart Attack के खतरे को करते हैं दूर, ऐसे करें सेवन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस गायक के नाम पर 14 लाख की ठगी, फर्जी म्यूजिक शो बुकिंग मामले में 4 पर FIR…

    February 21, 2026

    नहर में जा गिरी सेना की BP बंकर गाड़ी, CRPF के कई जवान घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

    February 21, 2026

    लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, और यहां हाई अलर्ट…

    February 21, 2026

    मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत यहां से राहुल गांधी–मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे बड़ा शक्ति प्रदर्शन…

    February 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस गायक के नाम पर 14 लाख की ठगी, फर्जी म्यूजिक शो बुकिंग मामले में 4 पर FIR…
    • नहर में जा गिरी सेना की BP बंकर गाड़ी, CRPF के कई जवान घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…
    • लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, और यहां हाई अलर्ट…
    • मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत यहां से राहुल गांधी–मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे बड़ा शक्ति प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय का जन्मदिन नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बगिया में पारिवारिक आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?