Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने वृद्धजनों को किया सम्मानित…
    News

    केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने वृद्धजनों को किया सम्मानित…

    By Tv 36 HindustanOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    //कोरबा 02 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपिता गांधी जी की जयंती पर जिले में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठजनों एव वृद्धजनों का सम्मान करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वृद्धजनों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें उद्योग, वाणिज्य, व्यापार एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में वृद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह में कही।

    मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वृद्धजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में नए सियान सदन बनाए जाएंगे। यह सियान सदन वातानुकुलित व मनोरंजन की दृष्टि से सुविधापूर्ण होंगे। सियान सदन में आवास के साथ ही दवाई भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों को शॉल श्रीफल एवं वॉकिंग स्टीक देकर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। केबिनेट मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में 08 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल प्रदाय की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन राष्ट्रपिता गांधी जी की जयंती पर किया जा रहा है। उन्होंने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को आपने जो योगदान दिया है उसे आज स्वीकार करने का दिवस है। आपके पास अनुभवों की अमूल्य धरोहर है। आप ज्ञान की लाइब्रेरी की तरह हैं, जिस तरह लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या बढ़ती जाती है उसी तरह आपके पास ज्ञान और अनुभव बढ़ता जाता है। कलेक्टर ने वृद्धजनों को भरण-पोषण अधिनियम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि खनिज संस्थान न्यास मद नगर में सर्व सुविधा युक्त वृद्धाश्रम का निर्माण कराया जा रहा है। वृद्धाश्रम में समाज कल्याण विभाग के द्वारा वृद्धजनों के आवास के साथ ही दवाई की भी व्यवस्था की जाएगी। इसमें मनोरंजन के संसाधन की व्यवस्था भी रहेगी। कलेक्टर ने इस अवसर पर वृद्धजनों एवं वरिष्ठजनों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री मजूमदार ने वृद्धजनों को पिछले 19 वर्षों से कार्य करने वाली बाल्को मैत्री संघ के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में वृद्धजनों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती सिनीवाली गोयल, बाल्को मैत्री संघ के सदस्यगण, वरिष्ठ नागरिक एवं वृद्धजन उपस्थित थे।/मनोज/

    Post Views: 785

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकैबिनेट मंत्री ने स्कूल, आंगनबाड़ी में खाना पकाने के लिए गैस सिलेण्डर का किया वितरण, घरेलू गैस कनेक्शन करने के थे निर्देश…
    Next Article महिला सुरक्षा के मद्देनजर मैत्री हेल्पलाइन नंबर किया लांच…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनदर्शन में अद्भुत दृश्य भिलाई निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री सायं को भेंट की संगमरमर पर बनी प्रधानमंत्री की सूक्ष्म प्रतिमा…

    November 13, 2025

    पेंटर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’…

    November 13, 2025

    सीएम साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम – श्री रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र…

    November 13, 2025

    धर्मेंद्र की तबीयत पर बोलीं हेमा मालिनी अब घर लौट आए हैं, बाकी सब …

    November 13, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनदर्शन में अद्भुत दृश्य भिलाई निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री सायं को भेंट की संगमरमर पर बनी प्रधानमंत्री की सूक्ष्म प्रतिमा…
    • पेंटर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’…
    • सीएम साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम – श्री रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र…
    • धर्मेंद्र की तबीयत पर बोलीं हेमा मालिनी अब घर लौट आए हैं, बाकी सब …
    • बाल्को तराईडांड में हथियारबंद नकाबपोशों ने किया किसान के घर हमला: परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बना, 11.5 लाख की लूट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?