Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तुर्की के राष्ट्रपति ने किया इशारा, इजरायल के खिलाफ एक साथ आ सकते हैं दुनिया के 57 मुस्लिम देश…
    News

    तुर्की के राष्ट्रपति ने किया इशारा, इजरायल के खिलाफ एक साथ आ सकते हैं दुनिया के 57 मुस्लिम देश…

    By Tv 36 HindustanOctober 2, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य पूर्व के मुस्लिम देशों में जबरदस्त बेचैनीइजरायल को लेकर सभी मुस्लिम देश अब संशकिततुर्की ने पहली बार जाहिर किया इजरायल को लेकर डरतुर्की के राष्ट्रपति तैयब एर्दोगन ने इशारों इशारों में मुस्लिम देशों को इजरायल का डर दिखा दिया है. परोक्ष तौर पर अपील की है कि अगर मुस्लिम देश साथ नहीं आए तो उन्हें इजरायल से खतरा है. यहां तक की तुर्की ने खुद के लिए भी इजरायल से खतरे की बात कही है. वैसे दुनिया में 57 मुस्लिम देश हैं तो मध्य पूर्व में 20 इस्लामिक देश.हाल के घटनाक्रमों से पता चलता है कि मुस्लिम देशों में इज़रायल के खिलाफ़ एकजुट होने की मांग बढ़ रही है. खासतौर पर गाजा और फिर लेबनान में इजरायल के आक्रमक तेवरों को लेकर. इजरायल के हमले की जद में तकरीबन पूरा मध्य पूर्व ही फंसता हुआ लग रहा है.मध्य पूर्व में कितने मुस्लिम देशमध्य पूर्व एक अंतरमहाद्वीपीय क्षेत्र है जिसमें लगभग 20 देश शामिल हैं. ये सभी देश आमतौर पर इस्लामी देश हैं.

    इनके बीच केवल इजरायल अकेला यहूदी देश है. लेकिन उसके चलते फलीस्तीन को प्रभावित हुआ ही. अब लेबनान की ओर भी उसकी सेनाएं चढ़ रही हैं

    ?इसके अलावा इजरायल ने अपनी मिसाइलों के मुंह यमन में हौथी और सीरिया में ईरानी ठिकानों की ओर भी खोले हैं. यानि यमन और सीरिया पर भी असर पड़ रहा है. ईरान ने इजरायल पर 200 मिसाइलें दागीं. इसका मतलब ये है कि ये टकराव मध्य पूर्व में फैलने वाला है. जिसका मतलब साफ है कि यहां अमेरिका और मित्र देशों की मौजूदगी बढ़ेगी.वैसे हम बता देते हैं कि मध्य पूर्व में कौन कौैन से इस्लामिक देश हैंअरब प्रायद्वीप के देश: बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरातअन्य मध्य पूर्वी देश: मिस्र, ईरान, इराक, इजरायल, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, तुर्की, यमनमध्य पूर्व दक्षिण-पश्चिम एशिया में स्थित है. मध्य पूर्व में अरब, तुर्क, फारसी, कुर्द और यहूदी सहित कई जातीय समूह रहते हैं. इस क्षेत्र में इस्लाम सबसे प्रचलित धर्म है.इस समय मध्य पूर्व में इजरायल को लेकर बहुत बेचैनी है. हर किसी को लग रहा है कि इजरायल के कंधे पर बंदूक रखकर अमेरिका किस तरह मुस्लिम देशों की गर्दन पर हाथ बढ़ा रहा है

    . यही डर उन्हें पास ला रहा है. ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि उन्हें साथ आना होगा. इसी वजह से तुर्की ने पहली बार कहा कि इजरायल से तो उसको भी डर है.मध्य पूर्व-उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र के मुस्लिम देशविश्व में मुस्लिम बहुल देशों का प्रतिशत सबसे अधिक है, जहां 20 देशों और क्षेत्रों में से 17 में मुस्लिम जनसंख्या 75% से अधिक है. इसके अपवाद केवल इजरायल, लेबनान और सूडान हैं.मध्य पूर्व-उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में अनुमानतः 315 मिलियन मुसलमान रहते हैं, जो विश्व की मुस्लिम आबादी का लगभग 20% है.

    इस क्षेत्र में बड़ी मुस्लिम आबादी वाले कुछ देश शामिल हैंमिस्र: 79 मिलियन मुसलमानअल्जीरिया: 34 मिलियन मुसलमानमोरक्को: 32 मिलियन मुसलमानइराक: 30 मिलियन मुसलमानसूडान: 30 मिलियन मुसलमानसऊदी अरब: 25 मिलियन मुसलमानयमन: 23 मिलियन मुसलमानसीरिया: 20 मिलियन मुसलमानट्यूनीशिया: 10 मिलियन मुसलमानइस्लामिक राष्ट्रों की तत्काल बैठकइस्लामिक सहयोग संगठन (OIC), जो 57 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करता है. उसने ने गाजा में बढ़ती सैन्य स्थिति और नागरिकों को प्रभावित करने वाले मानवीय संकट के मद्देनजर सऊदी अरब में एक “तत्काल असाधारण बैठक” बुलाई है.

    यह बैठक हिंसा और फिलिस्तीनी जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में इस्लामी राष्ट्रों के बीच सामूहिक चिंता को दिखा रही है. पहले कभी ऐसे मुद्दे पर ओआईसी की बैठक नहीं बुलाई गई.इस्लामिक गठबंधन की अपीलतुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने इज़रायली “विस्तारवाद” और “राज्य आतंकवाद” का डर बताते हुएएक इस्लामिक गठबंधन के गठन की पैरवी की है. उनका कहना है कि इजरायल पूरे मध्य पूर्व ही नहीं बल्कि इस्लामिक देशों के वर्चस्व पर असर डाल रहा है. उन्हें खत्म करने के प्लान पर काम कर रहा है. उसे पीछे से अमेरिका पर प्रश्रय दे रहा है.उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि गाजा में इज़रायली कार्रवाइयों को प्रभावी ढंग से चुनौती देने के लिए मुस्लिम देशों के बीच एक संयुक्त मोर्चा जरूरी है.

    हालांकि ये गठबंधन कैसे बनेगा, इस पर सवाल है.जनता का आंतरिक दबाव भी बढ़ेगाहालांकि दो मुस्लिम-बहुल देश अब तक इजरायल के साथ खड़े थे. वो भी फिलहाल चुप हैं. आने वाले समय में उन्हें डर है कि उनकी आतंरिक स्थितियों के कारण उन पर दबाव बढ़ेगा. उनकी मुस्लिम जनता उन पर दबाव डालेग कि इजरायल के खिलाफ खड़े हों. हालांकि मिस्र और जॉर्डन के साथ इजरायल की लंबे समय से शांति संधियां हैं.करीब करीब सभी मुस्लिम देशों में ये संदेश जा रहा है कि ये हमला केवल गाजा और लेबनान पर नहीं बल्कि इस्लाम पर है. अगर इजरायल को नहीं रोका गया तो वह बेअंदाज हो जाएगा.इसी वजह से दुनियाभर के मुस्लिम देश करीब आ रहे हैं.

    Post Views: 1,375

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआरबीआई ने 2000 के नोट को लेकर जारी किया अलर्ट, चेक करें अपडेट…
    Next Article भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी ग्राम पंचायत की रोजगार सहायक खुद क़ो निरापराध सिद्ध करने अपना रहीं तरह -तरह के हथकंडे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नॉन-वर्किंग पॉपुलेशन में बढ़ोतरी से प्रदेश में बढ़ा आर्थिक दबाव…

    April 7, 2026

    ये चीफ जस्टिस का फोन भी नहीं उठा रहें हैं,सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के मुख्य सचिव को लगाई फटकार, CJI बोले ये बोले…

    April 7, 2026

    एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मध्य प्रदेश के ये रेलवे स्टेशन, मॉर्डन लुक के साथ, लग्जरी सुविधाएं…

    April 7, 2026

    अब खत्म हुआ सस्पेंस एक ही नाम पर मुहर, अमरावती बनी स्थाई राजधानी, देखें पूरी डिटेल…

    April 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नॉन-वर्किंग पॉपुलेशन में बढ़ोतरी से प्रदेश में बढ़ा आर्थिक दबाव…
    • ये चीफ जस्टिस का फोन भी नहीं उठा रहें हैं,सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के मुख्य सचिव को लगाई फटकार, CJI बोले ये बोले…
    • एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मध्य प्रदेश के ये रेलवे स्टेशन, मॉर्डन लुक के साथ, लग्जरी सुविधाएं…
    • अब खत्म हुआ सस्पेंस एक ही नाम पर मुहर, अमरावती बनी स्थाई राजधानी, देखें पूरी डिटेल…
    • सिर्फ एक गलती, 9 लाख का नुकसान साइबर ठग गिरफ्तार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?