Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विकास से कल्याण के लिए समाज में सद्मूल्यों को करना होगा विकसित: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल…
    News

    विकास से कल्याण के लिए समाज में सद्मूल्यों को करना होगा विकसित: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल…

    By adminOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *भोपाल/ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा विज्ञान और प्रौद्योगिकी से विकास की तेज राह में विश्व आगे बढ़ रहा है,सही दिशा देकर मानव कल्याण से जोड़ने के लिए समाज में सद्मूल्यों को विकसित करना होगा। विकास को वरदान बनाना है तो समाज में प्रेम, दया,करुणा, परोपकार और शांति की भावना को जागृत करना होगा। ब्रह्मकुमारी जैसे संस्थानों द्वारा जन-चेतना के लिए किये जा रहे कार्य सशक्त समृद्ध भारत तथा वैश्विक खुशहाली के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। राजस्थान के माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “आध्यात्मिकता द्वारा स्वच्छ स्वस्थ समाज का निर्माण” वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित शिखर सम्मेलन के शुभारंभ सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल हुई थीं।*प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में सपनों के भारत के निर्माण का चल रहा है महायज्ञ*उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा भारत विश्व की 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आगामी 5 वर्षों में हम तीसरी और वर्ष 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। व्यापक स्तर पर तेज गति से विकास हो रहा है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ने विकास के द्वार खोले हैं। नागरिकों को सक्षम बनाने के लिये उच्चस्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। विकास की राह के हर पड़ाव में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपनों के भारत के निर्माण का महायज्ञ चल रहा है। इस विकास को स्थायी बनाने के लिये मानव जाति का जागृत होना आवश्यक है,इस दिशा में भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और आध्यमिकता का पुनरुत्थान करना होगा। स्वामी विवेकानंद कहते थे 21 वीं सदी भारत की होगी। भारत विश्वगुरु होगा। वर्तमान वैश्विक पारिस्थितियों में भारत का नेतृत्व नितांत आवश्यक है। आर्थिक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास पर भी कार्य करना होगा। विकसित,समृद्ध खुशहाल विश्व के निर्माण के लिये भारत की “वसुधैव कुटुंबकम्” की सोच पर सभी को चलना होगा। वैश्विक कल्याण के इस अहम दायित्व के निर्वहन के लिये आवश्यक है कि भारत का हर नागरिक सकारात्मक भूमिका निभाकर लोक-कल्याणकारी पुनीत यज्ञ में सहभागी बने।*अच्छा मनुष्य बनकर ही स्वयं, समाज और विश्व का कल्याण किया जा सकता है सुनिश्चित* श्रद्धेय अटल जी कहते थे “आज मानव ने आकाश में पक्षी की तरह उड़ना सीख लिया है,मछली की तरह समुद्र में तैरना सीख लिया है लेकिन इंसान की तरह चलना नहीं सीख पाया।”श्री शुक्ल ने कहा कि वैश्विक कल्याण के लिये मानव मूल्यों को जागृत करना होगा। समाज को तोड़ने वाली शक्तियाँ कार्य कर रही हैं,परंतु ख़ुशी की बात है कि समाज को जोड़न,चिंतन करने वाली,वैश्विक कल्याण भावी संस्थाए विचारक सतत कार्य कर रहे हैं। आज विश्व ब्रह्मकुमारी जैसे संस्थानों को आशा भरी नज़रों से देख रहा है। यह वर्तमान पीढ़ी की ज़िम्मेदारी है आगामी पीढ़ी को भारत की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ने की दिशा में प्रयास करे। एक अच्छा मनुष्य बनकर ही स्वयं का, समाज का और विश्व का कल्याणकारी भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री को ब्रह्मकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। ब्रह्मकुमारी के राजयोगी श्री बृजमोहन, राजयोगिनी चन्द्रिका दीदी सहित 20 हजार से अधिक प्रतिभागी इस सम्मेलन में शामिल थे।

    Post Views: 475

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहरियाणा के नतीजों पर ये क्या बोल गए केजरीवाल,कह दी ये बड़ी बात..
    Next Article विधिक सेवा प्रदाय किये जाने पैरालीगल वांलिण्टियर्स एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन…
    admin
    • Website

    Related Posts

    खाना खाने के तुरंत बाद लेटने, बैठने की आपकी भी है आदत, तो अभी सुधार ले, नहीं तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी…

    September 17, 2025

    इन फिल्मों और सीरीज में दिखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिंदगी के संघर्ष की कहानी…

    September 17, 2025

    सीएम विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल…

    September 17, 2025

    देवताओं के शिल्पकार को समर्पित इन मंत्रों से करें आराधना, बढ़ेगी कार्यक्षमता और उन्नति…

    September 17, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • खाना खाने के तुरंत बाद लेटने, बैठने की आपकी भी है आदत, तो अभी सुधार ले, नहीं तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी…
    • इन फिल्मों और सीरीज में दिखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिंदगी के संघर्ष की कहानी…
    • सीएम विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल…
    • देवताओं के शिल्पकार को समर्पित इन मंत्रों से करें आराधना, बढ़ेगी कार्यक्षमता और उन्नति…
    • जानिए पीएम मोदी की पसंदीदा डिश, जिसे अक्सर करते हैं पसंद, फिटनेस का यही है राज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?