Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 20 October 2021: मिथुन, सिंह और धनु राशि वाले रहें सावधान,12 राशियों का जानें आज का राशिफल
    अंतरराष्ट्रीय

    20 October 2021: मिथुन, सिंह और धनु राशि वाले रहें सावधान,12 राशियों का जानें आज का राशिफल

    By Tv 36 HindustanOctober 20, 2021No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंचांग के अनुसार आज 20 अक्टूबर 2021 बुधवार को अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है. आज का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज मीन राशि में गोचर कर रहा है. मेष से मीन राशि तक का जानते हैंआज का राशिफल.

    मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन महत्वपूर्ण काम को जल्दबाजी में बिल्कुल न करें. यात्रा होने की पूर्ण संभावना है. नौकरी में परिवर्तन की संभावना है, प्रमोशन भी मिल भी हाथ लग सकता है. कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होता नजर आ रहा है, मगर सरकारी कामकाज थोड़ा संभलकर करना होगा. युवा वर्ग खर्चों पर लगाम लगाकर रखें. हेल्थ में पहले से बीमार चल रहे लोग आज विशेष सचेत रहें, साथी ही खानपान और दवाइयों में लापरवाही न बरतें. परिवार के साथ घूमने फिरने की भी प्लानिंग कर सकते हैं. शरद पूर्णिमा के अवसर पर तुलसी पूजा के साथ खीर का भोग लगाना होगा.

    वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)– आज के दिन सेवा और वरिष्ठों के आशीर्वाद से बिगड़े कार्य बन सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर से मानसिक शांति का भी अनुभव करेंगे. गुरु की कृपा व उनका सानिध्य प्राप्त होगा. ऑफिशियल कार्यों में आप फोकस बढ़ाएंगे तो आजीविका के नए स्रोत को भी तलाशना होगा. कारोबारियों के लिए दिन नुकसानदेह साबित हो सकता है, या यू कहें की सोचा गया मुनाफा मिलने में संदेह है. सेहत को लेकर गर्भवती महिलाएं बच्चे के मूवमेंट पर नजर रखें, छोटी सी लापरवाही बड़े परिणाम ला सकती है. परिवार में मां का विशेष स्नेह मिलेगा. शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बाल गोपाल (कृष्ण जी) को सफेद वस्त्र पहनाएं.

    मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)– आज के दिन कर्मठता से पीछे नहीं हटना चाहिए, नए अवसर हाथ लग सकते हैं. सरकारी विभाग में जाने की तैयारी कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है. मीडिया सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए काम का दबाव बढ़ेगा. व्यापारिक लोगों को बेवजह विवादों से दूर रहने की जरूरत है. युवाओं को वरिष्ठों से तीखी प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए. सेहत के लिए इम्यूनिटी मजबूत बनाने की जरूरत है. खान-पान में सुधार करें और जरूरत पर डॉक्टर की सलाह लें. परिवार के सदस्यों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है. खीर बनाकर चंद्रमा के सामने रखें, और दूसरे दिन पूरे परिवार के साथ मिलकर ग्रहण करें.

    कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)– आज के दिन मन में पुरानी बातों पर पछतावा हो सकता है, ऐसे में अत्यधिक चिंता से बचकर रहना चाहिए. ऑफिस में सबके साथ अच्छा व्यवहार करें. टारगेट बेस्ड काम करने वालों पर कंपनी की ओर से वर्क प्रेशर बढ़ेगा. होलसेल की कारोबारियों को बढ़िया मुनाफा होगा. विद्यार्थी समय का महत्व को समझें. युवाओं की उच्च शिक्षा में रुकावट के आसार हैं. विवादित मुद्दों पर संयमित रहें. स्वास्थ्य में संक्रमण की आशंका है, तो वहीं दूसरी ओर मेडिटेशन से खुद की स्फूर्तिवान बनाए रखें. परिवार में सभी के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कुल में वृद्धि की पूर्ण संभावना दिख रही है. आज सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए.

    सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन रुका धन मिलने की संभावना है, अन्य कारणों से भी आर्थिक ग्राफ में बढ़ोतरी होगी. नौकरी में प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कामों की जिम्मेदारी लेनी होगी, तो वहीं दूसरी ओर काम समय पर पूरा करने की भी आदत बना लें. टेलीकम्युनिकेशन का बिजनेस करने वाले परेशान हो सकते हैं. हेल्थ में जिसका वजन अधिक है, उन्हें अलर्ट रहने की सलाह है. ससुराल पक्ष से निमंत्रण मिल सकता है, आपके जाने से परिवार में प्रसन्नता आएगी. कामकाज के सिलसिले में मित्रों का सहयोग लाभदायक होगा. आज का पूर्ण अवसर लेते हुए, कुछ देर चंद्रमा के सामने ज्योत्सना स्नान करना चाहिए, ऐसा करने से आत्मबल मजबूत होगा.

    कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)– आज के दिन व्यस्तता का माहौल रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर अपनों का सहयोग भी प्राप्त होगा. ऑफिस में आपकी मेहनत को महत्व मिलेगा, बॉस की ओर से सराहना भी मिल सकती है. बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ के आसार हैं. रियल स्टेट का कारोबार कर रहे हैं तो नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. युवाओं को उनके हितैषी भरोसे में लेकर नुकसान पहुंचा सकते हैं. विद्यार्थी सिलेबस के कठिन टॉपिक दोहराते रहें. किसी बीमारी से ग्रस्त हैं और इलाज चल रहा है तो सतर्कता बरतें. बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए पहल करें. चंद्रमा को खीर का भोग लगाकर पूरे परिवार के साथ ग्रहण करें.

    तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन मानसिक दबाव में राहत मिलने के आसार नजर आ रहें हैं, ऐसे में मनपसंद कार्यों को करना भी लाभकारी रहेगा. कार्यस्थल पर बॉस और उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनेंगे. कारोबारियों को चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं दूसरी ओर अधिनस्थों के साथ अच्छा व्यवहार करें. युवाओं को मनचाहे कोर्स या नौकरी को लेकर समझौता करना पड़ सकता है. हेल्थ में मौसम बदल रहा है, ऐसे में इन्फेक्शन होने की संभावना है. अपनो के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं. पूर्णिमा के शुभ अवसर पर करीबियों और परिजनों के साथ कुछ देर चंद्रमा के सानिध्य में रहें, आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी.

    वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)– आज के दिन सतर्कता के साथ कार्यों की लिस्ट बना लेनी चाहिए, क्योंकि दिमाग में बोझ बढ़ने पर आप महत्वपूर्ण कार्य भूल सकते हैं. विदेशी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं, यदि आपने अप्लाई कर रखा है तो सजग रहें. कारोबारी छोटे-छोटे निवेश से अच्छा लाभ कमा सकेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई और मनोरंजन के बीच तालमेल बनाकर चलना होगा, तो वहीं दूसरी ओर अभिभावकों को भी इसकी निगरानी रखनी चाहिए. स्वास्थ्य को लेकर मांसपेशियों का दर्द परेशानी का कारण बनेगा, ऐसे में बैठने-लेटने के समय पोस्चर पर ध्यान दें. मां के साथ समय व्यतीत करें, और आज के दिन लड्डू गोपाल को सफेद वस्त्र पहनाएं.

    धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)– आज के दिन कठोर परिश्रम को हथियार बनाकर लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए, प्रभु की कृपा भी आपके साथ है. आपने यदि कर्ज या लोन ले रखा है तो उसे अब चुकाने की योजना तैयारी करनी होगी. ऑफिस में अपना काम पूरी तरह अपडेट रखें, उच्चाधिकारी समीक्षा कर सकते हैं लकड़ी का व्यवसाय करने वालों के लिए मुनाफे का दिन है. सेहत को लेकर स्थितियां संतुलित रहने वाली है, लेकिन मौसम को लेकर सतर्कता बरतनी होगी. परिजनों में कोई आपसे नाराज हो सकता है, उसकी शिकायत दूर कर पूरा समय दें. तुलसी देवी की उपासना करें आरती करें और खीर बनाकर घर के मंदिर में देवी-देवताओं को भोग लगाएं.

    मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)– आज के दिन कानूनी अड़चनें दूर होती नजर आ रही है, पक्ष मजबूत होने से केश आपके पक्ष में आ सकता है. लंबे समय से अटके काम भी अब बनेंगे. बातचीत में विनम्रता का भाव अपनाना होगा. सरकारी विभागों से जुड़े कामकाज पूरे होंगे. कारोबार को लेकर प्लानिंग सफल होती नजर आ रही है. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार करने वालों को लाभ की प्रबल संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी समय उपयुक्त चल रहा है. युवाओं को करियर पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है. स्वास्थ्य में रक्तचाप के रोगी सतर्क रहें, साथ ही दवाएं और दिनचर्या नियमित रखें. घर के मंदिर को सफेद रंग के फूल से सुसज्जित करें.

    कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन बड़ों का आशीर्वाद आपकी मुश्किलों को कम करेगा, ऐसे में घर से निकलने से पूर्व माता-पिता के चरण अवश्य स्पर्श करें. आलोचना का चुनौतीपूर्ण ढंग से सामना करना चाहिए. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों की सहकर्मियों के साथ विवाद की आशंका है. खुदरा कारोबारियों के लिए दिन निराशा भरा हो सकता है. युवाओं को कुसंगति भारी पड़ सकती है, ऐसे में अभिभावकों भी बच्चों पर अंकुश लगाने की जरूरत है. स्वास्थ्य को लेकर हाइपर एसिडिटी परेशान कर सकती है, सजगता बरतें. जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएं. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. पूर्णिमा के अवसर पर परिवार के साथ भजन कीर्तन करना चाहिए.

    मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन दूसरों को सलाह कतई न दें, नहीं तो अन्य की गलतियों को टोकरा आपको उठाना पड़ सकता है. ऑफिस में प्रतिभा को सम्मान मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर कामकाज में आ रही बाधा दूर होती नजर आ रही है. व्यवसायिक यात्रा करनी पड़ सकती है. युवाओं को करियर में सफलता पाने के लिए नए रास्ते खोजने होंगे. हेल्थ को लेकर आज सिर दर्द की परेशानी बढ़ सकती है, साथ ही दिनचर्या में सजगता बरतें. पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है. परिवार की मदद करने की जरूरत है. शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा को खीर का भोग लगाएं और सफेद रंग के वस्त्र धारण करें.

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजमीन विवाद व गाली-गलौज को लेकर हुआ तीनो आरोपीयो ने दी थी खौफनाक मौत पुलिस हत्या के दो मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार की कार्यवाही…
    Next Article राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय त्रैमासिक बैठक 23 अक्टूबर 2021 को प्रदेश कार्यालय में आहूत की गई
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिटकरी के है हैरान करने वाले फायदे, खुबसुरती निखारने के साथ चोट को भी भरने में करता है मदद…

    October 21, 2026

    देश में बढ़ी बिजली की किल्लत, 9 राज्यों ने मांगी अतिरिक्त बिजली जानें संकट की बड़ी वजह…

    October 21, 2026

    प्रदेश की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन…

    October 21, 2026

    असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री साय…

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिटकरी के है हैरान करने वाले फायदे, खुबसुरती निखारने के साथ चोट को भी भरने में करता है मदद…
    • देश में बढ़ी बिजली की किल्लत, 9 राज्यों ने मांगी अतिरिक्त बिजली जानें संकट की बड़ी वजह…
    • प्रदेश की धरती पर पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन…
    • असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री साय…
    • वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन जानें धन, नौकरी, कारोबार और प्रेम का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?