मैंहर:- मैंहर में आज उस वक्त सीएसपी राजीव पाठक भगवान बनकर सामने आए जब जिंदगी मौत से जंग लड़ रहे 2 बाइक सवार घायल अवस्था मे सड़क किनारे पड़े तड़प रहे थे, जिन्हें तत्काल अपने हांथो से उठाकर घायलो को सिविल अस्पताल पहुँचाया और समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया।
आपको बता दे के मैहर के नेशनल हाईवे 30 में दो मोटरसाइकलों की आपस में भिड़ंत हो गई थी , तभी वहा से सीएसपी राजीव पाठक गुजर रहे थे इस दौरान गाड़ी रोक कर घायलों को अस्पताल पहुँचवाया इस घटना में बच्चा सहित दो घायल हुए थे,
