Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज आश्‍लेषा नक्षत्र में मां लक्ष्‍मी होंगी कर्क समेत इन 5 राशियों पर मेहरबान, कारोबार में पाएंगे जबर्दस्‍त सफलता…
    समाचार

    आज आश्‍लेषा नक्षत्र में मां लक्ष्‍मी होंगी कर्क समेत इन 5 राशियों पर मेहरबान, कारोबार में पाएंगे जबर्दस्‍त सफलता…

    By Tv 36 HindustanOctober 25, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से कर्क और तुला सहित 5 राशियों के लोगों के लिए धन में वृद्धि और तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगेी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी और कारोबार में भी जमकर कमाई होगी। आइए देखते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए रुपये-पैसे के मामले में कैसा होगा शुक्रवार।

    मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में दिन लाभ से भरा होगा। अगर आप किसी बैंक से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आपको आपके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्‍मानित किया जा सकता है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आपको ससुराल पक्ष के लोगों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। रात का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

    वृष राशि के लोगों का दिन काफी व्यस्तता से भरा होगा और आपको दिन भर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको लाभ होगा और आपका कोई जरूरी रुका कार्य पूर्ण होगा। रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। अगर आपको किसी मामले में धन का निवेश करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। शाम के वक्‍त किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे।

    मिथुन राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी और बेहतर होगा कि आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो सावधान रहे और समय पर दवा खाएं। आप समाज के लिए जो कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं उसमें कुछ लोग बाधा पैदा कर सकते हैं। आपको संतान पक्ष के लोगों से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा।

    कर्क राशि के लोगों के लिए भाग्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा और आपको परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के करियर को लेकर की जा रही भागदौड़ आपके लिए सफल साबित होगी और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपको ननिहाल पक्ष के लोगों से प्रेम और विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे और इससे आपके शत्रु आपसे जलन महसूस करेंगे। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें, आशीर्वाद मिलने का चांस है।

    सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। आपको मानसिक शांति और खुशी प्राप्‍त होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से किसी कारण से आपकी नाराजगी हो सकती है। सावधान रहें और मधुर वाणी का प्रयोग करें। वरना आपके संबंधों में कड़वाहट आ सकती है

    कन्या राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका दिन सफलता से भरा होगा। अपने कठिन कार्यों को सम्पन्न करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आपका पूरा दिन दूसरों के काम के लिए भागदौड़ करने में बीतेगा। व्यापार में धन लाभ होगा।

    तुला राशि के लोगों के लिए दिन शुभ फलकारक है। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आज कारोबार से जुड़े कुछ नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। आपको आगे चलकर लाभ होगा और भरपूर सफलता प्राप्‍त होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में तरक्‍की होने के योग हैं।

    वृश्चिक राशि के लोगों को करियर के मामले में मिलेजुले फल प्राप्‍त होंगे और कुछ योजनाएं पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और आपके दिमाग में हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

    धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका दिन सफलता से भरा होगा। धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। सावधान रहें और अपने खाने पर नियंत्रण रखें। आपको धन लाभ होगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी।
    मकर राशि के लोगों के लिए दिन बिना वजह के खर्च वाला रहेगा और आपको कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे करने पड़ सकते हैं जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके निए निवेश करने का दिन है और आपको इसका भविष्य में लाभ होगा।

    कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आप जो भी कार्य अपने करियर को लेकर करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आप सीमित और आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। अपने परिजनों से आपको सहयोग मिलेगा। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। इसमें आपको मन के अनुसार सफलता प्राप्‍त होगी।

    मीन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। संतान के करियर को लेकर किसी विवाद का हल निकलेगा और आपको लाभ होगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपके साथ संबंध बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।

    Post Views: 1,255

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलॉरेंस बिश्नोई को मारने के लिए एक करोड़ से ज्यादा के इनाम की घोषणा, करणी और भीमसेना बिश्नोई के पीछे पड़ी…
    Next Article चक्रवात दाना से तबाही शुरू, इन कई जगहों पर 120 KM/घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…

    February 19, 2026

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?