नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में दिवाली त्योहार का बहुत महत्व है. देश में 31 अक्टूबर को दिवाली मनाया जाएगा. दिवाली का त्योहार हमें दान और उदारता की भावना को बढ़ावा देता है. लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका दान करना उचित नहीं है, जबकि अन्य चीजें शुभ और लाभदायक होती हैं. दिवाली पर दान करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति और जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें. आइए जानते हैं पंडित राकेश चतुर्वेदी से कि हमें क्या दान करने से बचना चाहिए और क्या दान करना चाहिए…
किन चीजों को दान नहीं करना चाहिए?तेल और घी: इन चीजों को दान करने से बचना चाहिए. आग को बढ़ावा देने वाली चीजों का दान करना अशुभ है.नमक: रिश्तों में दरार पैदा करने वाला नमक दान न करें.लोहे की वस्तुएं: दुर्भाग्य और विपत्ति को आकर्षित करने वाली लोहे की वस्तुएं दान न करें.काले रंग की वस्तुएं: नकारात्मकता और दुर्भाग्य को बढ़ावा देने वाली काली वस्तुएं दान न करें.टूटी हुई वस्तुएं: असफलता और दुर्भाग्य को आकर्षित करने वाली टूटी हुई वस्तुएं दान न करें.
किन चीजों को दान करना चाहिए?अनाज: गरीबों को अनाज दान करें.कपड़े: जरूरतमंद लोगों को कपड़े दान करें.फल: स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए फल दान करें.मिठाइयां: खुशी और समृद्धि के लिए मिठाइयां दान करें.धन: जरूरतमंद लोगों को धन दान करें.
पंडित राकेश चतुर्वेदी के मुताबिक, इन चीजों को दान करने से बचना चाहिए. इन सब से घर में माता लक्ष्मी का वास नहीं होता और आप कर्ज की समस्या को झेलने लगते हैं. घर में बनता काम बिगड़ सकता है, इसके अलावा आपके घर के रिश्ते में भी दरार आ सकती है.
