Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश का बॉस्केट फूड कैसे बना मध्यप्रदेश, ये खूबियां भी, मोहन यादव ने सिलसिलेवार समझाया,जाने क्या कहा…
    मध्य प्रदेश

    देश का बॉस्केट फूड कैसे बना मध्यप्रदेश, ये खूबियां भी, मोहन यादव ने सिलसिलेवार समझाया,जाने क्या कहा…

    By Tv 36 HindustanOctober 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:-  मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 01 नवंबर को है. इसे मनाने के लिए दो दिन पहले से 5 दिवसीय राज्योत्सव बुधवार को शुरू हुआ. राज्योत्सव का शुभारंभ भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया. इस दौरान आर्मी इक्यूपमेंट की प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया गया. इसके साथ ही मध्यप्रदेश गान, गणेश वंदना के बाद टीटी नगर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने मलखंब का प्रदर्शन किया. थ्री ईएमई सेंटर के जवानों द्वारा आकर्षक बैंड की प्रस्तुति दी गई.

    मध्यप्रदेश फूड बास्केट, सबसे स्वच्छ शहर भी यहीं

    राज्योत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा “मध्यप्रदेश अपनी कई विशेताओं को समेटे हुए है. ये देश का फूड बॉस्केट है तो सोयाबीन भी प्रदेश का गौरव बढ़ा रहा है. बिजली का प्रदेश है तो यहां बाघ भी हैं. अब नया गौरव जुड़ा है, चीता स्टेट का. इंदौर लगातार 7 सालों से देश का सबसे स्वच्छ शहर है तो भोपाल देश की सबसे स्वच्छतम राजधानी है. हमें 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड भी मिल चुका है.” अगले 4 दिन अपनी पुरानी परंपराओं पर आधारित कार्यक्रम पेश किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा “दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का सरकारी स्तर पर आयोजन होगा.

    भगवान श्री राम ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव

    मुख्यमंत्री ने कहा “धर्म अध्यात्म की त्रिवेणी सतपुड़ा की इस धरिता पर मध्यप्रदेश गौरव से इठलाता भी है और गर्व से सीना ताने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाता है. लोक कला, जनजातियां मालवा का गौरवशाली इतिहास हमारे सामने हैं. हमारे राज्य में लोग राजा विक्रमादित्य के पराक्रम को जानते हैं तो राजा भोज का गौरवशाली इतिहास भी पता है. भगवान श्री राम ने यहां 11 साल से अधिक समय तक वनवास गुजारा, जिससे हमारा इतिहास और भी गौरवशाली है.” आज चित्रकूट धाम दुनिया को अपनी ओर लालायति करता है. गुप्त गोदावरी से मंदाकिली तक इनके धाराओं के एक-एक लहरों से हमारे इतिहास को पढ़ा जा सकता है.

    इस बार का स्थापना दिवस सुखद संयोग लेकर आया

    सीएम ने कहा इस बार का स्थापना दिवस में इतना सुखद संयोग है कि एक तरफ दीपोत्सव चल रहा है तो दूसरी ओर राज्योत्सव मना रहे हैं. मध्यप्रदेश का यह 70 वां राज्योत्सव लगातर 5 दिनों तक चलने वाला है. अगले 4 दिन प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.” उन्होंने कहा कि मलखंब में अपने बल कौशल के साथ अभी नौ प्रतिभाओं ने प्रदर्शन किया. ये खेल हमारी पुरानी विधाओं से भी जोड़ता है. कार्यक्रम सीएम यादव के साथ मुख्य सचिव अनुराग जैन, मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ अन्य जनप्रतिनिधि और सरकार के बड़े अधिकारी मौजूद रहे.

    Post Views: 1,865

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये हैं मध्यप्रदेश के परचून वाले मंत्रीजी, धनतेरस से दीपावली तक चलाते हैं किराना दुकान…
    Next Article शुगर पेशेंट के लिए जौ का पानी बहुत फायदेमंद, इससे वजन और हाई कोलेस्ट्रॉल होगा कम, जानें क्या कहता है शोध…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?