Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस शेयर में 200 रुपए लगाने वाले 4 महीने में बन गए करोड़पति, बन गया देश का सबसे महंगा स्टॉक…
    News

    इस शेयर में 200 रुपए लगाने वाले 4 महीने में बन गए करोड़पति, बन गया देश का सबसे महंगा स्टॉक…

    By Tv 36 HindustanOctober 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एल्सिड इनवेस्‍टमेंट का शेयर जून में 3.53 रुपये के भाव था.कंपनी के प्रमोटर्स ने इसे दोबारा लिस्‍ट कराया है.इससे वैल्‍यूएशन बढ़ा और स्‍टॉक की कीमत 2.36 लाख हो गई.नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में कई बार ऐसे-ऐसे स्‍टॉक आ जाते हैं जो अपने निवेशकों के लिए कुबेर का खजाना साबित होते हैं. ऐसा एक शेयर एनबीएफसी कंपनी एल्सिड इनवेस्‍टमेंट (Elcid Investments) का भी साबित हुआ है. इस छोटी सी कंपनी ने सिर्फ 4 महीने में ही ऐसा कमाल किया है कि महज 200 रुपये का निवेश करने वाला भी आज करोड़पति बन गया है. मजे की बात ये है कि अब इस स्‍टॉक का मूल्‍य देश में सबसे ज्‍यादा हो चुका है. यहां तक कि MRF के शेयरों की कीमत इसके मुकाबले महज आधी रह गई है.दरअसल, 21 जून को इस कंपनी के शेयर का प्राइस सिर्फ 3.53 रुपये था.

    लेकिन, बीएसई पर पिछली ट्रेडिंग यानी 29 अक्‍टूबर को यह 2.36 लाख रुपये पर बंद हुआ. इस तरह देखा जाए तो महज 4 महीने के अंतराल में इस स्‍टॉक ने करीब 66,926 गुना की छलांग लगाई है. अब यह स्‍टॉक MRF से भी ज्‍यादा महंगा हो गया है, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1.23 लाख रुपये के भाव पर बंद हुआ है.

    क्‍यों आई इतनी तेजीElcid Investments के शेयरों में इतनी तेजी आने के पीछे 2 वजहें बताई जा रही हैं. पहली तो इसके प्रमोटर्स ने 29 अक्‍टूबर को कंपनी को दोबारा बीएसई पर लिस्‍ट कराया, जिससे मार्केट कैप बढ़कर 4,725 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह लिस्टिंग स्‍पेशल कॉल ऑक्‍शन के जरिये की गई है. प्रमोटर्स ने इसे 1,61,023 प्रति शेयर के भाव पर डिलिस्‍ट कराया और फिर दोबारा लिस्टिंग कराई.

    दूसरा कारण ये रहा कि कंपनी के पास एशियन पेंट लिमिटेड (Asian Paints Ltd) में 2.95 फीसदी की हिस्‍सेदारी है, जिसकी कीमत 8,500 करोड़ रुपये बताई जाती है. इन दो कारणों से कंपनी का रीलिस्टिंग पर वैल्‍यूएशन काफी ज्‍यादा रहा, जिससे शेयरों में जबरदस्‍त उछाल दिखा.क्‍या करती है कंपनीElcid Investments का मुख्‍य काम लोगों के पैसों को निवेश करना है. यह कंपनी मूल रूप से शेयर, डिबेंचर और म्‍यूचुअल फंड में पैसे लगाती है. यह काम कंपनी की दो सब्सिडियरीज मूराहार इनवेस्‍टमेंट एंड ट्रेडिंग व सुप्‍तासवर इनवेस्‍टमेंट एंड ट्रेडिंग के जरिये किया जाता है.

    एक समय कंपनी का सबसे ज्‍यादा मूल्‍य 4.58 लाख रुपये तक पहुंच गया था.200 रुपये बन गए करोड़अगर किसी ने इस कंपनी में 200 रुपये का भी निवेश किया होता तो आज उसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये पहुंच जाती. दरअसल, 3.53 रुपये प्रति शेयर के भाव से 200 रुपये में कंपनी के 79 शेयर खरीद सकते थे. आज कंपनी का शेयर 2.36 लाख रुपये के भाव पर आ चुका है. इस लिहाज से 79 शेयरों की कीमत 1,86,44,000 रुपये हो जाएगी

    Post Views: 1,015

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्तन कैंसर जागरुकता माह: कैंसर का शीघ्र पता लगाने और पूर्वाग्रह मुक्त सम्वाद का चैम्पियन बना वेदांता का बालको मेडिकल सेंटर…
    Next Article दिवाली में पेट्रोल पंप डीलरों की 7 साल पुरानी डिमांड हुई पूरी, कम होंगे पेट्रोल डीजल के दाम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, पितरों की तृप्ति से घर में बढ़ेगा सौभाग्य…

    September 26, 2026

    एयरपोर्ट पर खाने के पैकेट में छिपा था 9.40 सोने का पाउडर, 14.81 करोड़ का सोना जब्त; 3 तस्कर गिरफ्तार…

    September 26, 2026

    आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता…

    September 26, 2026

    प्रदेश की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री साय…

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, पितरों की तृप्ति से घर में बढ़ेगा सौभाग्य…
    • एयरपोर्ट पर खाने के पैकेट में छिपा था 9.40 सोने का पाउडर, 14.81 करोड़ का सोना जब्त; 3 तस्कर गिरफ्तार…
    • आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता…
    • प्रदेश की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री साय…
    • भारत की झोली में एक और गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर रचा इतिहास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?