Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिवाली में पेट्रोल पंप डीलरों की 7 साल पुरानी डिमांड हुई पूरी, कम होंगे पेट्रोल डीजल के दाम…
    News

    दिवाली में पेट्रोल पंप डीलरों की 7 साल पुरानी डिमांड हुई पूरी, कम होंगे पेट्रोल डीजल के दाम…

    By Tv 36 HindustanOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    A petroleum pump women staff puts a fuel nozzle into a two wheeler in Kolkata, India, 06 November 2022. (Photo by Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images)
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    :: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के सस्ते होने का रास्ता साफ कर दिया है. इसके लिए इंटर स्टेट माल ढुलाई को युक्तिसंगत बनाने का फैसला लिया गया है. इस फैसले के चलते कस्टमर्स को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और पेट्रोल एवं डीजल के रेट में कोई बढ़ोतरी भी नहीं होगी. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दूरदराज के स्थानों (पेट्रोल और डीजल डिपो से दूर) पर स्थित कस्टमर्स को लाभ पहुंचाने के लिए यह फैसला किया है. इससे बहुत जगहों पर पेट्रोल और डीजल सस्ता हो जाएगा. केंद्र सरकार के इस फैसले से पेट्रोल पंप डीलरों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी.

    चुनाव वाले राज्यों में बाद में लागू होगा फैसला केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने मंगलवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दूरदराज के क्षेत्रों को भी सुविधाओं के मामले में देश के बाकी हिस्सों के बराबर लाने के दृष्टिकोण को दर्शाता है. केंद्र सरकार उत्तर पूर्व के राज्यों में विश्वस्तरीय सड़क, हवाई और रेल बुनियादी ढांचे से जोड़ रही है.भारी भरकम कटौती होगी पेट्रोल-डीजल के रेट में इस फैसले के चलते ओडिशा के मलकानगिरी में कुनानपल्ली और कालीमेला में पेट्रोल की कीमत क्रमशः 4.69 रुपये और 4.55 रुपये कम हो जाएगी. साथ ही डीजल के रेट में भी क्रमशः 4.45 रुपये और 4.32 रुपये की कमी आएगी. इसी तरह छत्तीसगढ़ के सुकमा में पेट्रोल की कीमत में 2.09 रुपये और डीजल की कीमत में 2.02 रुपये की कमी आएगी. डीलर कमीशन में बढ़ोतरी से देश भर में फैले हमारे पेट्रोल पंप पर रोजाना आने वाले करीब 7 करोड़ लोगों को बेहतर सेवाएं भी मिलेंगी.

    83 हजार पेट्रोल पंपों पर काम करते हैं 10 लाख कर्मचारी पिछले 7 वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने से पेट्रोल पंप डीलरों और देश भर में 83,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले लगभग 10 लाख कर्मचारियों के जीवन में खुशी और आनंद आएगा. हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इन ऐतिहासिक निर्णयों का मार्ग मोदी सरकार और सभी पेट्रोल डीलर एसोसिएशनों द्वारा लिए गए सकारात्मक निर्णयों से प्रशस्त हुआ. पिछले कुछ महीनों के दौरान हमने कई बार बैठक की. साथ ही हम सभी लंबित अदालती मामलों को वापस लेने पर भी सहमत हुए हैं.

    Post Views: 845

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस शेयर में 200 रुपए लगाने वाले 4 महीने में बन गए करोड़पति, बन गया देश का सबसे महंगा स्टॉक…
    Next Article डीवाई चंद्रचूड़ रिटायर होने से पहले मदरसों के साथ इन पांच अहम मुद्दों पर सुनाएंगे फैसले…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, पितरों की तृप्ति से घर में बढ़ेगा सौभाग्य…

    September 26, 2026

    एयरपोर्ट पर खाने के पैकेट में छिपा था 9.40 सोने का पाउडर, 14.81 करोड़ का सोना जब्त; 3 तस्कर गिरफ्तार…

    September 26, 2026

    आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता…

    September 26, 2026

    प्रदेश की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री साय…

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, पितरों की तृप्ति से घर में बढ़ेगा सौभाग्य…
    • एयरपोर्ट पर खाने के पैकेट में छिपा था 9.40 सोने का पाउडर, 14.81 करोड़ का सोना जब्त; 3 तस्कर गिरफ्तार…
    • आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता…
    • प्रदेश की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री साय…
    • भारत की झोली में एक और गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर रचा इतिहास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?