Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » करवा चौथ 2021: सरगी की थाली में शामिल करें ये चार आहार, दिन भर रहेगी एनर्जी
    जीवन शैली

    करवा चौथ 2021: सरगी की थाली में शामिल करें ये चार आहार, दिन भर रहेगी एनर्जी

    By Tv 36 HindustanOctober 22, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    करवा चौथ 2021 सरगी की थाली

    करवा चौथ में पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं और सुबह से ही निर्जला व्रत रखती हैं। रात में चांद को देख कर पूजा के बाद सुहागिन महिलाएं व्रत खोलती हैं। पूरा दिन महिलाएं कुछ भी खाती पीती नहीं। ऐसे में परंपरा के मुताबिक सूर्योदय के समय सुहागिन महिलाएं सरगी की थाल सजाती हैं और सरगी खाकर व्रत शुरू करती हैं। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखना तो ठीक है लेकिन पूरा दिन कुछ न खाने से कमजोरी आ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि सरगी की थाली में ऐसे पौष्टिक आहार हों, जिन्हें खाकर पूरा दिन आपको भूख भी न लगे और एनर्जी भी बनी रहे। ताकि शाम की पूजा में आप स्वस्थ भी रहें और चेहरा भी खिला खिला रहे। अगर आप या परिवार में कोई और करवा चौथ का व्रत हैं तो सरगी की थाल में पौष्टिक आहार जरूर रखें। जानिए सरगी में क्या क्या पौष्टिक आहार खाना चाहिए।
    दूध से बनी डिश

    करवा चौथ की सरगी की थाल में दूध या दूध से बनी मिठाइयों को शामिल करें। व्रत से पहले सरगी में दूध से बनी डिश जैसे सेवई, खीर, रबड़ी या एक ग्लास दूध का सेवन जरूर करें। दूध में प्रोटीन होता है जो शरीर को भरपूर एनर्जी देता है।
    नारियल पानी

    नारियल पानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। उपवास में नारियल पानी का सेवन करें। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट नियंत्रण रखने में मदद करता है। नारियल पानी ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है और एनर्जी भी बनाएं रखता है।

    आलू के पराठे

    सरगी में आलू पराठा भी खा सकते हैं। आलू का पराठा हैवी होता है और उसे खाने से देर तक भूख नहीं लगती। वहीं दिन भर एनर्जी बनी रहती है। 

    दही और फल

    निर्जला व्रत में दही जरूर खाना चाहिए। दही का सेवन करने से लंबे समय तक प्यास नहीं लगती है। आप दही में फल मिलाकर फ्रूट रायता भी खा सकती हैं। फल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फल खाने से आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती और एनर्जी भी मिलती है। फलों में आप केला सेब आदि खा सकती हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने मुख्यमंत्री बंगले के सामने आमरण अनशन करने का किया ऐलान, जानिए क्या है वजह
    Next Article करवा चौथ 2021: छलनी से क्यों करते हैं चांद के दर्शन, क्या है मिट्टी के करवा का महत्व
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज के सितारे किसके पक्ष में, किसकी बढ़ेगी चुनौती जाने 12 राशियों का राशिफल…

    June 26, 2026

    आज इन राशियों को मिलेगा धन, नौकरी और कारोबार में लाभ, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल…

    June 25, 2026

    धन, करियर और परिवार को लेकर क्या कहते हैं आज के सितारे, जानें सभी 12 राशियों का हाल…

    June 19, 2026

    आज इस राशि पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आपका दिन ऐसा रहेगा…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा ये गति सीएम साय…
    • 34 सितारों की फौज, डबल रोल में अक्षय कुमार का धमाका, हंसी के तूफान के बीच कैसी है ‘वेलकम टू द जंगल’पढ़ें पूरा रिव्यू…
    • सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा- आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश
    • बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?