नई दिल्ली:- आज दिनांक 1 नवंबर, शुक्रवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत आश्विन, मास पूर्णिमांत कार्तिक और तिथि अमावस्या है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष रसिफल
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में सोच समझकर फैसला लें। सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। वाणी पर संयम रखें। विरोधी वर्ग सक्रिय हो सकता है।
वृषभ राशिफल
आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बाहर घूमने की योजना बन सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम करना शुरू करने की प्लानिंग है, तो दिन उत्तम है।
मिथुन राशिफल
आज का दिन शानदार रहेगा। जिस खास कार्य के लिए पिछले दिनों से कोशिश कर रहे थे, वो आज पूरा होगा। आज लिया गया फैसला भविष्य में बड़ा लाभ देगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी में निवेश पर फैसला ले सकते हैं।
सिंह राशिफल
आज का दिन बहुत अच्छा फलदायी रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको सफलता मिलेगी। बिजनेस में नया काम मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आगे चलकर बड़ा फायदा होगा। आर्थिक सम्पन्नता बढ़ेगी।
कन्या राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी खास काम से लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन का सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यापार में बड़ा निवेश ना करें। नुकसान होने की आशंका है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
तुला राशिफल
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आज आपको अपने मन की बात बताएगा। ध्यान पूर्वक सुने और ध्यान दे। इससे आपस में प्यार बढ़ेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शादी-विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।
धनु राशिफल
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगी या ऑफिस में पार्टनर से वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आप बीते दिनों से जिस कार्य के लिए प्रयासरत हैं, आज वो कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर राशिफल
आज का दिन संभलकर चलने के लिए जरूरी है। छोटी-सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। परिवार में कोई आकस्मिक घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा पड़ सकता है।
कुंभ राशिफल
आज अलर्ट रहना जरूरी है। पार्टनर आप पर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा ना करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। माता-पिता की सेवा करें।
मीन राशिफल
आज दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में कोई नया बड़ा कार्य मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी-बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।
