
श्री अरविंदो एवं मां श्री के संदेश को मानवता के हित व संरक्षण हेतु व्यवहार में लागू करना अत्यंत जरूरी है क्योंकि इनके द्वारा बतलाए गए आध्यात्मिक संदेश एवं मार्ग में जनकल्याण ही निहित है। श्री अरविंद के विचार को लेकर जिला इकाई का गठन करने एवं संस्था का निर्माण करने हेतु कोरबा के सभी औद्योगिक संस्थान विकास के कार्यों में सामाजिक दायित्व मद से उदात्त भाव से सहयोग करें महिला शिक्षा हेतु संस्था एवं कार्ययोजना कोरबा में बनाने के लिए स्थानीय संसाधनों का संग्रह कर विकास के लिए कार्य किया जाए कौशल विकास को बढ़ावा देने एवं ऐसे रोजगार के लिए पारंगत करें जिससे वे गरीबी रेखा से ऊपर उठ सके उक्त विचार अरबिंदो सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य समिति के अध्यक्ष डॉ इंदिरा मिश्र ने व्यक्त किया। वक्तव्य श्रृंखला में डॉ गीता वर्मा ने अरविंद के शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के स्वर आरंभ में संस्कारित एवं अंत में समविकास की होनी चाहिए तब कहीं जाकर देश में शांति का विकास का माहौल तैयार होगा।

प्रो ओ पी कश्यप ने श्री मां के प्रतीक चिन्ह में दर्शाए गुणों का अर्थ एवं महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला डॉ शोभा निगम ने श्री मां के विचार एवं संदेश की वर्तमान प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किया। डॉ सरला वर्मा ने बालकों के प्रति सामाजिक दायित्व शिष्टाचार उदासी व वैराग्य पर संपूर्ण बातचीत किया। भिलाई की अरविंदो शाखा से पधारे विश्वजीत नंदी ने संस्था के गठन एवं अरविंद आश्रम की प्रासंगिकता पर विचार प्रकट किया। जे बी डी कॉलेज कटघोरा के प्राचार्य प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले ने कहा कि अब समय आ गया है विचार को व्यवहार में लागू करने का आज हम सभी को परोपकार के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए जो शिक्षा और संस्कार से ही संभव है। अंतिम वक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी ने विचार व्यक्त किया और कहा कि महान व्यक्तित्व समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं जिसका सम्मान हमको करना चाहिए। कार्यक्रम के प्रति आभार ज्ञापन प्रो वाय के तिवारी स्थानीय संयोजक ने किया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन जी एस वर्मा संयुक्त सचिव अरविंदो आश्रम छत्तीसगढ़ ने किया।

इस अवसर पर कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर वरिष्ठ अधिवक्ता मधु पांडे सामाजिक कार्यकर्ता रश्मि शर्मा,व्यवसायी महेश गुप्ता,प्रवीण राय,जय नाथ पांडेय,रमेश शर्मा,के एन कालेज के सहायक प्राध्यापक टी व्ही नरसिम्हम, बृजेश तिवारी आशुतोष शर्मा खुशबू राठोर सुशीला कुजुर, आई टी कालेज के प्राध्यापक नंदकुमार त्रिपाठी, पंकज स्वर्णकार के अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक जयप्रकाश पटेल उपस्थित रहे।