Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शाइना को ‘माल’ कहने पर बोले सीएम, ‘बाला साहेब होते तो मुंह तोड़ देते’, संजय राउत ने कहा- कुछ भी गलत नहीं कहा…
    News

    शाइना को ‘माल’ कहने पर बोले सीएम, ‘बाला साहेब होते तो मुंह तोड़ देते’, संजय राउत ने कहा- कुछ भी गलत नहीं कहा…

    By Tv 36 HindustanNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई : उद्धव गुट के नेता और सांसद अरविंद सावंत द्वारा शिवसेना नेता (शिंदे गुट) शाइना एनसी को इंपोर्टेड माल बताने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी, खासकर महिलाएं.
    सीएम ने कहा, “अगर आज बाला साहेब जिंदा होते, और किसी शिव सैनिक ने अरविंद सावंत की तरह बयान दिया होता, तो वे उनका मुंह तोड़ देते. किसी भी व्यक्ति का क्रियाकलाप उसके चरित्र को दर्शाता है. महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने इसके पहले भी गुवाहाटी में महिलाओं का अपमान किया था. मुझे लग रहा है कि आने वाले चुनाव में निश्चिंत रूप से महिलाएं वोट के माध्यम से इसका जवाब देंगी और उन्हें अच्छा सबक सिखाएंगी.

    एकनाथ शिंदे ने एक दिन पहले भी अरविंद सावंत के बयान को लेकर कहा था कि महाराष्ट्र की बहनें उन्हें उनका असली स्थान दिखा देंगी और उन्हें वापस घर लौटना पड़ेगा. आपको बता दें कि अरविंद सावंत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि शाइना एनसी इंपोर्टेड माल हैं, और यहां पर सिर्फ ओरिजिनल चलता है.
    सावंत ने कहा था कि शाइना जिंदगी भर भाजपा में रहीं, लेकिन टिकट उन्हें शिवसेना ने दिया. शाइना मुंबादेवी सीट से शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट की ओर से चुनाव लड़ रही हैं. उनके खिलाफ कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा है. वह सीटिंग विधायक हैं.

    शाइना एनसी ने इस मामले की शिकायत थाने में की. इसके बाद पुलिस ने अरविंद सावंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने को लेकर सजा का प्रावधान है.

    शाइना एनसी ने बताया कि अगर उन्हें चर्चा करनी थी, तो काम पर चर्चा करते, अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और मैंने वही किया जो एक स्वाभिमानी महिला को करना चाहिए.

    संजय राउत ने शाइना के आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि अरिवंद सावंत हमारे सीनियर नेता हैं, सांसद हैं, उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया. राउत ने कहा कि उनके कहने का अर्थ था कि भाजपा उम्मीदवार पार्टी छोड़कर आए हैं.

    कांग्रेस नेता बीके हरि प्रसाद ने तो और भी अजीबो-गरीब प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा शैली पीएम मोदी प्रयोग करते हैं, यह उन्हीं का प्रभाव है, इसलिए गलती पीएम की ही है.

    कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम जिस तरह की भाषा बोलेंगे, तो इसका कहीं न कहीं असर तो पड़ता ही है. दूसरे नेता भी उसी तरह से बोलने लग जाते हैं.

    Post Views: 1,495

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहाँ की जाती है कुत्तों की पूजा, यमराज से है खास कनेक्शन,जाने…
    Next Article श्री द्वारिकाधीश अपना धाम छोड़ 3 दिन के लिए यहां पहुंचे, मेहमाननवाजी को बेताब भक्त…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लाडली बहनों के लिए आज ‘सुपर संडे’, CM आज 1.29 करोड़ बहनों के खातों में भेजेंगे 1836 करोड़ रुपये…

    April 12, 2026

    हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- जब लाडली बहना को 1500 रुपये तो दिव्यांगों को मात्र 600 क्यों…

    April 12, 2026

    तो इसलिए रद्द हो जाएगा आधार कार्ड और पासपोर्ट, लागू किए सख्त नियम, पाकिस्तान भेज रहा ये जहर…

    April 12, 2026

    जनगणना 2027 राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाडली बहनों के लिए आज ‘सुपर संडे’, CM आज 1.29 करोड़ बहनों के खातों में भेजेंगे 1836 करोड़ रुपये…
    • हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- जब लाडली बहना को 1500 रुपये तो दिव्यांगों को मात्र 600 क्यों…
    • तो इसलिए रद्द हो जाएगा आधार कार्ड और पासपोर्ट, लागू किए सख्त नियम, पाकिस्तान भेज रहा ये जहर…
    • जनगणना 2027 राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…
    • आज का राशिफल इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?