Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या होगा जब खा लेंगे अंकुरित स्प्राउट्स आलू खाना चाहिए या नहीं,जानें फायदे और नुकसान…
    समाचार

    क्या होगा जब खा लेंगे अंकुरित स्प्राउट्स आलू खाना चाहिए या नहीं,जानें फायदे और नुकसान…

    By Tv 36 HindustanNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- हर घर में सब्जियों में सबसे अधिक आलू का सेवन किया जाता है. फ्रिज में कोई हरी सब्जी ना भी हो तो लोग फटाफट आलू की सब्जी, भरता, भुजिया, पराठा आदि बना लेते हैं. आलू में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ढेरों लाभ पहुंचाते हैं. कई बार आपने गौर किया होगा कि आलू में कुछ स्प्राउट्स जैसे निकल आते हैं. कुछ लोग इसे छीलकर हटा देते हैं, कुछ ऐसा आलू खाने से बचते हैं तो कुछ को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या स्प्राउटेड आलू को खाना सेहत के लिए हेल्दी है? दरअसल, आलू में शूट्स या आइज उगने लगते हैं. ऐसा तब होता है, जब आलू कई दिनों तक पड़ा रहे. जानते हैं स्प्राउटेड आलू खाने के फायदे-नुकसान?

    अंकुरित आलू खाना चाहिए या नहीं?
    टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, आलू प्रकाश, गर्मी और नमी के संपर्क में आने पर अंकुरित होते हैं. ये प्रक्रिया आलू के ग्रोथ साइकल का नेचुरल पार्ट है. जब आलू को ऐसी कंडीशन में स्टोर किया जाता है, जिसमें स्प्राउटिंग प्रॉसेस बढ़ सकती है जैसे किचन, डायरेक्ट लाइट पड़ने वाली जगह आदि के कारण आलू पर निकले बड्स धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं. हालांकि, स्प्राउटिंग की ये प्रक्रिया कोई नुकसानदायक नहीं होती है. बस इसके कारण आलू में पोषक तत्वों में कुछ बदलाव हो जाते हैं. इससे विटामिन सी और कार्बोहाइड्रेट में थोड़ी कमी आ सकती है, क्योंकि यह नए अंकुरों के विकास में सहायता के लिए अपने स्टोर किए हुए पोषक तत्वों का उपयोग करता है. हालांकि, कई बार स्प्राउटेड आलू में कुछ टॉक्सिक कम्पाउंड का निर्माण भी हो सकता है.

    अंकुरित आलू में पोषक तत्व और नुकसान
    हालांकि, आलू के अंकुरित होने पर भी आपको इससे कई तरह के पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं जैसे पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी, बी6. हालांकि, इसमें अधिक मात्रा में सोलेनिन होता है जो उल्टी, मतली, पेट दर्द, डायरिया और अन्य कुछ सेहत संबंधित समस्याएं उत्पन्न कर सकता है, यदि आप अधिक मात्रा में इस तरह के आलू का सेवन करते हैं. साथ ही सिरदर्द, चक्कर आना, कंफ्यूजन जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं. बेहतर है कि आप आलू के अंकुरित और हरे वाले भाग को काटकर हटा दें. आप अपने सेहत का ख्याल रखते हुए स्प्राउटेड आलू को न भी खाएं तो सही होगा.

    कैसे करें स्प्राउटेड आलू का सेवन
    -यदि आलू पर कोई अंकुर या हर रंग का हिस्सा अधिक है तो उसे पूरी तरह से काट कर हटा दें.-छिलका छील कर ही यूज करें. इससे नुकसानदायक Glycoalkaloids का लेवल कम हो जाता है. ये कम्पाउंड छिलके के नीचे स्किन में अधिक होता है.– यदि आलू मुलायम और कोई दुर्गंध है तो बेहतर है कि आप इसे ना ही खाएं. ये सभी इस बात की तरह इशारा कर रहे हैं कि आलू खराब हो चुका है.– आलू आप जितनी अच्छी तरह से पका लें, उतना ही Glycoalkaloids कंटेंट कम हो सकता है. आलू को उच्च तापमान पर उबालने, बेक करने या फ्राई करने से टॉक्सिन लेवल काफी हद तक कम हो सकता है.

    Post Views: 1,390

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलेडी सीएम ने छठ की तैयारियों में बाधा डालने के लिए भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात…
    Next Article अब बिहार-यूपी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी दिल्ली-मुंबई से चलेंगी ये खास ट्रेनें , देंखे शेड्यूल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज गौरी योग में चैत्र महानवमी वैवाहिक सुख और धन वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास उपाय…

    March 27, 2026

    एक मंडप, दो दुल्हनें और एक दूल्हा परदेस में हुई अजब-गजब शादी, हैरान रह गए लोग…

    March 27, 2026

    क्या फिर लगेगा लॉकडाउन सीएम के दावे पर मोदी सरकार ने तोड़ी चुप्पी, हरदीप पुरी ने दिया जवाब…

    March 27, 2026

    फ्यूल पर टैक्स में भारी कटौती पेट्रोल पर 3 तो डीजल पर शून्य हुई एक्साइज ड्यूटी, सवाल ये है कि फिर क्यों कम नहीं होंगे दाम..

    March 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज गौरी योग में चैत्र महानवमी वैवाहिक सुख और धन वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास उपाय…
    • एक मंडप, दो दुल्हनें और एक दूल्हा परदेस में हुई अजब-गजब शादी, हैरान रह गए लोग…
    • क्या फिर लगेगा लॉकडाउन सीएम के दावे पर मोदी सरकार ने तोड़ी चुप्पी, हरदीप पुरी ने दिया जवाब…
    • फ्यूल पर टैक्स में भारी कटौती पेट्रोल पर 3 तो डीजल पर शून्य हुई एक्साइज ड्यूटी, सवाल ये है कि फिर क्यों कम नहीं होंगे दाम..
    • आज अयोध्या में रामलला का तिलक करने आए सूर्यदेव कुछ इस तरह मना श्रीराम जन्मोत्सव, देखें दिव्य दर्शन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?