Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ठंड को लेकर भी IMD ने जारी किया नया अपडेट,मतदान के दिन ऐसा रहेगा मौसम…
    समाचार

    ठंड को लेकर भी IMD ने जारी किया नया अपडेट,मतदान के दिन ऐसा रहेगा मौसम…

    By Tv 36 HindustanNovember 12, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– एक ओर जहां राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है तो दूसरी ओर 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शहर में सरगर्मी तेज है। लोग ठंड के बढ़ने से अभी से ही परेशान हो रहे हैं।

    राजधानी का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में इस बात का उल्लेख किया गया है कि आगामी दो से तीन दिनों तक राजधानी रांची समेत पूरे राज्य का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने लगेगा।
    हालांकि, रांची में 13 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो राजधानी व आसपास के जिलों में तापमान गिरने का सिलसिला 17 नवंबर तक जारी रहेगा। कमोबेश यही स्थिति पूरे राज्य की भी रहेगी।

    अब तक राज्य के 11 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार है, जबकि शेष जिलों में तापमान 30 डिग्री के नीचे है।
    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। जबकि राजधानी का अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    कोहरे और खराब मौसम में सुरक्षित यातायात के लिए तैयार रेलवे
    उधर, कोहरे और खराब मौसम को देखते हुए पूर्व रेलवे ने ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए तैयारी आरंभ कर दी है। सुरक्षा की जांच के लिए पर्यवेक्षकों एवं शाखा अधिकारियों द्वारा रात्रिकालीन फुटप्लेट निरीक्षण आरंभ किया गया है।
    पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया जैसे-जैसे सर्दी का मौसम करीब आ रहा है, पूर्व रेलवे ने ग्रामीण इलाकों में कोहरे की स्थिति को देखते हुए विभिन्न खंडों में दृश्यता के साथ सुरक्षा पहलुओं की जांच के लिए रात्रिकालीन फुट प्लेट निरीक्षण पर जोर देते हुए मुख्य लोको निरीक्षकों और अन्य पर्यवेक्षकों के अलावा शाखा अधिकारियों ने फुट प्लेट निरीक्षण आरंभ कर दिया है।
    इसके तहत के बर्द्धमान-रामपुरहाट, रामपुरहाट-अजीमगंज, हावड़ा-बंदेल-बर्द्धमान, बर्द्धमान-बोलपुर आदि विभिन्न खंडों में विशेषकर रात्रिकालीन फुट प्लेट निरीक्षण आरंभ कर दिया गया है।
    उन्होंने बताया कि आगामी दिनों कोहरे और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए यात्रियों और परिचालन कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए रेल बुनियादी ढांचे और ट्रेन चालक दल को तैयार करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा हैं।

    इंजनों में लगा कोहरा कोहरा-सुरक्षित उपकरण
    सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने बताया कि कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों में परिचालन करने वाले इंजनों में उन्नत कोहरा-सुरक्षित उपकरण लगाए गए हैं। इन उपकरणों के साथ, अधिकतम स्वीकार्य गति 60 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 75 किमी प्रति घंटे कर दी गई है, जिससे कम दृश्यता की स्थिति में सुरक्षित और कुशल यात्रा सुनिश्चित हो रही है।
    कोहरे से प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में डेटोनेटर उपलब्ध सिग्नल बोर्ड, सीटी बोर्ड और लेवल क्रासिंग गेट सहित सभी महत्वपूर्ण साइनेज को बेहतर के लिए चमकदार पीली काली पट्टियों से फिर से रंगा गया है, बेहतर ट्रैकिंग के लिए ट्रेनों की टेल लाइट को एलईडी फ्लैशर में अपग्रेड किया गया है।
    दृश्यता कम होने पर डेटोनेटर प्लेसमेंट
    सीपीआरओ ने बताया स्टेशन मास्टर लगातार दृश्यता जांच और कोहरे का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। अत्यधिक कोहरे की स्थिति में, जहां दृश्यता 180 मीटर से कम है, आने वाली ट्रेनों को सचेत करने के लिए डेटोनेटर रणनीतिक रूप से लगाए जाएंगे।
    कोहरे-संकेतन में प्रशिक्षित कर्मचारी इस प्रयास में सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। लोको पायलट मौसम की स्थिति के आधार पर सख्त गति सीमा का पालन करेंगे, लेवल क्रासिंग गार्ड और सड़क उपयोगकर्ताओं को सचेत करने के लिए लगातार सीटी बजाएंगे।
    अत्यधिक खराब मौसम में, सुरक्षित रुकने की दूरी बनाए रखने के लिए ट्रेनें कम गति से चलेंगी। स्वचालित सिग्नल क्षेत्रों में, किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए सिग्नल संकेत के आधार पर गति को सावधानीपूर्वक प्रबंधित किया जाएगा।

    Post Views: 390

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसभी छात्राओं के लिए मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता नीति की ये रूपरेखा तैयार, निशुल्क सेनेटरी पैड्स की उठी थी मांग …
    Next Article आज महाकाल की नगरी में कालिदास समारोह का होगा शुभारंभ उपराष्ट्रपति होंगे अतिथि,जानिए यहां से कब क्या होगा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में…

    August 11, 2026

    मुख्यमंत्री शसाय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…

    August 11, 2026

    मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में स्व ज्ञानचंद जैन के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की..

    August 11, 2026

    रामायणम् पार्ट-2 को टक्कर देने आ रही ‘इंद्रपुत्र’ पौराणिक कहानी में इनका दिखेगा अब तक का सबसे दमदार अवतार…

    August 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • युवाओं का हित सर्वोपरि मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में…
    • मुख्यमंत्री शसाय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…
    • मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में स्व ज्ञानचंद जैन के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की..
    • रामायणम् पार्ट-2 को टक्कर देने आ रही ‘इंद्रपुत्र’ पौराणिक कहानी में इनका दिखेगा अब तक का सबसे दमदार अवतार…
    • ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से खुलेगी तरक्की की राह, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?