Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का स्वास्थ्य हुआ खराब, देहरादून के अस्पताल में हुए भर्ती…
    News

    जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का स्वास्थ्य हुआ खराब, देहरादून के अस्पताल में हुए भर्ती…

    By Tv 36 HindustanNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून:- जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को श्वांस संबंधी दिक्कतों के चलते देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. मंगलवार की शाम उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई. इसके बाद उन्हें देहरादून लाया गया. उन्हें बल्लूपुर चौक के निकट स्थित सिनर्जी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है.

    स्वामी रामभद्राचार्य देहरादून के अस्पताल में भर्ती: स्वामी रामभद्राचार्य को प्रयागराज से एयरलिफ्ट करके मंगलवार देर शाम देहरादून लाया गया. सिनर्जी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है. अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर कमल गर्ग के मुताबिक स्वामी रामभद्राचार्य को श्वांस संबंधी दिक्कत हुई थी. इसके बाद उन्हें देर शाम को अस्पताल में एडमिट किया गया है. उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

    इसी साल फरवरी में भी हुई थी तबीयत खराब: गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में भी स्वामी रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक खराब हुई थी. तब भी उन्हें देहरादून के इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था. तब स्वामी रामभद्राचार्य को उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथा सुनाते वक्त सांस लेने में परेशानी हुई थी. जिसके चलते उस दौरान भी उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती किया गया था. उसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती कराया गया था.

    पिछली बार भी देहरादून के इसी अस्पताल में भर्ती हुए थे: पिछली बार जब स्वामी रामभद्राचार्य के सभी परीक्षण किए गए थे तो तब उनमें निमोनिया के लक्षण मिले थे. बहरहाल तब वो दिल्ली एम्स से स्वस्थ होकर गए थे. डॉक्टरों को उम्मीद है कि जल्द ही स्वामी रामभद्राचार्य स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे. पिछले बार जब वो सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हुए थे तो तब उत्तराखंड के सीएम धामी और स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी उनका हालचाल लेने पहुंचे थे.

    Post Views: 650

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपंजाब विधानसभा उपचुनाव,इन 4 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी…
    Next Article महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में इन दिग्गजों की साख दांव पर,किसकी होगी जीत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

    March 24, 2026

    युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

    March 24, 2026

    पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

    March 24, 2026

    एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…

    March 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…
    • युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…
    • पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…
    • एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…
    • आज का राशिफल इन राशियों पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन जानें अपनी राशि का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?