Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » IMD का ताजा रिपोर्ट नवंबर की ठंड ने पकड़ी रफ्तार, दिसंबर में दिखेगा ये जोरदार असर…
    समाचार

    IMD का ताजा रिपोर्ट नवंबर की ठंड ने पकड़ी रफ्तार, दिसंबर में दिखेगा ये जोरदार असर…

    By Tv 36 HindustanNovember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–अब ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। पहला पखवारा बीतते-बीतते अधिकतम और न्यूनतम दोनों पारा औसत से नीचे आ गया है। इसके चलते रात के साथ-साथ दिन में ठंड का अहसास बढ़ गया है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक नवंबर की ठंड दिसंबर में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड की पृष्ठभूमि तैयार कर रही है। नमी का साथ पाकर ठंड को तेजी से बढ़ा रही है।

    आंकड़ाें की बात करें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो औसत से दशमलव शून्य सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान भी 14.1 डिग्री होने के चलते औसत से दशमलव शून्य दो डिग्री सेल्सियस कर रहा। बीते पांच दिन में न्यूनतम तापमान निरंतर 15 डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड हुआ है।
    आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 88 और न्यूनतम 65 रिकार्ड होने के चलते ही ठंड का अहसास रात में सिहरन के स्तर तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानी ने बताया कि नवंबर के बाकी दिनों में सुबह-शाम कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। पूर्व की ओर से हवा के सहारे नमी आएगी और आर्द्रता के प्रतिशत को निरंतर बढ़ाएगी।

    दिसंबर में औसत से अधिक होंगे कोहरे वाले दिन
    मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि दिसंबर में कोहरे का प्रभाव काफी ज्यादा रहेगा। इस महीने में कोहरे वाले औसत दिनों की संख्या आठ होती है लेकिन इस वर्ष इसके 16 से 18 दिन रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी औसत से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। इसकी वजह ला-नीना का विकास है, जिसके 55 से 60 प्रतिशत रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी के अनुसार दिसंबर औसत से अधिक ठंडा रहेगा।
    बीते पांच दिन का न्यूनतम तापमान

    आगरा में सुबह छाएगा कोहरा, दोपहर में रहेगी धूप
    आगरा: शहर में आगामी सप्ताह में सुबह हल्का कोहरा रहेगी। दोपहर में धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह के लिए यह पूर्वानुमान जारी किया है। माह में पहली बार बुधवार को सामान्य तापमान से न्यूनतम तापमान कम रहा। इससे रात और सुबह ठंड का अहसास हुआ।
    शहरवासी गरम कपड़े पहने नजर आए। शहर में बुधवार सुबह खुले क्षेत्रों में हल्का कोहरा देखने को मिला। सुबह 8:30 बजे के करीब धूप निकल आई। दोपहर में धूप निकली, लेकिन रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड रही। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में बुधवार को वृद्धि देखने को मिली। नवंबर में पहली बार ऐसा हुआ जब सामान्य तापमान से अधिकतम व न्यूनतम तापमान कम रहे।

    न्यूनतम तापमान निरंतर, सामान्य तापमान से अधिक बना हुआ था, जिससे गर्मी नहीं पड़ रही थी। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि गुरुवार सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दोपहर में धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा।

    Post Views: 720

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबड़ी खुशखबरी: सीएम साहिबा ने शुरू किया सोलर पोर्टल, अब हर महीने कमा सकते हैं 900 रुपये…
    Next Article अब 15 फरवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, जानिए यहां से शेड्यूल और टाइमिंग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतने महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ…

    July 1, 2026

    एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा ये प्रदेश सीएम साय…

    July 1, 2026

    जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का ये है रहस्य जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में…

    July 1, 2026

    खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की ‘दिल की बात’, देखें ये तस्वीर…

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतने महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ…
    • एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा ये प्रदेश सीएम साय…
    • जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का ये है रहस्य जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में…
    • खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की ‘दिल की बात’, देखें ये तस्वीर…
    • इस गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?