Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक ‘बत्ती’ जलने से पता चल जाएगा आपका फोन हैक है या नहीं, आजमाकर देखें ये 5 ट्रिक्स…
    समाचार

    एक ‘बत्ती’ जलने से पता चल जाएगा आपका फोन हैक है या नहीं, आजमाकर देखें ये 5 ट्रिक्स…

    By Tv 36 HindustanNovember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– फोन हैक होने के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा. साइबर हैकर्स आपके फोन में घुसकर आपकी प्राइवेट जानकारी चुरा सकते हैं, आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच सकते हैं, और यहां तक कि आपके फोन का इस्तेमाल आपकी जासूसी करने के लिए भी कर सकते हैं. क्या आप जानते हैं कि महज एक छोटी सी ‘बत्ती’ के जलने से आपको पता चल जाएगा कि फोन हैक हो गया है? आइए ऐसे ही तरीकों के बारे में बात करते हैं.

    आप स्मार्टफोन चलाते हैं, लेकिन आपको कैसे पता चलेगा कि आपका स्मार्टफोन हैक हो गया है या नहीं? ये पता लगाने के कुछ आसान तरीके हैं. इन तरीकों से आप अपने फोन की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को चेक कर सकते हैं.

    फोन हैक होने के 5 संकेत
    यहां 5 ऐसे संकेत हैं जो बता सकते हैं कि आपका फोन हैक हो गया है-

    अजीब एड और पॉप अप: अगर आपके फोन पर अचानक से अजीब-अजीब एडवर्टाइजमेंट आने लगें, खासकर जब आप इंटरनेट ब्राउज कर रहे हों, तो सावधान हो जाएं. ये एक संकेत हो सकता है कि आपका फोन हैक हो गया है.

    डेटा यूसेज का अचानक बढ़ना: अगर आपने फोन का इस्तेमाल पहले जैसा ही किया है, लेकिन अचानक से आपका डेटा का खर्च बहुत ज्यादा बढ़ गया है, तो हो सकता है कि आपका फोन हैक हो गया हो.

    अचानक नए ऐप्स का दिखना: अगर आपके फोन में अचानक से ऐसे ऐप्स आ गए हैं जो आपने खुद डाउनलोड नहीं किए हैं, तो ये भी एक खतरे का संकेत हो सकता है. ये ऐप्स आपके फोन में मैलवेयर डाल सकते हैं, जिससे हैकर आपकी जानकारी चुरा सकते हैं.

    बैटरी का तेजी से खत्म होना: आप फोन का इस्तेमाल पहले की तरह ही कर रहे हैं, लेकिन बैटरी तुरंत खत्म हो रही है. अगर आपके साथ इस तरह का मामला आता है, तो समझ जाएं कि हो सकता है आपका फोन हैक हो गया हो.

    कैमरा की बत्ती जलना: यही वो संकेत है, जिसके बारे में हमने शुरू में जिक्र किया. जब आप अपने फोन का कैमरा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उसकी कैमरा की ‘बत्ती’ जल रही है, तो यह एक बहुत बड़ा संकेत है कि आपका फोन हैक हो गया है.

      ऐसा हो सकता है कि किसी हैकर ने आपके फोन में स्पाइवेयर डाल दिया हो, जिससे वो आपके फोन के कैमरे का इस्तेमाल करके आपकी जासूसी कर रहा हो.

      फोन हैक हो जाए तो क्या करें?
      अगर आपको लगता है कि आपका फोन हैक हो गया है, तो तुरंत उसका पासवर्ड चेंज कर दें. इसके अलावा जितने भी अजीब और अनजान ऐप्स आपको नजर आ रहे हैं, उन्हें अनइंस्टॉल कर दें. इसके बाद फोन को फैक्टरी रीसेट जरूर करें.

      Post Views: 745

      chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
      Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
      Previous Articleभक्ति और मोक्ष का मार्गशीर्ष मास का हो गया आरंभ, क्यों कहते हैं इसे ज्ञान,जानिए…
      Next Article आइये जानते हैं Exit Poll क्या होता है- कैसे निकलता है आंकड़ा, इससे जुड़े सभी नियम-कानून…
      Tv 36 Hindustan
      • Website

      Related Posts

      चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

      March 28, 2026

      मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

      March 28, 2026

      सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

      March 28, 2026

      बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

      March 28, 2026

      Comments are closed.

      Ads
                 
                 
      × Popup Image
      -ADS-
      -Ads-
      Ads
      Ads
      About
      About

      tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

      Editor and chief:- RK Dubey
      Marketing head :- Anjali Dwivedi
      Address :
      New Gayatri Nagar,
      Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

      Email: tv36hindustan01@gmail.com

      Mo No. +91 91791 32503

      Recent Posts
      • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
      • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
      • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
      • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
      • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
      Pages
      • About Us
      • Contact us
      • Disclaimer
      • Home
      • Privacy Policy
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Sign In or Register

      Welcome Back!

      Login to your account below.

      Lost password?