Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जानें कैसा रहा वोटिंग वाला बुधवार , विधानसभा चुनाव में इस बार 65.11% मतदान, पिछली बार से 4% ज्यादा…
    समाचार

    जानें कैसा रहा वोटिंग वाला बुधवार , विधानसभा चुनाव में इस बार 65.11% मतदान, पिछली बार से 4% ज्यादा…

    By Tv 36 HindustanNovember 21, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– जहां बीते बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनुमानित तौर पर 65 % से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है।वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन एक बार फिर सत्ता बरकरार रखने की बरसक कोशिश कर रहा है। हालांकि वहीं महा विकास आघाडी गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह राज्य के इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर राज्य की सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहा है।

    चुनाव में 65.11% वोटिंग, पिछले के मुकाबले करीब 4% ज्यादा
    जी हां, महाराष्ट्र में इस विधानसभा चुनाव में 65.11% वोटिंग हुई। जो कि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 4% ज्यादा है। 2019 के चुनाव में यहां 61.74% वोटिंग हुई थी।वहीं नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में बीते बुधवार को 73.68 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वित्तीय राजधानी मुंबई में 52.07 % मतदान ही हुआ। 2019 के चुनाव में मुंबई में मतदान का आंकड़ा 50.67 % था। शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने वोट डाला।

    जानकारी दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीट पर बीते बुधवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ था और लोगों ने 1,00,186 बूथ पर 4,100 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया, जो 2019 के चुनाव में बनाए गए बूथ की संख्या से अधिक है। वहीं साल 2019 में 96,654 बूथ थे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

    कैसा रहा चुनावी समीकरण
    महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा 149 सीट पर, शिवसेना 81 सीट पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP 59 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। विपक्षी गठबंधन MVA में शामिल कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेनाने 95 और राकांपा ने 86 उम्मीदवार उतारे हैं। बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन समेत छोटे दल भी चुनाव मैदान में हैं। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में बसपा ने 237 उम्मीदवार और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार उतारे हैं। इधर MVA गठबंधन ने इस वर्ष के लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 में से 30 सीट हासिल करके अच्छा प्रदर्शन किया था।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में महाराष्ट्र के मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष तौर पर महिलाओं और युवा मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की थी।

    वहीं शुरुआती समय में मतदान करने वाले मतदाताओं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल थे, जिन्होंने नागपुर में अपना वोट डाला था। उन्होंने जल्दी मतदान करने की अपनी प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। अक्षय कुमार, राजकुमार राव और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर सहित बॉलीवुड सितारे भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से जल्दी बाहर निकले और अपने प्रशंसकों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    जानकारी हो कि महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार बीते सोमवार को समाप्त हो गया था जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा जैसे प्रमुख नेताओं ने मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए रैलियां कीं।

    ‘नोट के बदले वोट’ और ‘बिटकॉइन’ लेनदेन हावी
    वहीं इस बार मतदान से एक दिन पहले, पुलिस ने BJP महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी उम्मीदवार राजन नाइक तथा 250 अन्य के खिलाफ ‘नोट के बदले वोट’ घोटाले के आरोपों के बाद दो मामले दर्ज किए। बिटकॉइन लेनदेन के संबंध में कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले और राकांपा की नेता सुप्रिया सुले से जुड़े आरोप भी सामने आए।

    देखा जाए तो साल 2019 के राज्य विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या में 28% की वृद्धि हुई थी। इस साल 4,136 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जबकि 2019 के चुनाव में यह संख्या 3,239 थी। इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय थे। वहीं डेढ़ सौ से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में बागी मैदान में हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में 96,654 बूथों की तुलना में इस बार महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

    Post Views: 955

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज सुनवाई केजरीवाल पहुंचे हाईकोर्ट, ट्रायल कोर्ट के इस फैसले को दी चुनौती…
    Next Article जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 22 नवंबर को…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब ये चीजें होने वाली हैं महंगी ईरान युद्ध का असर घर से अस्पताल तक इस्तेमाल…

    March 28, 2026

    रत्न शास्त्र नीलम रत्न इन लोगों को पहनना चाहिए, जानें कब और कैसे पहनें…

    March 28, 2026

    इस एयरपोर्ट का आगाज एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से मोदी-योगी भरेंगे उड़ान, बदल जाएगी यहां की सूरत…

    March 28, 2026

    सीएम साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब ये चीजें होने वाली हैं महंगी ईरान युद्ध का असर घर से अस्पताल तक इस्तेमाल…
    • रत्न शास्त्र नीलम रत्न इन लोगों को पहनना चाहिए, जानें कब और कैसे पहनें…
    • इस एयरपोर्ट का आगाज एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से मोदी-योगी भरेंगे उड़ान, बदल जाएगी यहां की सूरत…
    • सीएम साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस…
    • सीएम साय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे हैं बड़ी बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?