मध्य प्रदेश :– मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू है। सबसे पहले बैलेट पेपर पर पड़े वोटों की गिनती शुरू की गई।
बुधनी में जहां भाजपा से रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच टक्कर है। वहीं, विजयपुर में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा और भाजपा के मंत्री रामनिवास रावत के बीच मुख्य मुकाबला है।
आज सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। बुधनी और विजयपुर की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव विगत 13 नवंबर को हुए थे। राउंडवार गणना के बाद बुधनी और फिर विजयपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम घोषित होगा।
दरअसल, 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुधनी से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए। इस कारण शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सीट को छोड़ दिया। इसलिए यहां पर चुनाव हुए।
यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है। बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। हालांकि, मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में है।
वहीं, विजयपुर में 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रामनिवास रावत चुनाव जीते। हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। राज्य की मोहन सरकार ने उन्हें पर्यावरण मंत्री बना दिया। जिस कारण विजयपुर सीट पर चुनाव हुए।
विजयपुर में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा, भाजपा के मंत्री रामनिवास रावत के बीच मुख्य मुकाबला है। विजयपुर विधानसभा सीट पर कुल 11 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, लेकिन यहां पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में ही माना जा रहा है।
यहां जानिए कौन चल रहा आगे?
मतों की गितनी शुरू हो चुकी है। सबसे पहले बैलेट पेपर पर पड़े वोटों की गिनती की जा रही है। थोड़ी देर में पहला रुझान आएगा। जैसे ही रुझानों का आना शुरू होगा, हम आप तक सटीक जानकारी पहुंचाएंगे…
