Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रायपुर दक्षिण में फिर भाजपा ने बाजी मारी, सुनील सोनी 46000 से ज्यादा वोटो से जीते…
    News

    रायपुर दक्षिण में फिर भाजपा ने बाजी मारी, सुनील सोनी 46000 से ज्यादा वोटो से जीते…

    By Tv 36 HindustanNovember 23, 2024No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा का रण खत्म हो गया है. इस चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने बाजी मारी है. सुनील सोनी ने अपने प्रतिद्वंदी आकाश शर्मा को 46167 मतों से हराया है. सुनील सोनी को 89220 और आकाश शर्मा को 43053 मत मिले हैं. लगातार सात बार से यह सीट बीजेपी के पास थी. यहां से बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीतते आ रहे थे.इस बार भी बीजेपी ने अपने इस अभेध किले को जीत लिया है. यहां से बीजेपी के सुनील सोनी ने जीत दर्ज की है. सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को बड़े मार्जिन से मात दी है.बीजेपी ने मनाया जीत का जश्न )

    रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव अंतिम चरण के बादबीजेपी: 89059कांग्रेस: 42977कुल बढ़त:46082 (बीजेपी)पोस्टल मतदानबीजेपी: 161कांग्रेस: 76अंतिम परिणामबीजेपी: 89220कांग्रेस: 43053सुनील सोनी (बीजेपी) 46167 मतों से विजयीजीत के बाद सीएम ने दी शुभकामनाएं : सीएम विष्णुदेव साय ने दक्षिण विधानसभा में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.साथ ही साथ महाराष्ट्र और यूपी विधानसभा में बीजेपी के प्रदर्शन को मोदी की जीत बताया.वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संपन्न कराने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों समेत मीडियाकर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया.

    सीएम साय ने दी जीत की बधाई हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का बयान : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का हार के बाद बयान दिया है कि जनता के मूड पैटर्न को समझनें में चूक हुई है. 40 हजार लोंगो ने मुझे वोट किया है. मैं जनता के बीच हमेशा रहूंगा. दो विधायक वाली बात बीजेपी ने कहा है. मैं हमेशा उनको इस बात का याद दिलाता रहूंगा. जनता के बीच मूलभूत सुविधाओं को लेकर मौजूद रहूंगा

    .हमसे मतदाताओं का मूड जानने में चूक हुई- आकाश शर्मा कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में जो नतीजे आए हैं वो अप्रत्याशित नहीं है.क्योंकि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने 5 उपचुनाव जीते थे.फिर भी हमने दक्षिण विधानसभा में हार का मार्जिन अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण कम किया है.

    नतीजे चौंकाने वाले नहीं है,सत्ता पक्ष को फायदा होता है-कांग्रेस सुनील सोनी शुरुआत से ही रहे आगे : पहले राउंड में सुनील सोनी को 3583 और आकाश शर्मा को 2798 मत मिले. पहले राउंड के बाद सुनील सोनी को जो बढ़त हासिल हुई वो आगे भी जारी रही. दूसरे राउंड में सुनील सोनी को 7651 और आकाश शर्मा को 4245 मत मिले. दूसरे राउंड में आकाश 3406 वोटों से पीछे चल रहे थे. तीसरे राउंड में सुनील सोनी को 11240 और आकाश शर्मा को 5909 वोट मिले. इस राउंड में भी सुनील सोनी से आकाश शर्मा को काफी पीछे कर दिया. चौथे राउंड में सोनी को 14374 और आकाश शर्मा को 8738 वोट मिले. चौथे राउंड में बीजेपी 5636 वोटों की बढ़त बना चुकी थी. पांचवें राउंड में सुनील सोनी को 18578 और आकाश शर्मा को 10213 वोट मिले. इस वक्त तक सुनील सोनी ने आकाश शर्मा को करीब 8365 वोटों से पीछे कर दिया था. छठवें राउंड में सुनील सोनी को 23107और आकाश शर्मा को 11821 मत मिले.इस वक्त तक बीजेपी 11286 वोटों की बड़ी लीड ले चुकी थी

    .कलेक्टर ने मीडियाकर्मियों को दिया धन्यवाद सातवें राउंड में सोनी को 27851और आकाश शर्मा को 14083 मत मिले. आठवें राउंड में बीजेपी 31559 और कांग्रेस को 17243 मत मिले. इस राउंड में भी सुनील सोनी ने आकाश को 14376 मतों से पीछे कर दिया. नौवें राउंड में सुनील सोनी को 37419और आकाश शर्मा को 19585 वोट मिले. राउंड 10 में सुनील सोनी को 42667और आकाश शर्मा को 22038 वोट मिले.इस वक्त तक वोटों की मार्जिन 20629 तक पहुंच चुकी थी.काउंटिंग राउंड सुनील सोनी (बीजेपी) आकाश शर्मा (कांग्रेस)1 3583 27982 7651 42453 11240 59094 14374 87385 18578 102136 23107 118217 27851 140838 31559 172439 37419 19585

    11वें राउंड में 20 हजार से ज्यादा की लीड : सुनील सोनी ने 11वें राउंड में आकाश शर्मा से 24 हजार वोटों की लीड ले ली थी. इस वक्त तक सुनील सोनी का वोट 48042 और आकाश का 24643 था. बारहवें राउंड में सुनील सोनी को 53382और आकाश शर्मा को 26852,तेरहवें राउंड में सुनील सोनी को 57817और आकाश शर्मा को 29597, चौदहवें राउंड में सुनील सोनी को 63251और आकाश शर्मा को 31920 मत मिले थे. 14 राउंड के वोटों की गिनती के बाद वोटों का बढ़कर 31331 हो चुका था

    . 19 राउंड की गिनती में बीजेपी हर बार रही आगे ।अंतिम पांच राउंड में निर्णायक लीड : आकाश शर्मा शुरु से ही वोटों की गिनती में पिछड़ते गए.ये सिलसिला आगे भी जारी रहा. 15 वें राउंड में आकाश शर्मा को उम्मीद थी कि वो लीड लेकर मार्जिन कम करेंगे लेकिन ऐसा हो ना सका. पंद्रहवें राउंड में सुनील सोनी को 69111 और आकाश शर्मा को 34063 वोट मिले. वहीं सोलहवें राउंड की गिनती के बाद सोनी को 74782और आकाश शर्मा को 36005 मत मिले. 16 वें राउंड तक सुनील सोनी 38777 वोटों के साथ बड़ी लीड ले चुके थे.इसके बाद सुनील सोनी को आकाश शर्मा को पीछे करना नामुमकिन सा हो गया.17वें राउंड में सोनी को 79832 और आकाश शर्मा को 38492,18 वें राउंड में सुनील सोनी को 84371और आकाश शर्मा को 40433 और आखिर में 19वें राउंड में सुनील सोनी को89059 और आकाश शर्मा को 42977 मत मिले

    .कुल 19 राउंड की गिनती के बाद सुनील सोनी ने 46167 मतों के साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर विजय पताका फहरा दिया.काउंटिंग राउंड सुनील सोनी (बीजेपी) आकाश शर्मा (कांग्रेस)10 42667 2203811 48042 2464312 53382 2685213 57817 2959714 63251 3192015 69111 3406316 74782 3600517 79832 3849218 84371 4043319 89059 42977कितने उम्मीदवारों ने आजमाई किस्मत- रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव में कुल 30 उम्मीदवार मैदान में थे. जिनमें सीधी टक्कर कांग्रेस के आकाश शर्मा और बीजेपी के सुनील सोनी के बीच थी.उम्मीदवारों की यदि बात करें तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से फरीद मोहम्मद कुरैशी, भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से विक्रम अडवानी, हमर राज पार्टी से मनीष कुमार ठाकुर लड़ रहा..डाक मत पत्रों में भी सुनील सोनी आगे : इससे पहले डाक मत पत्रों की गिनती हुई.डाक मतपत्रों में डाक के माध्यम से कुल 264 मत मिले. जिसमें बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने 161 मत मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने 76 मत प्राप्त किए.रायपुर दक्षिण उपचुनाव में निर्दलीय: निर्दलीय आशीष पाण्डेय, नीरज दुबे, मोहम्मद शान अहमद, अब्दुल अजीम, चन्द्र प्रकाश कुर्रे, प्रकाश कुमार उरांव, संतोष वर्मा, जयंत अग्रवाल चुनाव मैदान में थेनामांकन वापसी के आखिरी दिन हैदर भाटी, जुगराज जगत,रवि भोई और महेंद्र कुमार बाघ ने अपना नाम वापस लिया था

    .नोटा को नहीं मिले ज्यादा वोट : चुनाव से पहले इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि इस बार रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम थी.चाहे बात कांग्रेस की हो या बीजेपी की दोनों ही दलों के कार्यकर्ता प्रत्याशी चयन से खुश नहीं थे.इसलिए हो सकता है कि जनता ने नोटा दबाकर अपना विरोध दर्ज कराया हो.लेकिन जब नतीजे आए तो सभी के होश उड़ गए.क्योंकि फाइनल नतीजों में नोटा को सिर्फ 1107 वोट ही मिले.

    सुनील सोनी के सामने कांग्रेस ने खेला युवा कार्ड: रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी सुनील सोनी के सामने कांग्रेस ने युवा कार्ड खेला. उन्होंने आकाश शर्मा को टिकट दिया. कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने इस सीट पर चुनाव प्रचार किया. इसके बाद भी बीजेपी की चुनावी रणनीति के सामने कांग्रेस को मतदाताओं ने तरजीह नहीं दी. चुनावी फाइट में बीजेपी ने कांग्रेस को एक बार फिर रायपुर दक्षिण सीट से पटखनी दे डाली है.

    सुनील सोनी के बारे में जानिए: सुनील सोनी छत्तीसगढ़ के प्रमुख बीजेपी नेताओं में गिने जाते हैं. उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने दुर्गा कॉलेज में चुनाव जीता और इस कॉलेज के अध्यक्ष रहे. उसके बाद उन्होंने राजनीति जीवन में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. सुनील सोनी रायपुर निगम के पार्षद चुने गए. साल 2000 से 2003 तक वे रायपुर नगर निगम के सभापति रहे. उसके बाद उन्होंने रायपुर के महापौर की पारी खेली. वे साल 2004 से साल 2010 तक रायपुर के महापौर रहे. सुनील सोनी लगातार रायपुर की सक्रिय राजनीति में जमे रहे. उसके बाद वे आरडीए(रायपुर विकास प्राधिकरण) के अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाली. साल 2014 में सुनील सोनी बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने. साल 2019 में सुनील सोनी रायपुर लोकसभा सीट से सांसद बने.

    Post Views: 1,325

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहायुति के सामने उड़ा MVA ,”माझी लड़की बहन” योजना गेम चेंजर हुई साबित…
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम की हो चुकी घोषणा, सभी 81 सीटों का रिजल्ट देखे यहां…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?