Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, डाक विभाग के ये दो अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए…
    बलौदा बाजार

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, डाक विभाग के ये दो अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए…

    By Tv 36 HindustanNovember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. डाक विभाग के दो अधिकारियों को 37 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने बलौदाबाजार स्थित उप मंडल निरीक्षक (डाक) कार्यालय के मेल ओवरसियर राजेश पटेल और एसडीआईपी विनीता मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है.

    रिश्वत मांगने की शिकायत पर की कार्रवाई : सीबीआई के मुताबिक, 19 नवंबर 2024 को देवासुंदरा डाकघर के शाखा डाक अधीक्षक ने दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि 22 अक्टूबर 2024 को देवासुंदरा डाकघर का निरीक्षण किया गया था. मेल ओवरसियर राजेश पटेल और एसडीआईपी विनीता मानिकपुरी ने शिकायतकर्ता शाखा पोस्ट मास्टर की ओर से आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन से संबंधित कुछ गलती पाई थी. इस मामले को रफा दफा करने के लिए आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

    रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार : शिकायतकर्ता ने आरोपी मेल ओवरसियर को 60 हजार रुपये की रिश्वत राशि किश्तों में देने का निवेदन किया, जिसे दोनों आरोपियों ने मान लिया. यह तय हुआ कि पहली किस्त में 40000 रुपये और बाद में 20000 रुपये दिया जाएगा. जिसके बाद पीड़ित शाखा पोस्ट मास्टर ने सीबीआई में रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद सीबीआई ने प्लान के मुताबिक रिश्वत की राशि के साथ राजेश पटेल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जबकि विनीता मानिकपुरी को इसमें शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

    दोनों अधिकरियों के खिलाफ जांच जारी : दोनों की गिरफ्तारी के बाद रिश्वत की राशि सीबीआई ने बरामद कर ली है. अब दोनों आरोपियों को सीबीई 24 नवंबर 2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करेगी. सीबीआई दोनों के कार्यालय और आवास की तलाशी लेकर जांच पड़ताल कर रही है. सीबीआई ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य मामलों की भी छानबीन शुरू कर दी है.

    Post Views: 1,930

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआवेदन स्टार्ट एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए इस तरीके से कर सकते हैं अप्लाई…
    Next Article पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में युवाओं से NCC से जुड़ने की अपील की…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    UPI चार्ज का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ₹2000 से ऊपर के पेमेंट पर इनको चुनौती…

    September 17, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान और स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ…

    September 17, 2026

    युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका श्री साय…

    September 17, 2026

    एकलव्य विद्यालय के बच्चों संग डॉ वर्णिका ने मनाया प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • UPI चार्ज का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ₹2000 से ऊपर के पेमेंट पर इनको चुनौती…
    • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान और स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ…
    • युवाओं, महिलाओं, किसानों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका श्री साय…
    • एकलव्य विद्यालय के बच्चों संग डॉ वर्णिका ने मनाया प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन
    • मेष, सिंह सहित इन राशि वालों के लिए खास रहेगा आज गुरुवार, धन लाभ के बन रहे योग, देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?