Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन 5 नए कानूनो सहित 15 विधेयक, संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर क्या है सरकार का प्लान,इन मुद्दों पर होगी चर्चा…
    News

    इन 5 नए कानूनो सहित 15 विधेयक, संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर क्या है सरकार का प्लान,इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    By Tv 36 HindustanNovember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा. इससे पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सरकार की तरफ से सभी दलों से संसद के सुचारू संचालन की अपील की गई. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने इस बात की जानकारी दी. सरकार ने शीतकालीन सत्र के लिए पूरी तैयारी की है तो विपक्ष भी हंगामें के मूड में नजर आ रहा है. सरकार इस सत्र में 5 नए कानूनो सहित 15 विधेयक पेश करने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष अडानी ग्रुप पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों के अलावा मणिपुर मुद्दे, उत्तर भारत में प्रदूषण और रेल दुर्घटनाओं पर चर्चा की मांग कर रहा है.

    5 नए कानून सहित 15 विधेयक पेश करने की तैयारी

    मोदी सरकार सोमवार से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पांच नए कानूनों सहित 15 विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है. पांच नए विधेयकों में सहकारी विश्वविद्यालय स्थापित करने वाला विधेयक भी शामिल है. वहीं लंबित विधेयकों में वक्फ विधेयक भी शामिल है, जिसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति द्वारा लोकसभा को अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है.

    सबकी निगाहें वक्फ विधेयक पर होंगी, जिसे मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किए जाने के बाद संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया गया था. संयुक्त संसदीय समिति को शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के अंतिम दिन अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है. मौजूदा सत्र में हंगामे की आशंका है, क्योंकि विपक्षी दलों ने पहले ही वक्फ विधेयक की जांच करने वाली जेपीसी के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की है. विपक्षी दलों और मुस्लिम संगठनों ने नए विधेयक में प्रस्तावित कई संशोधनों का विरोध किया है.

    संसद में इन 4 मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है विपक्ष

    संसद के शीतकालीन सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने अडानी ग्रुप पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों पर चर्चा की मांग की.
    विपक्षी दल ने मणिपुर मुद्दे, उत्तर भारत में प्रदूषण और रेल दुर्घटनाओं पर भी चर्चा की मांग की. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी पार्टी ने अडानी समूह पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों पर संसद में चर्चा की अनुमति देने का सरकार से आग्रह किया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि सोमवार को संसद की बैठक में सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया जाए.

    सरकार ने क्यों बुलाई सर्वदलीय बैठक

    संसद के शीतकालीन सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें भारतीय जनता पार् के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और गौरव गोगोई के अलावा टी शिवा, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल शामिल हुए. बता दें कि शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान सरकार ने शीतकालीन सत्र के एजेंडे को लेकर जानकारी दी और सभी दलों से संसद के सुचारू संचालन की अपील की. संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
    संसदीय परंपरा के अनुसार सरकार की ओर से यह बैठक विपक्ष को अपने विधायी एजेंडे से अवगत कराने के साथ-साथ उन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुलाई जाती है, जिन पर पार्टियां संसद में बहस करना चाहती हैं. इस तरह की बैठक के माध्यम से सरकार सत्र के दौरान दोनों सदनों में विपक्षी दलों से औपचारिक रूप से सहयोग मांगती है.

    Post Views: 1,065

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमध्यप्रदेश में न्यू ईयर के लिए जा रही 500 पेटी अवैध शराब हुई जब्त, 54 लाख रुपए बताई जा रही कीमत…
    Next Article यूपी-झारखंड और महाराष्ट्र में करारी शिकस्त के बाद मायावती का बड़ा एलान,बसपा अब नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें…

    July 24, 2026

    सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…

    July 24, 2026

    प्रदेश में पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन, BA-LLB छठवें सेमेस्टर की परीक्षा रद्द, री-एग्जाम पर छात्रों के…

    July 24, 2026

    अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संशोधन की ये अंतिम तिथि …

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें…
    • सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…
    • प्रदेश में पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन, BA-LLB छठवें सेमेस्टर की परीक्षा रद्द, री-एग्जाम पर छात्रों के…
    • अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता एवं आधार सीडिंग संशोधन की ये अंतिम तिथि …
    • CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?