Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चौथे संडे कमाई में आया भारी तूफान,बढ़ गई ‘सिंघम’ की दहाड़ की रफ्तार…
    मनोरंजन

    चौथे संडे कमाई में आया भारी तूफान,बढ़ गई ‘सिंघम’ की दहाड़ की रफ्तार…

    By Tv 36 HindustanNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– दीवाली के अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म सिंघम अगेन बहुत जल्द रिलीज का पहला महीना पूरा कर लेगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के लिहाज से अजय देवगन की मूवी के पास ये आखिरी सप्ताह माना जा रहा है।

    इस बीच चौथे वीकेंड पर एक बार फिर से सिंघम अगेन की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और 24वें दिन के कलेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए एक नजर सिंघम अगेन की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट पर डालते हैं।
    24वें दिन बदला सिंघम अगेन की कमाई का समीकरण
    जब कोई फिल्म सिनेमाघरों में तीन सप्ताह से ज्यादा तक चलती है तो वीक डे में उसकी कमाई में गिरावट देखने को मिलना लाजिमी है। दूसरी तरफ वीकेंड आते ही उसके कलेक्शन में फेरबदल भी नजर आता है। जो फिलहाल सिंघम अगेन के साथ होता हुआ दिखाई दे रहा है।

    रिलीज के 24वें दिन एक बार फिर से निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार चौथे रविवार को इस मूवी ने करीब 2 करोड़ की कमाई की है, जो काफी शॉकिंग आंकड़ा है। शुक्रवार को सिंघम अगेन के कलेक्शन करीब 88 प्रतिशत का उछाल आया था, जो रविवार को थोड़ा और बढ़ गया है।

    माना जा रहा है कि ये आखिरी बार है, जब सिंघम अगेन की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई है, क्योंकि 24 दिन बाद नए सप्ताह के वीक डे में इनकम का ग्राफ एक दम से नीचे की तरफ खिसकेगा। बता दें कि रविवार के कारोबार को जोड़ा जाए तो सिंघम अगेन का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 262 करोड़ हो गया है।
    बिग बजट की फिल्म निकली सिंगम अगेन
    मेकर्स कमाई के इस कुल आंकड़े से ज्यादा खुश नहीं होंगे, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे दिग्गजों से सजी इस फिल्म का बजट 250 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है।
    इस आधार पर देखा जाए तो फिल्म का कुल कलेक्शन बजट से बस थोड़ा ही अधिक दिख रहा है और मुनाफे के लिहाज में मेकर्स की झोली में ज्यादा रकम नहीं आई है।

    Post Views: 1,465

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेश के भूले गौरव को हमें फिर से स्थापित करना होगा’, संघ प्रमुख बोले- भारतीय संस्कृति के उत्थान पर देना होगा विशेष जोर…
    Next Article फडणवीस या शिंदे, कौन होगा महाराष्ट्र का असली बॉस, फैसला आज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज बुधवार के ये अचूक उपाय: धन, नौकरी और व्यापार की परेशानी दूर करने के आसान उपाय…

    May 13, 2026

    आधी रात से सोना-चांदी होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाया ये शुल्क…

    May 13, 2026

    दुर्ग में बड़ी घटना; सिलेंडर ब्लास्ट से इतने लोग जिंदा जले, धमाके के बाद लगी आग…

    May 13, 2026

    आज का राशिफल मेष और सिंह सहित इन राशि वालों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, पढ़ें आज का राशिफल…

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज बुधवार के ये अचूक उपाय: धन, नौकरी और व्यापार की परेशानी दूर करने के आसान उपाय…
    • आधी रात से सोना-चांदी होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाया ये शुल्क…
    • दुर्ग में बड़ी घटना; सिलेंडर ब्लास्ट से इतने लोग जिंदा जले, धमाके के बाद लगी आग…
    • आज का राशिफल मेष और सिंह सहित इन राशि वालों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, पढ़ें आज का राशिफल…
    • PM मोदी की अपील पर यहां के CM का बड़ा फैसला, कहा- ‘अगले आदेश तक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?