Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वरिष्ठ कवि अर्जुनसिंह को हिंदी साहित्य परिषद द्वारा सारस्वत सम्मान
    कविता

    वरिष्ठ कवि अर्जुनसिंह को हिंदी साहित्य परिषद द्वारा सारस्वत सम्मान

    By Tv 36 HindustanOctober 24, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिंदी साहित्य परिषद द्वारा हेमचंद्र सिंह राठौर को दी गई श्रद्धांजलि


    कोंडागांव। वरिष्ठ कवि अर्जुनसिंह को हिंदी साहित्य परिषद द्वारा सारस्वत सम्मान । 1927 में स्थापित संस्था ‘स्वतंत्र कवि मंडल प्रतापगढ़’ के अध्यक्ष हैं वरिष्ठ कवि अर्जुन सिंह,”राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन” का आयोजन होगा भी होगा कोंडागांव में। बाबू हेमचंद्र सिंह राठौर की स्मृति में “ककसाड़” द्वारा दिया जायेगा “राष्ट्रीय साहित्यिक अवार्ड”।
    छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद द्वारा कोण्डागांव जनपद मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह को सम्मानित किए जाने पर कोंडागांव छत्तीसगढ़ सहित प्रतापगढ़ व उप्र के तमाम साहित्यकारों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद द्वारा “हर्बल इस्टेट” कोण्डागांव में ख्यातिलब्ध शायर स्वर्गीय हेमचंद्र सिंह राठौर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित “ककसाड़” दिल्ली मासिक पत्रिका के संपादक डॉ राजाराम त्रिपाठी ने किया। उन्होंने स्वर्गीय श्री हेमचंद्र सिंह राठौर को साहित्य की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा बाबू हेमचंद्र सिंह राठौर की स्मृति में “ककसाड़” द्वारा “राष्ट्रीय साहित्यिक अवार्ड” दिये जाने की घोषणा भी की । उल्लेखनीय है कि डॉ राजाराम त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हर्बल किसान भी हैं।
    श्रीमती शिप्रा त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह राठौर, शंकर नाग, रमेश पांडा, सुदर्शन मांझी (उड़ीसा), अनुराग त्रिपाठी, बलई चक्रवर्ती, पत्रकार संघ कोण्डागांव के अध्यक्ष जमील खान, अखिलेश त्रिपाठी शोधार्थी हिंदी विभाग शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय, कृष्णा राठौर एवं संपदा समाजसेवी संघ के अध्यक्ष जसमती नेताम, अपूर्वा त्रिपाठी आदि की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के अध्यक्ष वरिष्ठ रचनाकार अर्जुन सिंह का अंगवस्त्रम, श्रीफल एवं ककसाड़ दिल्ली मासिक पत्रिका की प्रति भेंट करके सारस्वत सम्मान किया गया।
    सम्मान से अभिभूत अर्जुन सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होने पर अपने को गौरवान्वित महसूस किया। उन्होंने कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ राजाराम त्रिपाठी को स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर की वार्षिक पत्रिका “स्वतंत्र सौरभ” एवं मानस मंथन की लघु पुस्तिका “जग मंगल” की प्रतियां भेंट की।
    छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद द्वारा स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह को सम्मानित किए जाने की जानकारी मिलने पर मंडल के संरक्षक यज्ञ नारायण सिंह अज्ञेय, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ केशरी नंदन शुक्ल केशरी, गुरुबचन सिंह बाघ,यज्ञ कुमार पांडेय यज्ञ, डॉक्टर एसपी सिंह शैल, महादेव प्रसाद मिश्र बमबम,अरविंद सत्यार्थी, अशोक विमल, अब्दुल मजीद रहबर, योगेंद्र कुमार पांडेय, रामजी मौर्य आसमां, चंद्रशेखर मित्र एवं सुरेश अकेला सहित कविकुल प्रतापगढ़ के अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन, सुरेश संभव, अनूप अनुपम,डॉ श्याम शंकर शुक्ल श्याम, डॉक्टर संगम लाल त्रिपाठी भंवर,डॉक्टर सौरभ पांडेय, सूर्यकांत मिश्र निराला,राजेश कुमार मिश्र, अवध नारायण शुक्ल वियोगी, चिंतामणि पांडेय, सुरेश दुबे ब्योम एवं शेष नारायण दुबे राही आदि प्रतापगढ़ जनपद के साहित्यकारों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजक संस्था के प्रति आभार प्रकट करते हुए अर्जुन सिंह को बधाई दी है। डॉ त्रिपाठी ने कहा कि कोंडागांव बस्तर की पावन धरती राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों और रचनाकारों की मानो खान है। इसीलिए इसे प्रदेश की साहित्य व कला राजधानी भी कहा जाता है।हम शीघ्र ही दोनों प्रदेशों सहित देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से चर्चा कर हिंदी साहित्य परिषद तथा ककसाड़ पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में कोंडागांव में एक भव्य “राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन” कराने की पहल करेंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिरसा मुंडा ने अपनी संस्कृति और जड़ों के प्रति गर्व करना सिखाया: PM मोदी
    Next Article बंगरा में दशहरा मिलन समारोह संपन्न
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जिला कोंडागांव के खरीदी केंद्र सलना में इन दिनों गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है…

    January 20, 2026

    मंदिर में घंटी बजाना परंपरा या विज्ञान जानें इसके पीछे का ये गहरा अर्थ…

    January 20, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े इतने गाँव…

    January 20, 2026

    बुरे वक्त में मेरी एक बात हमेशा याद रखना, सच्ची खुशी का रास्ता बता गए प्रेमानंद महाराज…

    January 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जिला कोंडागांव के खरीदी केंद्र सलना में इन दिनों गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है…
    • मंदिर में घंटी बजाना परंपरा या विज्ञान जानें इसके पीछे का ये गहरा अर्थ…
    • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े इतने गाँव…
    • बुरे वक्त में मेरी एक बात हमेशा याद रखना, सच्ची खुशी का रास्ता बता गए प्रेमानंद महाराज…
    • चुनाव से पहले सुलग उठा राज्य दो समुदायों के बीच झड़प में एक की मौत, हिंसा-बवाल के बाद बंद किया गया इंटरनेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?