नई दिल्ली:– भारत में शासन का एक संघीय ढांचा है. संघीय ढांचे के अंतर्गत देश में केंद्र व राज्य सरकारें अपने नागरिकों की जरूरत और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कई कल्याणकारी योजनाएं बनाती हैं. इसके साथ ही समय और जरूरत के हिसाब से इन योजनाओं में संशोधन भी किए जाते हैं. इन योजना के पीछे सरकार का मकसद देश के गरीब और पिछड़े वर्गों की मदद कर उनके आर्थिक और सामाजिक जीवन को सुलभ बनाना है. इस क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नए साल से पहले ही यूपीवालों को बड़ा तोहफा दिया है. योगी सरकार ने प्रदेशवासियों का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को नए साल का बड़ा गिफ्ट दिया है. किसानों के निजी नलकूपों पर बिजली बिल में 100% तक की छूट दे दी गई है. अगले 1 मिनट में जानिए किन किसानों को मिलेगा इस योजना का लाभ और क्या है तरीका. निजी नलकूपों पर बिजली बिल में 100% की छूट देने की इस योजना के तहत 1 अप्रैल 2023 से निजी नलकूप पर कोई भी बिल देने कीजरूरत नहीं होगी. यदि इसके पहले का भी कोई बिल बकाया है तो सरकार उसके लिए ब्याज रहित और आसान किस्तों में बिल चुकाने के लिए योजना लाएगी.
इसके लिए योगी सरकार ने 2024-25 के बजट में भी 800 करोड़ का प्रावधान किया है. सरकार का दावा है कि इस फैसले से प्रदेश के करीब डेढ़ करोड़ किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी. आइए अब जानते हैं कि किन किसानों को मिलेगा इस योजना का लाभ. यूपी के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने बताया कि राज्य में लगभग 14 73000 ग्रामीण नलकूप हैं. जबकि 5188 शहरी नलकूप हैं दोनों ही प्रकार के नलकूपों पर किसानों को बिजली बिल पर छूट का लाभ मिलेगा. बता दें कि योगी सरकार ने चुनावों के समय किसानों से निजी नलकूप पर 100% छूट देने का वादा किया था. अब सरकार ने मंगलवार को यह निर्णय लेकर अपना वादा निभा दिया.
