नई दिल्ली:– ये तो सभी जानते है कि सेहतमंद रहने के लिए फलों और सब्जियों का सेवन कितना ज़रूरी है। इनमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स हमारे शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा को बनाए रखते हैं।
लेकिन, इनके छिलके भी उतने ही फायदेमंद हैं। तो अगर आप भी फल या सब्जी को छीलते समय इनके छिलके फेंक देते हैं तो अब से ये गलती न करें। क्योंकि यहां हम आपको इन बेकार समझे जाने वाले छिलकों के सही इस्तेमाल के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं छिलकों के सही इस्तेमाल के बारे में-
दांत साफ करे संतरे के छिलके
जानकारों के अनुसार, दांतों को चमकाने के लिए केले या संतरे के छिलके काफी फायदेमंद हैं। इनके छिलके के अंदरूनी भाग को दांतों पर रगड़ें। इससे दांतों का पीलापल दूर होगा। बता दें, इनमें मैग्नीशियम, मैंगनीज और पोटैशियम होता है- जो दांतों के इनैमल के लिए अच्छे होते हैं।
आलू के छिलके मिटाए आंखों की थकान
आलू का इस्तेमाल को लगभग हर सब्जी में होता है। लेकिन इसके छिलके को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। विटामिन और एंजाइम से भरपूर आलू के छिलके आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसका इस्तेमाल पफी और थकी हुई आंखों को आराम पहुंचाने में किया जा सकता है। इन्हें 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। ठंडे होने पर इन्हें आंखों के आसपास रखें। 10 से 15 मिनट बाद अपना मुंह धो लें। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।
सेब के छिलके से चमकेगी स्किन
बता दें, सेब के छिलके में मौजूद विटामिन E त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखता हैं। इसमें मौजूद कोलेजन त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद हैं। सेब के छिलकों को चेहरे पर लगाने से एक्ने-पिंपल्स की समस्या भी दूर होती हैं।
नींबू के छिलके का करें नहाने में इस्तेमाल
नींबू के छिलके नहाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, नहाने से एक घंटा पहले नींबू के छिलके को पानी में डाल दें। इससे खुजली, जलन या बदबू की परेशानी दूर हो सकती हैं।
नेचुरल कीटनाशक स्प्रे बनाएं
फल या सब्जियों के छिलके को फेंकने की जगह आप कीटनाशक स्प्रे भी बना सकते हैं। इसके लिए नींबू या संतरे के छिलके को एक कप पानी में उबाल लें और पानी को छानकर उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर मिक्स कर लें। इसका स्प्रे बनाएं।
