Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस गांव में जिसने भी रखा करवा चौथ का व्रत वो हो गई विधवा! जानें क्या है मामला…
    छत्तीसगढ

    इस गांव में जिसने भी रखा करवा चौथ का व्रत वो हो गई विधवा! जानें क्या है मामला…

    By Tv 36 HindustanOctober 25, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा. देश भर में करवा चौथ का त्योहार सुहागिनें हर्ष और उल्लास के साथ मनाती हैं. अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्‍थ्य के लिए व्रत रखती हैं. शृंगार कर पूजा अर्चना करती हैं और चांद के दिखने का इंतजार करती हैं, लेकिन एक गांव ऐसा भी है जहां पर सुहागिन महिलाएं मन ही मन इस दिन के नहीं आने की प्रार्थना करती हैं. क्योंकि यदि इस गांव की किसी महिला ने करवा चौथ का व्रत रख लिया तो उसके पति के साथ कुछ अनहोनी होनी तय है. ये गांव है मथुरा का सुरीर, यहां स्थित मोहल्ला भगा में रहने वाली महिलाओं के बीच एक डर है. वो डर है सती के श्राप का. इसलिए महिलाएं यहां पर सती की पूजा करती हैं. इनका मानना है कि करवा चौथ का व्रत रखने से इनके पति की उम्र कम हो जाएगी.

    सैकड़ों साल से चली आ रही परंपरा
    स्‍थानीय महिलाओं का कहना है कि शादी के बाद सज-धज कर ससुराल पहुंचते हैं तो मन में एक खुशी होती है. लेकिन करवा चौथ आते ही पता चलता है कि हम न व्रत रख सकते हैं न पूजा कर सकते हैं. क्योंकि यदि ऐसा किया तो पति की जान पर संकट पैदा हो जाएगा. अब ये परंपरा इस क्षेत्र में सदियों से चलती आ रही है और महिलाएं इसका पालन भी करती हैं.

    क्या है श्राप की कहानी
    स्‍थानीय लोगों के अनुसार करीब 250 साल पहले थाना नौहझील क्षेत्र के कस्बा राम नगला निवासी ब्राह्मण दंपति जावली से भैंसा बुग्गी पर सवार होकर सुरीर होते हुए राम नगला जा रहे थे. इसी दौरान मोहल्ला भगा के लोगों ने दंपति को रोक लिया और बुग्गी में लगे भैंसे को अपना बताते हुए वाद-विवाद करने लगे. विवाद बढ़ा और किसी ने ब्राह्मण युवक के सिर में डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पति की मौत से गुस्सा होकर ब्राह्मण स्त्री ने मोहल्ले के लोगों को श्राप देते हुए कहा कि इस मोहल्ले में कोई भी महिला करवा चौथ और अघोई अष्टमी का व्रत नहीं रखेगी. जिस तरह कम आयु में मैं विधवा हुई हूं, ऐसे ही इस मोहल्ले की महिलाएं भी विधवा होंगी. श्राप देने के बाद ब्राह्मण महिला अपने पति के साथ सती हो गई.

    फिर शुरू हुआ मौत का सिलसिला
    लोगों की मान्यता है कि इसके बाद सती के श्राप के चलते मोहल्ले में युवाओं की मौत का सिलसिला शुरू हो गया. दर्जनों महिलाएं विधवा हो गईं. सती के क्रोध को शांत करने के लिए सती मां के मंदिर की स्थापना की गई. यहां पर सती की पूजा की जाती है. माना जाता है कि सती का श्राप कुछ कम तो हुआ है, लेकिन अभी भी नवविवाहिता महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखने से परहेज करती हैं. कहा यह भी जाता है कि रामनगला के लोग कस्बा सुरीर का पानी भी नहीं पीते हैं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशाहरुख खान सर, भारत छोड़ परिवार संग पाकिस्तान आ जाएं, PAK एंकर ने ट्वीट कर कही ये बात
    Next Article पुनिया जी साफ कर चुके उसके बाद भी सवाल उठाकर माहौल खराब किया जा रहा: भूपेश बघेल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय…

    September 15, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में मंत्री टंकराम वर्मा ने गीत के जरिए जगाया जनभावना का भाव, 17 सितंबर को हर घर आशीर्वाद का ये जलाने का किया आह्वान…

    September 15, 2026

    ₹2000 से ऊपर UPI करने वालों के लिए बड़ी खबर, चार्ज लगेगा या नहीं जानिए नए नियम…

    September 15, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास…

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय…
    • सेवा संकल्प अभियान में मंत्री टंकराम वर्मा ने गीत के जरिए जगाया जनभावना का भाव, 17 सितंबर को हर घर आशीर्वाद का ये जलाने का किया आह्वान…
    • ₹2000 से ऊपर UPI करने वालों के लिए बड़ी खबर, चार्ज लगेगा या नहीं जानिए नए नियम…
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास…
    • एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?