छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पांच सौ से अधिक गाड़ियों का काफिला, कबीरधाम जिले में हुआ अभुतपूर्व स्वागत, मंत्री अकबर ने कार्यकताओं को किया अभिवादन, कबीरधाम जिले के गांव गांव से पहुचे स्वागत के ग्रामीण जन भी। जिले का अगरी, दशरंगपुर, इंदौरी, बिरकोना में मंत्री श्री अकबर का हुआ भव्य स्वागत हुआ।

प्रदेश की सियासत को गरमनाने वाले झंडा विवाद मामले के बाद स्थानीय विधायक और प्रदेश के मंत्री मो. अकबर सोमवार को पहली बार सड़क मार्ग से कबीरधाम जिला पहुंचे। मंत्री मोहम्मद अकबर ने 500 सौ से ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ जिले में प्रवेश किया है। मंत्री के दौरे पर जगह-जगह भाजपा और विहिप के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। इस दौरान कार्यकर्ता “मोहम्मद अकबर गो बैक” और जय-जय श्री राम के नारे लगाते सुने गए। हालांकि मंत्री अकबर का राष्ट्रीय राजमार्ग में कई जगहों पर स्वागत भी किया गया।