Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विधानसभा शीतकालीन सत्र में गर्माएगी सियासत, राहुल और प्रियंका को सदन से सीएम देंगे जवाब…
    समाचार

    विधानसभा शीतकालीन सत्र में गर्माएगी सियासत, राहुल और प्रियंका को सदन से सीएम देंगे जवाब…

    By Tv 36 HindustanDecember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच सूबे में राहुल गांधी आकर चले गए, उन्होंने चार पहले हुए हाथरस कांड को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा पर कई आरोप लगाए। हालांकि योगी आदित्यनाथ की व्यस्तता की वजह से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। वहीं अब उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों का मुख्यमंत्री सदन से जवाब देंगे।

    वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सदन में योगी सरकार को घेरने की तैयारी में है। उपचुनाव, संभल हिंसा और बहराइच दंगे के बाद पहली बार सदन की कार्यवाही चलेगी। एक तरफ में उपचुनाव में जीत का भाजपा जश्न मनाएगी तो वहीं दूसरी तरफ संभल, बहराइच और उपचुनाव में धांधली को लेकर विपक्ष योगी आदित्यनाथ पर हमलावर रहेगा। इस सत्र में करीब 10 महत्वपूर्ण विधेयक और अध्यादेश पेश किए जाएंगे। सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट प्रस्ताव भी पेश करेगी।

    सदन में उपचुनाव में मिली जीत का जश्न मनाएगी भाजपा

    लोकसभा चुनाव में मिली निराशा के बाद उपचुनाव में मिली जीती से भाजपा जोश रहेगी। जिससे शीतकालीन सत्र में सियासी गर्मी देखने को मिलेगी। भाजपा प्रयागराज महाकुंभ, अयोध्या में राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ सहित राष्ट्रवाद के अन्य मुद्दों पर सदन से सड़क तक संदेश देगी। साथ मिशन 2027 के लिए जनता मैसेज देने की कोशिश होगी।

    कई मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष

    विपक्ष सरकार को बहराइच दंगे, संभल हिंसा, मस्जिदों के सर्वे जैसे मुद्दों पर घेरेगा। सदन के अंदर भी उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाएगा। वक्फ अधिनियम में संशोधन सहित अन्य मुद्दों पर भी सरकार का विरोध करेगा। उधर, कांग्रेस की ओर से 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 18 दिसंबर को विधानसभा वित्तीय वर्ष 2024-25 का दूसरा अनपूरक बजट पेश करेंगे। खन्ना ने 30 जुलाई को 12 हजार 909 करोड़ रुपए का पहला अनुपूरक बजट पेश किया था। इससे पहले 5 फरवरी, 2024 को 2024-25 के लिए 7 लाख 36 हजार 438 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

    Post Views: 590

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं, फायर है मैं” बोलते हुए नाबालिक ने चलाई गोली…
    Next Article संभल 46 साल बाद खुला भगवान का दरबार, गिरा दी सभी दीवार, सुबह-सुबह हुई…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तनाव बन सकता है हार्ट अटैक की वजह दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 3 बेस्ट आदतें…

    March 26, 2026

    एक कचौड़ी, एक समोसा अब गैस पर नहीं भरोसा’, LPG संकट पर दिग्गज ने कसा तंज…

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट…

    March 26, 2026

    600 दारोगाओं के लिए ‘इस फिल्म’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, सरकारी गाड़ियों से पहुंचेंगे मल्टीप्लेक्स…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तनाव बन सकता है हार्ट अटैक की वजह दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 3 बेस्ट आदतें…
    • एक कचौड़ी, एक समोसा अब गैस पर नहीं भरोसा’, LPG संकट पर दिग्गज ने कसा तंज…
    • मुख्यमंत्री साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट…
    • 600 दारोगाओं के लिए ‘इस फिल्म’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, सरकारी गाड़ियों से पहुंचेंगे मल्टीप्लेक्स…
    • VIP हैं हम, लाइन में नहीं लगेंगे IPL टिकट को लेकर भड़के…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?