दतिमा मोड़:- भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राई के मोहल्ला माझापारा में विगत महीनो भर से सोलर पैनल खराब पड़ा था। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा था, मोहल्ला में एकमात्र सोलर पैनल है। जिसके खराब होने से मोहल्ला वासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था, पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा था। खराब पड़े सोलर पैनल की शिकायत ग्रामीणों ने भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल से की।
जिसपर तत्काल श्री अनूप जायसवाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए फोन के माध्यम से जिला क्रेडा अधिकारी रंजीत यादव यादव सहित एसडीएम भैयाथान सागर सिंह, जनपद सीईओ उपेंद्र तिवारी को पूरी समस्या को विधिवत अवगत कराते हुए बिगड़े हुए मोटर को बदलकर नया मोटर लगवाकर चालू करने का आग्रह किया गया। जिस पर तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेडा विभाग के द्वारा नया मोटर लगाकर पानी चालू की गई। पेयजल की समस्या से निजात पाकर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। अब मोहल्ला वासियों को सोलर पैनल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिल रहा है। मोहल्ला वासियों ने जिला क्रेडा अधिकारी सहित पहल करने वाले भाजयुमो उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल का आभार व्यक्त किया है।
