Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कटघोरा : जिला बनाओ अभियान को समर्थन देने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक पुरषोत्तम कँवर.. कहा कटघोरा बनेगा प्रदेश का सबसे सम्पन्न जिला.. बीस साल पहले हुई चूक, अब नही चूकेंगे.
    छत्तीसगढ

    कटघोरा : जिला बनाओ अभियान को समर्थन देने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक पुरषोत्तम कँवर.. कहा कटघोरा बनेगा प्रदेश का सबसे सम्पन्न जिला.. बीस साल पहले हुई चूक, अब नही चूकेंगे.

    By Tv 36 HindustanOctober 25, 2021No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :- कटघोरा 25 अक्टूबर 2021 : कटघोरा को जिला बनाओ अभियान को समर्थन देने आंदोलन के 64 वें दिन क्षेत्रीय विधायक व आदिवासी मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) पुरषोत्तम कँवर पूरे लाव-लश्कर के साथ व्यवहार न्यायालय स्थित अधिवक्ताओं के धरना स्थल पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत की अध्यक्ष व पसान, पोंड़ी, पाली क्षेत्र के जनपद सदस्य भी मौजूद रहे.

    अपने उद्बोधन में विधायक ने बताया कि कटघोरा कितना पुराना तहसील है और इस क्षेत्र की विरासत कितनी उज्ज्वल रही है यह बताने की आवश्यकता नही है. कटघोरा तहसील क्षेत्र उन सभी निर्धारित मापदंडों को पूरा करता है जो एक जिले के लिए जरूरी होता है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी पुरातन तहसीलों को जिले का दर्जा दिया जा चुका है लिहाजा कटघोरा भी अपने इस अधिकार की मांग करता है. अपने सम्बोधन की शुरुआत में उन्होंने महिषासुर मर्दिनी, मातिन व कोसगाई दाई को प्रणाम करते हुए बताया कि यह तीन देवियां अलग-अलग विकासखंडों का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले की संरक्षक भी है. उनके आशीर्वाद से जल्द ही कटघोरा को जिले का दर्जा मिलेगा.

    विधायक ने बताया कि अक्सर नए जिलो के गठन में जो कठिनाई सबसे ज्यादा सामने आती है वह क्षेत्र विशेष के लोगो की असहमति के तौर पर सामने आती है लेकिन कटघोरा पूरी तरह से निर्विवाद है. इसकी मिशाल इसी बात से मिलती है कि अबतक दर्जनों सामाजिक संगठन, धार्मिक, व्यापारिक संघों ने यहां आकर इस अभियान को अपना समर्थन पत्र सौंपा है. विधायक ने बताया कि प्रस्तावित जिले में जिन क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा उसकी कुल जनसंख्या साढ़े छह लाख है. जाहिर है सरकार के पास इन साढ़े छह लाख लोगों को रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व बुनियादी संसाधन पहुंचाने का एक बढ़िया अवसर होगा. उन्होंने जल्द ही अपने नेतृत्व में एक प्रतिनिमण्डल राजधानी भी ले जाने की बात कही है. उक्त प्रतिनिमण्डल में सभी धर्म, समुदाय, जाति व संघों का प्रतिनिधित्व शामिल होगा. इस मांग को विस् अध्यक्ष डॉ महंत, सांसद ज्योत्सना महंत व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का भी समर्थन हासिल है. मुख्यमंत्री को भी इस मांग से अवगत कराया जा चुका है.

    “बीस साल पहले प्रयासों में थी कमी, अब नही होगी”

    विधायक श्री कँवर ने बताया कि 1998 के पूर्व जब कोरबा जिले का गठन नही हुआ था तब कोरबा पंचायत कटघोरा तहसील के अधीन था. हमारी मांगे उस दौर में भी पूरी हो सकती थी पर शायद प्रयासों में कोई कमी रह गई होगी. लेकिन आज जिस मुखरता और एकजुटता से क्षेत्र की जनता, अधिवक्ता व पत्रकार संघ ने इन मांग को उठाया लिहाजा अब किस तरह के चूक की कोई गुंजाइश नही.

    “ले रहा था धैर्य की परीक्षा”

    आंदोलन को दो महीने बाद अपना समर्थन देने पर उन्होंने चुटकी ली. पुरषोत्तम कँवर ने कहा की अक्सर लोगो के बीच यह चर्चा थी कि वह आंदोलन को अपना समर्थन क्यो नही दे रहे है? श्री कँवर ने बताया कि इस मांग को शुरुआत से ही उनका पूरा नैतिक समर्थन रहा है. वे अक्सर यह से गुजरते हुए इस आंदोलन को एक नजर देखते भी थे. इस तरह वे अपने लोगो के धैर्य की परीक्षा भी ले रहे थे. विधायक के इस स्वीकारोक्ति से वहां उपस्थित सभी ठहाके लगाने लगे.

    “जिले के लिए आत्मदाह करने को भी तैयार” – रतन मित्तल

    कार्यक्रम में पहुंचे नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रतन मित्तल ने पिछड़े कटघोरा क्षेत्र के समावेशी विकास के लिए जिले के दर्जे को जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से कटघोरा के पास संसाधनों की किल्लत है. इसके लिए जरूरी है कि तहसील के अपग्रेडेशन हो ताकि शहर व तहसील वासियों को जिलास्तरीय सुविधाए मिल सकें. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आने वाले गणतंत्र अथवा स्वतंत्रता दिवस तक अगर सरकार जिले का एलान नही करती तो वे आत्मदाह करने को भी तैयार है.

    “छुरी को मिले प्रतिनिधित्व, कोसा नगरी के तौर पर मिले पहचान” – अशोक देवांगन.

    आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे छुरी नगर पंचायत के पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक देवांगन ने इस बात पर निराशा जाहिर किया कि माँ कोसगाई की धरती छुरी आज भी अपने मूल पहचान और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. कोसा से जुड़े उन्नत कारोबार के बावजूद छुरी पिछड़ा हुआ है. उनकी मांग है कि कटघोरा जिला निर्माण के साथ ही कोसा नगरी छुरी को भी नए जिले में पूरा प्रतिनिधित्व मिले. हालांकि वे इस बात के लिए सहमत है कि जिला मुख्यालय कटघोरा में ही स्थापित हो.

    “जीपीएम जिले का प्रस्ताव ठुकराया”- रामनारायण नेटी, जनपद सदस्य पसान.

    पसान क्षेत्र से आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जनपद सदस्य रामनारायण नेटी कहा कि दो वर्ष पूर्व जब नए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का गठन शुरु हुआ था तब कोरबा जिले के दूरस्थ व सीमावर्ती पसान को भी नए जिले में शामिल करने की मांग उठी थी. हालांकि ग्राम सभा के माध्यम से इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था. उनकी आस्था पूरी तरह कटघोरा तहसील में है. वे और पूरा पसान क्षेत्र भी यही चाहता है कि कटघोरा को जिले का दर्जा दिया जाए. नवगठित जिले में पसान को भी पूरा प्रतिनिधित्व हासिल हो ताकि इस वनांचल क्षेत्र का भी विकास हो सके.

    विधायक के साथ इस पूरे कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रमुख शिवकला कँवर, जनपद कटघोरा की अध्यक्ष लता कँवर, जनपद पाली के सभापति गणराज सिंह, नपाप कटघोरा के प्रमुख रतन मित्तल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ शेख इश्तियाक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोरेलाल यादव, पूर्व अध्यक्ष अशरफ मेमन, हरदीबाजार ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष राजीव लखनपाल, लालबाबू सिंह ठाकुर, राज जायसवाल. पार्षद जय कँवर, रविन्द्र मोहन, घनश्याम आलवानी, युवा नेता अमित कौशिक, शिवम गुप्ता राहुल शर्मा, सौरभ शर्मा, पंचायत संघ के अध्यक्ष पुराण सिंह, जनपद पसान के प्रतिनिधि रामनारायण नेटी, अधिवक्ता संघ के सचिव अमित सिन्हा, अशोक गौरहा, नरेश साहू, नरेश गुप्ता, सन्तोष जायसवाल, संजय जायसवाल, पवन जायसवाल, पत्रकारजनों में अशोक दुबे, राहुल डिक्सेना, शशिकांत डिक्सेना, शारदा प्रसाद पाल, सत्या साहू व बड़ी संख्या में कांग्रेसीजन व अधिवक्ता जन उपस्थित रहे.

    रिपोर्टर
    कृष्णा दास महंत
    टीवी36 हिन्दुस्तान

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : ‘पेसा’ लागू करने, नियम बनाने का काम अंतिम चरण में…सिंहदेव ने ‘पेसा’ के लिए नियम तय करने पांच घंटे की पांचवीं मैराथन बैठक ली…पढ़ें खबर…
    Next Article संयुक्त संचालक शिक्षा के माध्यम से मुख्यमंत्री ,मुख्य सचिव ,शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव को शिक्षक संवर्ग की 1 सूत्रीय मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?