Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » उपलब्धि नहीं बल्कि शर्म की बात है’, प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर पलटवार, जानें और क्या कहा…
    News

    उपलब्धि नहीं बल्कि शर्म की बात है’, प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर पलटवार, जानें और क्या कहा…

    By Tv 36 HindustanDecember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन पर ‘फिलिस्तीन’ लिखा बैग ले जाने पर कटाक्ष किए जाने पर प्रतिक्रिया दी. प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए इजराइल में जारी युद्ध क्षेत्र में फेंकना कोई उपलब्धि नहीं बल्कि शर्म की बात है।

    बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस के एक नेता संसद में ‘फिलिस्तीन’ लिखा बैग लेकर घूमते देखे गए, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को अवसरों के लिए इजराइल भेज रही है. सीएम ने कहा था, “अब तक उत्तर प्रदेश से 5,600 से अधिक युवा निर्माण कार्य के लिए इजराइल गए हैं. वहां हर युवा को 1.5 लाख रुपये मासिक वेतन के अलावा मुफ्त भोजन और आवास मिलता है. सुरक्षा की भी पूरी गारंटी है.

    प्रियंका गांधी ने क्या कहा

    प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए इजराइल के युद्ध क्षेत्र में फेंकना कोई उपलब्धि नहीं बल्कि शर्म की बात है. वे न तो राज्य में बेरोजगारी की स्थिति से वाकिफ हैं और न ही उन युवाओं और उनके परिवारों का दर्द समझते हैं.

    इस दौरान उन्होंने कुछ मीडिया रिपोर्ट भी शेयर कीं, जिसमें दावा किया गया है कि इजराइल में काम करने गए युवा बंकरों में छिपकर अपनी जान बचा रहे हैं और कंपनियां उनका शोषण कर रही हैं.

    प्रियंका गांधी ने कहा, “उनके परिवार हमेशा डरे रहते हैं. हमारे होनहार युवा रोजगार के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं, क्योंकि आप रोजगार नहीं दे सकते. हमारे युवाओं को रोजगार के लिए युद्ध क्षेत्र में फेंकना कोई पीठ थपथपाने वाली बात नहीं बल्कि शर्म की बात है.

    प्रियंका का फिलिस्तीन बैग
    फिलिस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन जताते हुए वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा संसद में ‘फिलिस्तीन’ लिखा एक बैग लेकर पहुंचीं, जिसकी भाजपा नेताओं ने आलोचना की थी. इसके एक दिन बाद उन्हें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ संदेशों से भरा एक बैग ले जाते हुए देखा गया.
    गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव गाजा में इजराइल की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं और संघर्ष की शुरुआत से ही फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करती रही हैं.

    Post Views: 565

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांकेर जिले में शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल, 174 सरकारी स्कूलों में एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई…
    Next Article क्या पॉलिसी लेकर भूल गए, LIC के पास 880 करोड़ अनक्लेम्ड पैसे…अगर आपका है तो ऐसे करें क्लेम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…

    February 11, 2026

    महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…

    February 11, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?