Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने कहा, 6 हजार करोड़ के बदले 14 हजार करोड़ रु. वूसल लिए, फिर मैं अपराधी क्यों…
    News

    भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने कहा, 6 हजार करोड़ के बदले 14 हजार करोड़ रु. वूसल लिए, फिर मैं अपराधी क्यों…

    By Tv 36 HindustanDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने यह दावा करके नया विवाद खड़ा कर दिया है कि बैंकों ने उनसे दोगुनी से भी ज्यादा रकम वसूल की है. हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट में माल्या ने कहा कि बैंकों ने उनसे 14,131 करोड़ रुपये से ज्यादा वसूल लिए हैं, जबकि कर्ज वसूली न्यायाधिकरण ने किंगफिशर एयरलाइंस के लोन को 6,203 करोड़ रुपये आंका था, जिसमें 1,200 करोड़ रुपये का ब्याज भी शामिल है.

    उनकी यह टिप्पणी संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उनकी जब्त संपत्तियों से 14,130 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली के बारे में दिए गए बयान के बाद आई है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर पोस्ट की एक सीरीज में माल्या ने तर्क दिया कि जब तक प्रवर्तन निदेशालय और बैंक कानूनी तौर पर अतिरिक्त वसूली को सही नहीं ठहरा सकते, तब तक उन्हें राहत मिलनी चाहिए.

    मैं अभी भी एक अपराधी हूं

    उन्होंने यह भी दावा किया कि लोन और ब्याज का पूरा भुगतान करने के बावजूद उन्हें गलत तरीके से ‘आर्थिक अपराधी’ करार दिया गया है. माल्या ने लिखा कि वित्त मंत्री ने संसद में घोषणा की है कि प्रवर्तन निदेशालय के माध्यम से बैंकों ने 6203 करोड़ रुपये के कर्ज के बदले मुझसे 14,131.6 करोड़ रुपये वसूल किए हैं. मैं अभी भी एक आर्थिक अपराधी हूं. जब तक प्रवर्तन निदेशालय और बैंक कानूनी रूप से यह उचित नहीं ठहरा सकते कि उन्होंने दोगुने से अधिक ऋण कैसे लिया है, मैं राहत पाने का हकदार हूं, जिसके लिए मैं प्रयास करूंगा.

    निर्मला सीतारमण ने क्या कहा था

    निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में सप्लीमेंट्री डिमांड फॉर ग्रांट्स के पहले बैच पर बहस का जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि माल्या की 14,131.6 करोड़ रुपये की संपत्ति सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वापस कर दी गई है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसी ने लगभग 22,280 करोड़ रुपये की संपत्ति सफलतापूर्वक वापस कर दी है – जिसमें केवल बड़े मामले शामिल हैं.

    गौरतलब है कि मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गया माल्या कई बैंकों द्वारा किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए 9,000 करोड़ रुपये के डिफॉल्ट के मामले में भारत में वॉन्टेड है. मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गया माल्या कई बैंकों द्वारा किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए 9,000 करोड़ रुपये के डिफॉल्ट के मामले में भारत में वॉन्टेड है. वह भारत में प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है, लेकिन उसके प्रयासों को प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है.

    अपने पोस्ट में माल्या ने सरकार के रुख पर सवाल उठाते हुए पूछा, “क्या कोई भी खड़े होकर इस घोर अन्याय पर सवाल उठाएंगा?” उन्होंने किसी भी गलत काम से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी एक भी रुपया उधार नहीं लिया और न ही कोई पैसा चुराया.

    Post Views: 980

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमस्जिदों के विवाद पर शंकराचार्य का बड़ा बयान, कहा- इस तरह के मुद्दों से हिंदू-मुस्लिम दोनों को दु:ख होता है, दिया ये सुझाव…
    Next Article बाबा साहब आंबेडकर को दिया भगवान का दर्जा,लालू यादव ने कहा अमित शाह को ले लेना चाहिए संन्यास…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वन्यजीव संरक्षण को मिली नई उम्मीद कैमरे में कैद हुआ जंगल का राजा उदंती-सीता नदी टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ वन विभाग में खुशी, …

    March 7, 2026

    ATM से निकालें UPI के जरिए कैश, कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, समझें ये आसान सा तरीका…

    March 7, 2026

    एशिया में युद्ध का असर भारत पर, एलपीजी सिलेंडर महंगे, पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते है दाम…

    March 7, 2026

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वन्यजीव संरक्षण को मिली नई उम्मीद कैमरे में कैद हुआ जंगल का राजा उदंती-सीता नदी टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ वन विभाग में खुशी, …
    • ATM से निकालें UPI के जरिए कैश, कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, समझें ये आसान सा तरीका…
    • एशिया में युद्ध का असर भारत पर, एलपीजी सिलेंडर महंगे, पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते है दाम…
    • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…
    • महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?