Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महिलाओं के लिएबड़ी खुशखबरी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 6559 पदों पर जल्द होगी भर्ती…
    समाचार

    महिलाओं के लिएबड़ी खुशखबरी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 6559 पदों पर जल्द होगी भर्ती…

    By Tv 36 HindustanDecember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– प्रदेश में 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ओ 6185 सहायिकाओं समेत कुल रिक्त 6559 पदों पर महिलाओं को शीघ्र रोजगार मिलेगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को इन पदों पर नियुक्ति करने के निर्देश जारी किए।

    राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया, जिससे वहां तैनात सहायिकाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन गईं।
    इससे सहायिकाओं के पद रिक्त हो गए। हाल ही में मंत्रिमंडल से आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन के बाद इसका शासनादेश जारी हो चुका है। इससे इन रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। विभाग अगले एक-दो दिन में भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा।

    इन पदों के लिए आवेदन आनलाइन मांगे जाएंगे। आवेदन के लिए महिला अभ्यर्थियों को लगभग 30 दिन का समय दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में प्रक्रिया तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
    आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाओं को पांच दिन में भेजें प्रस्ताव

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नंदा गौरा योजना व अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के नए मानकों के अनुसार वहां पेयजल, बिजली और शौचालय की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में वर्चुअल जुड़े सभी 13 जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पांच दिन के भीतर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने से संबंधित प्रस्ताव निदेशालय भेजने को कहा गया है। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में शीघ्र बजट जारी कर दिया जाएगा।

    नंदा गौरा योजना के लिए 31 तक मांगे जाएं आवेदन
    उन्होंने नंदा गौरा योजना में अब तक आए आवेदनों की समीक्षा की और सभी जनपदों को 31 दिसंबर तक अधिकाधिक आवेदन मंगाने और लाभार्थियों की संख्या बीते वर्ष के मुकाबले बढ़ाने के निर्देश दिए। जिन आवेदनों को किसी कमी के चलते वापस किया गया है, उन सभी आवेदकों से व्यक्तिगत संपर्क कर समय रहते आवेदन दोबारा मंगाने के निर्देश भी मंत्री ने दिए हैं।
    आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में बहानेबाजी सहन नहीं
    बैठक में प्रदेश में प्रस्तावित 3940 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की समीक्षा की गई । विभागीय मंत्री ने चेतावनी दी कि आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को लेकर कोई बहानेबाजी सहन नहीं की जाएगी। यदि किसी जगह पर भूमि उपलब्ध नहीं हो रही है तो आंगनबाड़ी केंद्र के लिए ऐसा स्थान चिह्नित करें, जहां भूमि उपलब्ध हो। बैठक में सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक प्रशांत आर्या, उप निदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, आरती बलोदी, उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

    Post Views: 900

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनगरीय निकाय के अंतर्गत आरक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित किया गया…
    Next Article ऑस्ट्रेलिया में एक और विवाद में फंसे किंग कोहली, आखिर क्‍या हुआ एयरपोर्ट पर डिटेल में जानें यहां…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तनाव बन सकता है हार्ट अटैक की वजह दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 3 बेस्ट आदतें…

    March 26, 2026

    एक कचौड़ी, एक समोसा अब गैस पर नहीं भरोसा’, LPG संकट पर दिग्गज ने कसा तंज…

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट…

    March 26, 2026

    600 दारोगाओं के लिए ‘इस फिल्म’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, सरकारी गाड़ियों से पहुंचेंगे मल्टीप्लेक्स…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तनाव बन सकता है हार्ट अटैक की वजह दिल को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 3 बेस्ट आदतें…
    • एक कचौड़ी, एक समोसा अब गैस पर नहीं भरोसा’, LPG संकट पर दिग्गज ने कसा तंज…
    • मुख्यमंत्री साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट…
    • 600 दारोगाओं के लिए ‘इस फिल्म’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, सरकारी गाड़ियों से पहुंचेंगे मल्टीप्लेक्स…
    • VIP हैं हम, लाइन में नहीं लगेंगे IPL टिकट को लेकर भड़के…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?