
अशोकनगर : खाद को लेकर पूरे प्रदेश में हालत बेहद खराब हैं, किसान खाद के लिए परेशान हो रहा है। खबर अशोकनगर से, जहां खाद ना मिलने से नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया। सैंकड़ों की संख्या में किसान लेने सरकार गोदाम पहुंचे लेकिन खाद नहीं मिला। मौके पर पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी से सामने किसान बैठकर विरोध जताने लगे।
वहीं किसानों और सहयाक कृषि विस्तार अधिकारी के बीच हाथापाई तक हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वहीं आज एक और तस्वीर सागर के बंडा से देखने को मिली। यहां भी खाद को लेकर किसान परेशान दिखे। इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी किसानों की हालत देख कर मंत पर ही भावुक हो गए।