Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अन्नदाता के लिए बड़ी खुशखबरी, नायब सैनी ने किसानों को दी बड़ी गांरटी, 24 फसलों की MSP पर होगी खरीद…
    News

    अन्नदाता के लिए बड़ी खुशखबरी, नायब सैनी ने किसानों को दी बड़ी गांरटी, 24 फसलों की MSP पर होगी खरीद…

    By Tv 36 HindustanDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा:- सैनी सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। नायब सैनी की सरकार ने निकाय चुनाव से पहले 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने की गारंटी दे दी है। इस फैसले से किसानों को बड़ा फायदा होगा। बता दें कि इस समय हरियाणा में पंजाब की सीमा से सटे शंभू बॉर्डर (अंबाला) और खनौरी बॉर्डर (जींद) पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार से किसान मांग कर रहे हैं कि फसलों के एमएसपी की गारंटी दी जाए, जिसके लिए वह दिल्ली कूच करने के लिए बॉर्डर पर जमे हुए हैं।

    24 फसलों को MSP पर खरीदने वाला हरियाणा पहला राज्य

    जानकारी के मुताबिक, सरकार ने हरियाणा में किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दे दी है। सरकार की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू ने अधिसूचना जारी का है कि सरकार किसानों के 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद करेगी।

    इन 24 फसलों में रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा, ग्रीष्म मूंग, धान, बाजरा शामिल हैं। इसके साथ खरीफ मूंग, उड़द, अरहर, तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और गन्ना शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, कुसुम, जूट और खोपरा जैसी फसलें नहीं उगाई जाती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सैनी सरकार इन फसलों को सूची में शामिल किया है।

    पहले 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदती थी हरियाणा

    नायब सैनी सरकार के इस ऐलान से पहले हरियाणा सरकार सिर्फ 14 फसलों की एमएसपी पर खरीद करती थी। इन फसलों में गेहूं, चावल, सरसों, जौ, चना, धान, मक्का, बाजरा, कपास, सूरजमुखी, मूंग, मूंगफली, अरहर और उड़द शामिल हैं।

    ‘आप और कांग्रेस सरकार भी करें पहल

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों को भी फसलों को एमएसपी पर खरीद का निर्णय लेना चाहिए, जिससे किसानों को सशक्त बनाया जा सके। खासकर, पंजाब के किसान इस समस्या से ज्यादा परेशान हैं, इसलिए पंजाब सरकार को घोषणा करनी चाहिए कि वह किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदेंगे।

    Post Views: 965

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजेश शर्मा पूर्व CS का पपेट,IT छापे के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा-इकबाल सिंह बैस और परिवहन मंत्री की हो जांच…
    Next Article सनी लियोनी का महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों में नाम, कांग्रेस बीजेपी में सियासी घमासान….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…

    April 11, 2026

    अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…

    April 11, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…

    April 11, 2026

    दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…
    • अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…
    • प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…
    • आखिर 33 कोटि देवताओं में क्यों नहीं आते हनुमान जी जानिए असली वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?