Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुकन्या समृद्धि योजना, हर महीने जमा करें 1000 रुपये, तीन लाख का मिलेगा रिटर्न, जानें फायदे…
    News

    सुकन्या समृद्धि योजना, हर महीने जमा करें 1000 रुपये, तीन लाख का मिलेगा रिटर्न, जानें फायदे…

    By Tv 36 HindustanDecember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारत सरकार की ओर से 22 जनवरी 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई. इसका उद्देश्य बेटियों को आर्थिक रूप से सुरक्षा प्रदान करना है. माता-पिता बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए उनके नाम पर निवेश कर सकते हैं.

    नियम के अनुसार, माता-पिता या अभिभावक बच्ची के जन्म से लेकर 10 वर्ष की उम्र तक सुकन्या समृद्धि योजना के तहत उसके नाम पर खाता खोल सकते हैं. एक माता-पिता दूसरी बार जुड़वां बेटी होने की स्थिति में अधिकतम तीन बेटियों के नाम पर खाता खोल सकते हैं.

    फिलहाल इस योजना के तहत ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा नहीं है. इसके लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होगा. एक बार खाता खुलने के बाद आप उसे ऑनलाइन मैनेज कर सकते हैं.

    1000 रुपये महीने जमा करने पर कितना रिटर्न मिलेगा

    सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुलवाए गए खाते में अगर आप हर हमीने 1000 रुपये जमा करते हैं तो एक साल में कुल 12000 रुपये जमा होंगे. इसी तरह 15 साल में कुल 1.8 लाख रुपये जमा होंगे. अनुमानित ब्याज के साथ 15 साल में यह राशि कुल 3.4 लाख रुपये हो जाएगी. खाता का परिपक्व होने पर यह राशि 5 लाख रुपये से थोड़ा अधिक होगी. यानी आपको 3 लाख रुपये के आसपास रिटर्न मिलेगा.
    न्यूनतम और अधिकतम जमा राशि
    अभिभावक को एक साल में न्यूनतम 250 रुपये की प्रारंभिक जमा राशि जमा करनी पड़ती है. जबकि एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं.

    अभिभावक खाता खोलने की तिथि से बच्चियों के खातों में 21 वर्ष की उम्र पूरी होने तक पैसे जमा कर सकते हैं. जमा की अधिकतम अवधि खाता खोलने की तिथि से 15 वर्ष है.

    अगर आप किसी साल न्यूनतम राशि जमा नहीं कर पाते हैं, तो आप न्यूनतम राशि के साथ 50 रुपये प्रति वर्ष का जुर्माना देकर खाता चालू कर सकते हैं. भारत सरकार खाते में जमा राशि पर तिमाही आधार पर ब्याज दर घोषित करती है. अभिभावक आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80सी के तहत आयकर में छूट हासिल कर सकते हैं.

    क्या खाता समय से पहले बंद कर सकते हैं

    जमाकर्ता की मृत्यु की स्थिति में या केंद्र सरकार के आदेश द्वारा अधिकृत जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली बीमारियों में चिकित्सा सहायता जैसे आधारों पर खातों को बंद करने की अनुमति दी जाती है.

    समय से पहले निकासी

    लड़की की 18 वर्ष की आयु के बाद उच्च शिक्षा, विवाह के उद्देश्य से पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में खाते में जमा हुई राशि का 50 प्रतिशत निकाल सकते हैं.

    योजना की प्रमुख बातें

    न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये

    अधिकतम जमा राशि 1.5 लाख रुपये

    बच्ची की 10 वर्ष की आयु तक खाता खुलवा सकते हैं.

    एक बच्ची के नाम पर केवल एक ही खाता खोला जा सकता है.

    डाकघरों और अधिकृत बैंकों में खाता खोला जा सकता है.

    उच्च शिक्षा के उद्देश्य से निकासी की अनुमति.

    बच्ची की 18 वर्ष की आयु के बाद विवाह की स्थिति में खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता है.

    सुकन्या समृद्धि खाता भारत में कहीं भी डाकघर या बैंक से दूसरे डाकघर या बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है.

    खाता खोलने की तिथि से 21 वर्ष की अवधि पूरी होने पर खाता परिपक्व होगा.

    जमा राशि आयकर अधिनियम की धारा 80-सी के तहत आयकर में छूट

    Post Views: 2,275

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीड़ित व्यक्ति को जल्द न्याय दिलाने में साक्ष्य समय पर होना जरूरी-एसएसपी सूरजपुर।समंस-वारंट तामीली के परर्फोमेंस में और सुधार को लेकर कोर्ट मोहर्रिर व समंस वारंट का संधारण करने वाले जवानों की ली बैठक।
    Next Article आज हस्‍त नक्षत्र में बना है शोभन योग का संयोग, करियर में सफल साबित होंगे कर्क और कन्‍या सहित ये 5 राशियों के लोग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…

    April 11, 2026

    अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…

    April 11, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…

    April 11, 2026

    दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…
    • अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…
    • प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…
    • आखिर 33 कोटि देवताओं में क्यों नहीं आते हनुमान जी जानिए असली वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?