Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हां छात्तीसगढ़ में सनी लियोनी को ही दिया जा रहा महतारी वंदन योजना का लाभ, सामने आया सच, आधिकारिक पुष्टि भी…
    छत्तीसगढ

    हां छात्तीसगढ़ में सनी लियोनी को ही दिया जा रहा महतारी वंदन योजना का लाभ, सामने आया सच, आधिकारिक पुष्टि भी…

    By Tv 36 HindustanDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को तरह-तरह के जतन करते हुए देखा जाता है। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जब हितग्राही ना होने के बावजूद भी लोगों ने सरकारी योजनाओं का जमकर लाभ उठाया है। हालांकि, कभी-कभी कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं जिन्हें देखने और सुनने के बाद हंसी तो आती ही है लेकिन हैरानी भी होती है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है

    छत्तीसगढ़ से आया यह मामला यहां महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली महतारी वंदन योजना से जुड़ा हुआ है। दरअसल छत्तीसगढ़ के बस्तर में सनी लियोनी का नाम इस योजना के लाभार्थियों में शामिल है। हैरानी तो इस बात की है कि सनी लियोनी के पति का नाम जॉनी सिन्स है। वैसे ज्यादा हैरान होने बात नहीं है क्योंकि यहां पर वाकई में महतारी वंदन योजना का लाभ सनी लियोनी को ही दिया जा रहा है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

    दस्तावेज सामने आते ही मचा हड़कंप

    छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से जुडी जो जानकारी सामने आई थी। उसमें यह बताया जा रहा था कि यहां सनी लियोनी और उनके पति जॉनी सिन्स को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है और 10 महीने से उनके खाते में राशि भी जमा की जा रही है। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया था और राज्य सरकार जांच में भी जुट गई थी। हालांकि, जांच के बाद अब ये साफ हो गया है की योजना का लाभ वाकई में सनी लियोनी को ही दिया जा रहा है।

    सनी लियोनी को ही मिल रहा लाभ

    जब इस मामले ने तूल पड़ा तो राज्य सरकार ने जांच करवाई। जांच के दौरान यह सामने आया की योजना में जिस लाभार्थी का नाम दर्ज है। वह एक्ट्रेस सनी लियोनी नहीं है बल्कि वाकई में छत्तीसगढ़ में रहने वाली एक महिला है, जिसके पति का नाम जॉनी सिन्स है। योजना के लिए जो विवरण दर्ज किए गए हैं उसमें महिला की तस्वीर भी इस बात का संकेत है कि वह सनी लियोनी नहीं है बल्कि बस्तर के तालूर में रहने वाली एक महिला है।

    धर्मांतरण में बदला नाम

    इस मामले में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस तरह के नाम छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोगों के लिए परंपरागत तो नहीं है लेकिन धर्मांतरण के बाद बहुत से लोगों ने नाम बदल लिया है। यह भी ऐसा ही मामला है और सरकारी योजना में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं की गई है।

    कांग्रेस ने उठाए थे सवाल

    बता दें कि मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए योजना के नाम पर भ्रष्टाचार करने की बात कही थी। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तो यह भी बोल दिया था कि अगर पूरे प्रदेश में परीक्षण किया गया तो सनी लियोनी के साथ करीना कपूर का नाम भी योजना की लाभार्थी में शामिल होगा। कांग्रेस के इस बयान पर भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि यह सरकार का ऐतिहासिक कदम है। लाभकारी योजनाओं में ऐसी विसंगतियां हो जाती है। न्याय के नाम पर कांग्रेस ने जो अन्याय किया है, उसके लिए उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

    Post Views: 8,780

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleट्रंप की टीम में एक और भारतीय की एंट्री, उद्यमी कृष्णन को नियुक्त किया AI नीति सलाहकार…
    Next Article अन्नदाता के योगदान को याद करने का दिन, राष्ट्रीय किसान दिवस पर डॉ. सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला दहेज देने के आधार पर पत्नी के परिवार पर FIR नहीं’…

    April 18, 2026

    इन गर्मियों में ट्राई करें ये 3 फूलों से बनी चाय, पूरे दिन शरीर रहेगा हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक…

    April 18, 2026

    मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह प्रसाद इस अक्षय तृतीया घर पर तैयार करें अमृत जैसा …

    April 18, 2026

    पासी, कुर्मी और ब्राह्मण सबको साधने की तैयारी तावड़े की सीक्रेट रिपोर्ट पर मंथन, PM से मिले…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला दहेज देने के आधार पर पत्नी के परिवार पर FIR नहीं’…
    • इन गर्मियों में ट्राई करें ये 3 फूलों से बनी चाय, पूरे दिन शरीर रहेगा हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक…
    • मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह प्रसाद इस अक्षय तृतीया घर पर तैयार करें अमृत जैसा …
    • पासी, कुर्मी और ब्राह्मण सबको साधने की तैयारी तावड़े की सीक्रेट रिपोर्ट पर मंथन, PM से मिले…
    • सत्ता में रहने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल विपक्ष ने नाकाम की साजिश, प्रियंका गांधी ने बताया लोकतंत्र की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?