Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पिता ने ब्लास्ट में पैर गंवाया, बेटा बिना हाथ-पैर के पैदा हुआ, फिर भी मुस्कुराहट…हौसला बढ़ाने वाली तस्वीर
    अंतरराष्ट्रीय

    पिता ने ब्लास्ट में पैर गंवाया, बेटा बिना हाथ-पैर के पैदा हुआ, फिर भी मुस्कुराहट…हौसला बढ़ाने वाली तस्वीर

    By Tv 36 HindustanOctober 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    तुर्की के फोटोग्राफर मेहमत असलन (Mehmet Aslan) ने एक ऐसी तस्वीर खींची है जो किसी की भी आंखें नम कर सकती है. ये तस्वीर सिर्फ किसी को भावुक करने के लिए ही नहीं बल्कि हार चुके लोगों का हौसला बढ़ाने का भी दम रखती है. इस तस्वीर के जरिए एक पिता-पुत्र के प्यार को दिखाया गया है जो लाख परेशानियों के बावजूद भी मुस्कुरा रहे हैं. इस तस्वीर को साल की सर्वश्रेष्ठ फोटो चुना गया है.

    मेहमत असलन ने ये तस्वीर सीरिया-तुर्की बॉर्डर पर हैटे प्रांत के रेहनाली में रह रहे एक सीरियाई शरणार्थी पिता-पुत्र की खुशी दिखा रही है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि पिता और पुत्र दोनों ही अपंग हैं, लेकिन फिर भी वो मुस्कुरा रहे हैं. इसलिए इस तस्वीर सिएना इंटरनेशनल अवॉर्ड्स 2021 में ‘Photo Of the Year’ चुना गया है.

    इस तस्वीर में दिख रहे पिता ने सीरिया के एक बाजार में हुए बम ब्लास्ट में अपना पैर गंवा दिया था, जबकि गर्भवती पत्नी गृहयुद्ध के दौरान ही एक जहरीली गैस के संपर्क में आ गई थी, जिससे बेटा बिना हाथ-पैर के पैदा हुआ. पिता का एक पैर नहीं है तो बेटे के हाथ-पैर दोनों ही नहीं है, लेकिन उसके बाद भी दोनों मुस्कुरा रहे हैं. मेहनत असलन ने पिता-पुत्र की इसी खुशी को अपने कैमरे में कैद कर लिया.

    सीरिया के हालात बेहद खराब
    सीरिया एक दशक से ज्यादा लंबे वक्त से गृहयुद्ध से जूझ रहा है. आज इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट सीरिया का है. सीरिया में 11 साल से जारी हिंसक लड़ाई ने शहर के शहर बर्बाद कर दिए. लोगों को अपना घर-बार छोड़कर भागना पड़ा. इन 11 सालों में 66 लाख सीरियन लोग शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं. सीरिया से 36 लाख लोग तुर्की में, 8 लाख लोग लेबनान में, 6 लाख जॉर्डन में, ढाई लाख इराक में, 1 लाख 30 हजार मिस्र में शरण लिए हुए हैं. सीरिया युद्ध छिड़ने के बाद लाखों लोगों ने यूरोप में असाइलम मांगा था. कई देशों ने हजारों लोगों को शरण भी दी. लेकिन एक दशक बाद भी ये लोग शरणार्थी शिविरों में जीने को मजबूर हैं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article80 हजार के ड्रग्स के ऑर्डर, दोस्तों को NCB की धमकी… आर्यन खान और अनन्या पांडेय के WhatsApp चैट से हुआ खुलासा
    Next Article खुद बच्ची जैसी दिखने वाली ये महिला है एक बेटी की मां
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन का अलर्ट, IAEA के दावे से मचा हड़कंप, इन शहरों को कराना पड़ सकता है खाली…

    March 2, 2026

    इस बल्लेबाज ने तोड़ा कोहली का ये विराट रिकॉर्ड, जीत के बाद बीच मैदान पर जो किया वीडियो हुआ वायरल…

    March 2, 2026

    अब किंग में होगा बड़ा सरप्राइज शाहरुख खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 2, 2026

    “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?