रायपुर 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजय चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माहौल खराब करने के कल दिए बयान पर तंज कसते हुए उनसे पूछा हैं कि क्या वह ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाई करेंगे।
श्री चन्द्राकर ने आज ट्वीट कर श्री बघेल के जशपुर जिले में कांग्रेस के दो गुटों में नेतृत्व परिवर्तन सम्बन्धी मामला उठाने पर रविवार को हुए टकराव पर..ढ़ाई ढ़ाई वर्ष का सवाल उठाकर माहौल को खराब करने की नही होनी चाहिए कोशिश..के कल दिए बयान को उद्दत करते हुए कहा कि..माहौल खराब करना गलत हैं,तो जो लोग माहौल खराब कर रहे हैं वे कौन हैं ? और उनके खिलाफ कार्यवाई करेंगे क्या ?
उन्होने विधायकों के कथित स्टिंग आपरेशन के बारे में कल हुई गिरफ्तारियों की छपी खबरों को टैग करते हुए पूछा हैं कि..विधायकों के स्टिंग आपरेशन की एस.आई.टी जांच का निर्देश देंगे क्या ?