Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या हेयर ग्रोथ सीरम बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में होते हैं मददगार, जानें एक्सपर्ट की राय…
    स्वास्थ्य

    क्या हेयर ग्रोथ सीरम बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में होते हैं मददगार, जानें एक्सपर्ट की राय…

    By Tv 36 HindustanJanuary 1, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आजकल बाजार में अलग-अलग प्रकार की बालों की समस्या के लिए कई तरह के हेयर सीरम मिलते हैं. जिनमें हेयर ग्रोथ सीरम सबसे प्रचलित हैं. लेकिन क्या इस प्रकार के सीरम का उपयोग वाकई बालों की सेहत के लिए लाभकारी होता है और क्या ये वाकई बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मददगार होते हैं. आइए जानते हैं.

    क्या हेयर ग्रोथ सीरम बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में होते हैं मददगार !
    आजकल बाजार में बहुत से हेयर सीरम मिलते हैं. बालों की ग्रोथ को बेहतर करने ,बालों के टूटने-झड़ने को कम करने, उन्हे ज्यादा सेहतमंद, मजबूत व चमकदार बनाने या बालों में रूसी तथा कुछ अन्य प्रकार की समस्यों में राहत दिलाने का दावा करने वाले इन सीरम का उपयोग आजकल हर उम्र की महिलाएं व पुरुष कर रहे हैं. लेकिन क्या इस प्रकार के सीरम वाकई में बालों को टूटने से रोकने में या बालों के विकास में मददगार हो सकते हैं! चिकित्सकों की माने तो कई मामलों में कुछ विशेष गुणों वाले सीरम का उपयोग बालों के स्वास्थ्य में सुधार में मदद कर सकते हैं लेकिन सीरम के सही उपयोग के साथ कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है.

    क्या कहते हैं जानकार

    डर्मेटोलोजिस्ट डॉ आशीष गुहा बताते हैं कि बालों के टूटने,झड़ने और उनके बढ़ने या विकास में रुकावट के कई कारण हो सकते हैं. इनमें सबसे आम कारणों में तनाव, हार्मोनल असंतुलन, खराब आहार, पोषक तत्वों की कमी जीन, और गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शामिल हैं. यदि शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, आयरन, और विटामिन नहीं मिलते, तो बालों का झड़ना और उनकी ग्रोथ धीमी हो सकती है. इसके अलावा, तनाव और चिंता भी बालों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं.
    जरूरी है अतिरिक्त देखभाल

    वह बताते हैं कि कुछ मामलों में हेयर ग्रोथ सीरम लाभकारी हो सकता है लेकिन इसका असर हर व्यक्ति के बालों पर अलग-अलग हो सकता है. अगर सीरम में सही तत्व और पोषक पदार्थ हैं, तो यह बालों की जड़ों को मजबूत कर सकता है और बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है. जैसे सीरम में मौजूद तत्व जैसे मिनोक्सिडिल या बायोटिन बालों की जड़ों को पोषित कर सकते हैं, लेकिन इनका असर धीरे-धीरे होता है. लेकिन केवल हेयर ग्रोथ सीरम का इस्तेमाल अकेले बालों के गिरने या घने होने की समस्या का समाधान नहीं कर सकता है. इसके लिए सही खानपान, जीवनशैली, और बालों की देखभाल भी जरूरी है. सही आहार, नियमित जीवनशैली और सही देखभाल के साथ इन सीरमों का असर बढ़ सकता है.

    डर्मेटोलोजिस्ट बताते हैं कि यदि आप बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जरूरी है कि आप सही आहार लें. प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे हरी सब्जियां, फल, मेवे, और मछली का सेवन करें. इसके साथ ही सही जीवनशैली अपनाना भी आवश्यक है. पर्याप्त नींद, तनाव कम करना और नियमित व्यायाम बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके साथ ही बहुत जरूरी है कि बालों में सीरम का उपयोग सही तरीके से किया जाए. कुछ लोगों में इन उत्पादों से एलर्जी के मामले भी देखने में आते हैं. इसलिए बहुत जरूरी हैं कि सीरम के उपयोग से पहले जांच लें कि कहीं आपको उक्त उत्पाद से किसी प्रकार की एलर्जी तो नहीं है.

    सावधानियां और ध्यान रखने योग्य बातें

    गौरतलब है कि अगर आप बालों में सीरम का उपयोग कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. जैसे हमेशा सही उत्पाद का चुनाव करें. बाजार में कई प्रकार के हेयर ग्रोथ सीरम मिलते हैं, लेकिन इनमें से सभी का असर समान नहीं होता. हमेशा ऐसे सीरम का चयन करें जिसमें विटामिन E, बायोटिन, या मिनोक्सिडिल जैसे तत्व हों.
    इसके अलावा अपने आहार और जीवनशैली का ध्यान रखें. केवल हेयर ग्रोथ सीरम पर निर्भर न रहें. सही आहार, पर्याप्त पानी, और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है. लेकिन सबसे जरूरी बात हैं कि सेल्फ-ट्रीटमेंट से बचें. अगर बालों के टूटने या झड़ने की समस्या ज्यादा हो तो अपने आप दवा लेने, घरेलू नुस्खों को अपनाने या सीरम का इस्तेमाल करने की बजाय चिकित्सक की सलाह पर जांच करवाए जिससे समस्या के मूल कारण का पता चल सके और उसके बाद सही इलाज करवाएं.

    Post Views: 2,780

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआजकल लोग त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, इनसे छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल एक बेहतरीन विकल्प…
    Next Article काली कमाई के कुबेर सौरभ शर्मा के खजाने पर ED का एक और चौंकाने वाला खुलासा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?