Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पत्रकार की हत्या पर गरमाई राजनीति, भूपेश बघेल ने साय सरकार पर बोला हमला…
    RAIPUR

    पत्रकार की हत्या पर गरमाई राजनीति, भूपेश बघेल ने साय सरकार पर बोला हमला…

    By Tv 36 HindustanJanuary 5, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेमेतरा :- छत्तीसगढ़ के बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से देशभर के पत्रकार नाराज हैं. प्रेस से जुड़े एसोसिएसन और संगठन पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं. बस्तर से लेकर राजधानी रायपुर तक पत्रकार की हत्या के विरोध में मार्च निकाला जा रहा है. वहीं, अब इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है.

    पत्रकार हत्या मामले में बोले भूपेश बघेल : बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर मीडिया के सवाल पर बयान देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया. लेकिन प्रदेश में पत्रकार सुरक्षित नहीं है. सुकमा जिले में रेत माफिया का कवरेज करने गए पत्रकार आज जेल में हैं. मुकेश चंद्राकर ने पीडब्ल्यूडी विभाग में भ्रष्टाचार को उजागर किया है, उसे अपनी जान देकर कीमत चुकानी पड़ी. अब भाजपा वाले इसमें राजनीतिक की रोटी सेंकना चालू कर दिए हैं.

    अरुण साव जी के विभाग में अगर कोई सवाल करे तो ईडी वाले उसके घर में छापा डालते हैं. जिस तरीके से विधानसभा में कवासी लखमा के सवाल पर ईडी ने उसके घर और परिवार वालों के घरों में छापा मारा, वहां मिला कुछ नहीं. लेकिन उनका राजनीति समाप्त करना है, उसे बदनाम करना है. दूसरी ओर पत्रकार मुकेश चंद्राकर को अपनी जान गंवानी पड़ी. जो सवाल करे और सरकार की कमियों को उजागर करे तो ये स्पष्ट संदेश है कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा : भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री

    सड़क निर्माण के भुगतान पर उठाए सवाल : वहीं, इस तरह के अपराधियों को राजनीतिक पार्टियों में बड़ा पद देने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुकेश चंद्राकर ने जो स्टोरी की है, उसे पार्टी का कार्यकर्ता या पदाधिकारी कहकर नहीं किया है, बल्कि ठेकेदार से किया है. लिखा क्या है, 90 प्रतिशत भुगतान हो गया, सड़क बनी नहीं. इसका भुगतान तो सरकार कर रही है.

    ठेकेदार और पत्रकार मुकेश रिश्तेदार है. इसे गलत दृष्टिकोण से न देखें. स्टोरी क्या है, सड़क बनी नहीं और 90 फीसदी भुगतान हो गया. भुगतान कौन कर रहा है अधिकारी कर रहे हैं सरकार में बैठकर. उस ठेकेदार को इतना संरक्षण कैसे मिल गया कि वह हत्या कर दिया पत्रकार का. इतनी हिम्मत : भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री

    साय सरकार पर भूपेश के गंभीर आरोप : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिस प्रकार से गिरौदपुरी में जैतखाम को काटा गया. सतनामी समाज ने सीबीआई जांच की मांग की, ताकि सही अपराधी पकड़ा जाए. सरकार ने सीबीआई जांच तो किया नहीं, आरोपी आज तक पकड़ा नहीं गया. लेकिन सतनामी समाज के सैकड़ों युवाओं को जेल में डाल दिया और बेल होने नहीं दे रही है.

    जो भी इस सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा, उसे कुचल दिया जाएगा, यह संदेश दिया जा रहा हैं : भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री
    एसआईटी करेगी हत्याकांड की जांच : पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि मर्डर केस को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन का किया गया है. जांच भी शुरु हो चुकी है. स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी. गृहमंत्री ने आगे कहा कि आरोपी कांग्रेस का कैसे पदाधिकारी बन गया, इस पर कांग्रेस को बयान देना चाहिए. कांग्रेस इन आरोपों को दरकिनार नहीं कर सकती है.
    बीजापुर में हुई थी पत्रकार की हत्या : बीजापुर निवासी पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी को अपने घर से निकले और फिर लापता हो गए थे. मुकेश का शव 3 जनवरी को ठेकेदार के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था. शव जहां से मिला, वह सेप्टिक टैंक हत्या के आरोपी सुरेश चंद्राकर के परिसर में बना था. हत्या के बाद शव को टैंक में डालकर सीमेंटेड कर दिया गया था. पुलिस ने 3 को सर्चिंग के दौरान ठेकेदार के सेप्टिक टैंक से शव बरामद किया था.

    दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बेमेतरा जिला के दौरे पर थे. गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में भूपेश बघेल शामिल हुए. इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकार की हत्या को लेकर यह बयान दिया है. बाबा गुरुघासी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी ने मानव मानव एक समान का संदेश देकर समाज को एक धागे में पिरोने का काम किया है, जिससे समाज में ऊंच नीच की भावनाएं दूर हुई हैं. इस दौरान भूपेश बघेल के साथ पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा और जिला पंचायत सदस्य शशिप्रभा गायकवाड मौजूद रहे.

    Post Views: 1,680

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल ‘पंचायत से संसद 2.0’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे…
    Next Article सरकार ने विदेशी छात्रों के लिए 2 स्पेशल वीजा का ऐलान किया, जानिए कैसे करें आवेदन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…

    April 11, 2026

    अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…

    April 11, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…

    April 11, 2026

    दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…
    • अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…
    • प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…
    • आखिर 33 कोटि देवताओं में क्यों नहीं आते हनुमान जी जानिए असली वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?