Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आखिर क्या है इंटरपोल का सिल्वर नोटिस, जिसे पहली बार किया गया जारी; जानिए कैसे करेगा काम…
    समाचार

    आखिर क्या है इंटरपोल का सिल्वर नोटिस, जिसे पहली बार किया गया जारी; जानिए कैसे करेगा काम…

    By Tv 36 HindustanJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– इंटरपोल ने पहली बार सिल्वर नोटिस जारी किया है, जो अब सीमा पार धनशोधन के मामलों का पता लगाने में मदद करेगा। यह नोटिस एक पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें भारत भी शामिल है। इंटरपोल समय-समय पर विभिन्न रंगों के नोटिस जारी करता है, जो वैश्विक सुरक्षा और अपराधों के मामले में मदद करते हैं। शुक्रवार को इंटरपोल ने इस नई पहल की जानकारी दी।

    इस पहल की वजह से भारत अब उन अपराधियों का पता लगा सकेगा, जिन्होंने अपनी काली कमाई दूसरे देशों में भेज दी है। लगभग 52 देशों के साथ मिलकर काम करने वाली यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो इस प्रोजेक्ट पर नवंबर 2025 तक काम करेगी। जिससे भारत को अपराधियों की संपत्तियों का पता चल सकेगा और उन पर कार्रवाई की जा सकेगी।

    क्या है यह सिल्वर नोटिस
    इंटरपोल ने अपने नोटिस सिस्टम में सिल्वर नोटिस को शामिल कर लिया है। अब इंटरपोल के पास कुल 9 रंगों के नोटिस हो गए हैं, जिनका उपयोग अलग-अलग उद्देश्यों के लिए किया जाता है। रेड नोटिस का उपयोग भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए होता है। वहीं, सिल्वर नोटिस का उद्देश्य उन अपराधियों की अवैध संपत्तियों का पता लगाना है, जिन्होंने अपना काला धन टैक्स हैवन या दूसरे देशों में छुपाया है।

    टैक्स हैवन ऐसे देशों को कहा जाता है, जहां विदेशी नागरिकों को टैक्स में छूट दी जाती है, ताकि वे अपना पैसा वहां जमा कर सकें। इंटरपोल का यह कदम दुनियाभर में आर्थिक अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए उठाया गया है।

    आपको बता दें कि इंटरपोल की सिल्वर नोटिस और डिफ्यूज़न नोटिस, अपराध से जुड़ी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाने और साझा करने का जरिया हैं। इन नोटिसों की मदद से सदस्य देश अपराधों से जुड़ी संपत्तियों, जैसे – गाड़ियां, बैंक खाते, संपत्ती और उनके बिजनेस की जानकारी का पता लगाया जा सकता है। इस पहल का मकसद अपराधों की जड़ तक पहुंचकर संपत्तियों और वित्तीय संसाधनों को ट्रैक करना है।

    जानिए इंटरपोल के अन्य नोटिसों के बारे में
    नोटिस का नाम उद्देश्य
    रेड नोटिस किसी भगोड़े अपराधी को पकड़ने के लिए।
    येलो नोटिस लापता व्यक्तियों या जिनकी पहचान नहीं हो पा रही हो, उन्हें खोजने के लिए।
    ब्लू नोटिस एक व्यक्ति के बारे में अतिरिक्त जानकारी हासिल करने के लिए।
    ब्लैक नोटिस बिना पहचान वाले शवों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए।
    ग्रीन नोटिस किसी व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों के बारे में चेतावनी देने के लिए।
    ऑरेंज नोटिस किसी गंभीर और तत्काल खतरे के बारे में चेतावनी देने के लिए।
    पर्पल नोटिस अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तरीकों या उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए।
    यूएनएससी विशेष नोटिस यूएनएससी की प्रतिबंध समितियों द्वारा लक्षित व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए।
    इंटरपोल के महासचिव का बयान
    इंटरपोल के महासचिव वाल्डेसी उर्कीजा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अपराध और अपराधियों के खिलाफ लड़ाई में उनके अवैध वित्तीय नेटवर्क को खत्म करना सबसे कारगर तरीका है। उन्होंने बताया कि अभी तक आपराधिक संपत्तियों का केवल 1% ही बरामद किया जा सका है, जबकि 99% संपत्तियां अब भी गायब हैं।

    एफएटीएफ चीफ की चेतावनी के बाद नया प्रोजेक्ट शुरू
    एफएटीएफ (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) के प्रमुख एलिसा डी आंदा मद्राज़ो ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि दुनिया के अधिकांश देशों के लिए आपराधिक संपत्तियों को जब्त करना मुश्किल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 80% देश प्रभावी तरीके से इन संपत्तियों को जब्त नहीं कर पा रहे हैं। यह नया प्रोजेक्ट उसी चेतावनी के एक दिन बाद शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य अपराधी संपत्तियों की जब्ती को अधिक प्रभावी और सफल बनाना है।

    Post Views: 1,260

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रेमानंद महाराज के पास एक फिर पहुंचे विराट-अनुष्का पूछा-सवाल क्यों हो रहे हैं असफल, मिला ये गुरुमंत्र…
    Next Article रीवा मेें डिप्टी सीएम ने कहा- इसी साल मार्च तक बघवार और मई तक यहां पहुंच जाएगी ट्रेन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पहाड़ों से लेकर मैदान तक उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम…

    February 14, 2026

    इन 6 खदानों में छिपा रेयर अर्थ का भंडार, WCL के नए CMD हेमंत शरद पांडे ने बताया मास्टर प्लान…

    February 14, 2026

    पीएम मोदी का दौरा, मोरान बाईपास पर उतरेगा विमान, ₹5,450 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात…

    February 14, 2026

    महाशिवरात्रि 2026 पर कौन सा मंत्र करें जप प्रेमानंद महाराज ने बताया शिव का ये प्रिय नाम…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पहाड़ों से लेकर मैदान तक उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम…
    • इन 6 खदानों में छिपा रेयर अर्थ का भंडार, WCL के नए CMD हेमंत शरद पांडे ने बताया मास्टर प्लान…
    • पीएम मोदी का दौरा, मोरान बाईपास पर उतरेगा विमान, ₹5,450 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात…
    • महाशिवरात्रि 2026 पर कौन सा मंत्र करें जप प्रेमानंद महाराज ने बताया शिव का ये प्रिय नाम…
    • आज वैलेंटाइन डे पर सितारों की बड़ी चाल क्या इस राशि वाले लोगों को मिलेगा प्यार या बढ़ेगा खर्च…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?